किसानों को 2 से 5 एचपी के सोलर पंप पर मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
प्रकाशित - 04 Jun 2025 by Tractor Junction
राज्य सरकार का ऐलान, जल्द शुरू होंगे आवेदन, बिजली की होगी बचत
Solar Pump Yojana 2025 : सरकार की ओर से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के तहत 2 से 5 एचपी के सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह है कि इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप की खरीद पर 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि जल्द ही इसके लिए किसानों से आवेदन लिए जाएंगे। किसानों को सोलर पंप की सुविधा मिलने से बिजली की बचत होगी और फसलों का उत्पादन भी बढ़ेगा।
32 लाख सोलर पंप देने का लक्ष्य
केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री कुसुम योजना को लेकर राज्य सरकारें किसानों को प्रोत्साहित कर रही हैं। हाल ही में इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत भरी घोषणा की है। इस योजना के तहत 32 लाख सोलर पंप किसानों को दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मंदसौर जिले में आयोजित हुए किसान मेले और कृषि समागम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। अब किसान खुद बिजली बनाएंगे, पंप चलाएंगे और यदि जरूरत से अधिक बिजली का उत्पादन होता है तो सरकार इसे खरीदेगी और इसका भुगतान भी किसानों को किया जाएगा।
सोलर पंप पर किसानों को कितनी मिलेगी सब्सिडी
योजना के तहत किसानों को 2 से 5 एचपी के सोलर पंप दिए जाएंगे। इन सोलर पंपों पर किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान (Subsidy) दिया जाएगा, शेष राशि 10 प्रतिशत किसान को अपनी जेब से खर्च करनी होगी। बता दें कि केद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री कुसुम योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है जिससे किसानों के बिजली की बिल की बचत होगी और उन्हें 24 घंटे सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। इस सोलर पंप से प्राप्त बिजली का उपयोग किसान कृषि कार्यों व घरेलू बिजली के लिए कर सकेंगे।
2 से 5 एचपी के सोलर पंप की बाजार कीमत कितनी है
- 2HP सोलर वाटर पंप की अनुमानित कीमत 1,35,000 रुपए से शुरू होती है। जिसमें सरफेस ऑन-ग्रिड सोलर पंप की अनुमानित कीमत 1,75,000 रुपए तक हो सकती है।
- 3HP सोलर वाटर पंप की अनुमानित कीमत करीब 1,30,000 से रुपए से 2,40,000, रुपए तक हो सकती है।
- 5HP सोलर वाटर पंप की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपए से 3.85 लाख रुपए तक हो सकती है।
बता दें कि सोलर वाटर पंप की कीमत उसके प्रकार और तकनीक के अनुसार अलग–अलग हो सकती हैं। (सभी टैक्स सहित)। लोकेशन, पब्लिसिटी, उपलब्धता और सोलर ब्रांड के आधार पर प्राइस ± 10% से 12% तक डिफरेंट हो सकते हैं। वहीं सोलर पंप पर सब्सिडी आपकी योग्यता और सोलर पंप के टाइप पर निर्भर करती है।
सब्सिडी पर सोलर पंप लेने के लिए आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
मध्यप्रदेश में सब्सिडी पर सोलर पंप के लिए आवेदन हेतु कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है, योजना के तहत जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं–
- आधार कार्ड – आवेदक की पहचान प्रमाण के रूप में।
- किसान कार्ड – कृषि कार्य में संलग्नता प्रमाणित करने के लिए।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र – मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होने का प्रमाण।
- खेती योग्य भूमि के दस्तावेज – जैसे खसरा/खतौनी, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र।
- बैंक खाता पासबुक – आवेदक के बैंक खाते की जानकारी के लिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो – हाल की तस्वीर।
- मोबाइल नंबर – संपर्क के लिए।
इन दस्तावेजों के साथ, आवेदन प्रक्रिया में आधार e-KYC, बैंक खाता विवरण, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और खसरा मैपिंग जैसी जानकारी भी प्रदान करनी होती है।
कैसे करें सोलर पंप के लिए आवेदन
मध्यप्रदेश के जो किसान सब्सिडी पर सोलर पंप लेना चाहते हैं, वे पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana MP) के तहत आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए इसके आधिकारिक पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in पर आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन के दौरान किसान को एक निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तिथि जारी नहीं की गई है, ऐसे में अभी इसके लिए कुछ इंतजार करना होगा। जैसे ही राज्य सरकार इसके आवेदन की तारीख जारी करेगी, हम आपको ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अवगत कराएंगे। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रदेश के किसान अपने क्षेत्र के पावर कॉर्पाेरेशन डिमार्टमेंट के जिला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें