प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य, जल्द लगाए जाएंगे कैम्प

क्या है फॉर्मर आईडी और इसे कहां बनवाया जा सकता है, जानें, पूरी जानकारी

PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) किसानों के लिए लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलता है। इस योजना के माध्यम से किसानों को हर साल 6000 रुपए की राशि सरकार की ओर से प्राप्त होती है। यह राशि हर चार माह के अंतराल में 3 समान किस्तों में दी जाती है। सरकार ने योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए इसे फार्मर आईडी (Farmer ID) यानी किसान कार्ड (Kisan Card) से जोड़ दिया है। ऐसे में अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर आईडी प्राप्त करना जरूरी होगा। जो किसान ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि की अगली किस्त नहीं मिल पाएगी। यूपी के बाद अब मध्यप्रदेश में भी फार्मर आई को अनिवार्य कर दिया गया है जिसे बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए शासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ताकि किसानों को फार्मर आईडी बनाने में कोई परेशानी नहीं आए।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान (Mukhyamantri Jankalyan Abhiyan) के तहत हितग्राही योजनाओं के सैचुरेशन एवं सेवाओं के प्रदान करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। भारत सरकार के निर्देशन में प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत प्रत्येक किसान को भूमिस्वामी के रूप में एक यूनिक आईडी जनरेट कर प्रदान की जाएगी। इसके लिए कैम्प आयोजित किए जाएंगे यहां पर किसान, फार्मर आईडी बनवा सकेंगे। फार्मर आईडी क्रिएशन के लिए राज्यों को इंसेटिवाईज करने के लिए भारत सरकार की ओर से स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस स्कीम घोषित की गई है। फार्मर आईडी क्रिएशन कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने की दृष्टि से इसे राजस्व महाअभियान 3.0 में भी शामिल किया गया है। 

प्रति कैम्प मिलेगी 15,000 रुपए की राशि

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी संदर्भित पत्र द्वारा भी फार्मर आईडी (Farmer ID) जनरेट करने की कार्यवाही अभियान के रूप में पूर्ण करने के लिए कैम्प आयोजित कर शीघ्र कार्यवाही पूरी करने के निर्देश राज्यों को जारी किए गए हैं। भारत सरकार द्वारा प्रति कैम्प 15,000 रुपए की राशि दी जाएगी। यह राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी। इसकी प्रक्रिया भारत सरकार के निर्देश में दी गई है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वह उनके अनुभाग या तहसील क्षेत्रान्तर्गत फार्मर आईडी बनाए जाने का कार्य समय सीमा में अभियान के तौर पर पूरा करें। 

किसान कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख बढ़ाई

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और किसान आईडी (Farmer ID) बनाने का काम पूरा नहीं होने के कारण सरकार ने अब किसान आईडी कार्ड बनवाने की तिथि को 31 जनवरी 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले इसके लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई थी। अंतिम तिथि बढ़ जाने से अब उन किसानों को राहत मिल जाएगी जो अभी तक अपना फार्मर आईडी नहीं बनवा पाए थे। 

किसान क्यों बनवाए फार्मर आईडी/ किसान कार्ड के लाभ (Benefits of Farmer ID/ Kisan Card)

किसान कार्ड या फार्मर आईडी के बिना किसानों को सरकारी योजनाओं में मिलने वाली आर्थिक सहायता व सब्सिडी का लाभ लेने के लिए इसका बनवाना जरूरी है। इस कार्ड के बनने के बाद आप सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। जैसे– प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम मानधन योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बिक्री का लाभ, कृषि से संबंधित लोन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आपको इस एक कार्ड के माध्यम से मिल सकता है।

किसान कार्ड बनवाने के लिए कितना लगेगा शुल्क (Charged for making Kisan Card)

किसान कार्ड या फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसानों कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसे पूर्णरूप से नि:शुल्क रखा गया है। किसान कैम्प अपने साथ जरूरी दस्तावेज साथ ले जाकर किसान कार्ड या फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। इतना ही नहीं आप स्वयं भी अपने मोबाइल से इसे बना सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल के ब्राउजर में अपने राज्य की फार्मर रजिस्ट्री वेबसाइट खोलनी होगी। वेबसाइट का लिंक गूगल पर सर्च करने पर आसानी से मिल जाएगा।

किसान कार्ड के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता (Documents will be required for Kisan Card)

किसान आईडी या किसान कार्ड बनवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। किसान कार्ड बनवाते समय आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं

  • किसान का आधार कार्ड
  • किसान का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना आवश्यक है) 
  • किसान का ईमेल आईडी
  • किसान की जमीन के कागजात
  • किसान की जमीन की सर्वे रिपोर्ट जिसमें सर्वे नंबर अंकित हो आदि।

किसान कहां बनवा सकते फार्मर आईडी या किसान कार्ड (Where can farmers get Farmer ID or Kisan Card made)

फार्मर आईडी के लिए प्रदेश हर जिले में कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसान इन कैम्पों की जानकारी करके उसमें अपना फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। इसके अलावा किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से भी इसे बनवा सकते हैं। 

ऑनलाइन कैसे बनवाएं फार्मर आईडी/किसान कार्ड (How to get Farmer ID/Kisan Card online)

यदि स्वयं ऑनलाइन किसान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए मध्य प्रदेश फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाना होगा। इस पोर्टल के जरिये किसान घर बैठे अपने मोबाइल से भी किसान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए एमपी के किसान इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसकी प्रक्रिया इस प्रकार से है।

  • सबसे पहले फार्मर आईडी के लिए अधिकृत की गई अपने राज्य की फार्मर रजिस्ट्री की आधिकारिक वेबसाइट https://mpfr.agristack.gov.in/farmer-registry-mp/#/ पर जाना होगा। 
  • यहां आप अपना नया खाता बनाना होगा, इसके लिए यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो क्रिएट न्यू यूजर अकाउंट पर क्लिक करें। यहां आपको अपना आधार नंबर डालना होगा। 
  • आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दर्ज कर वेरिफाई पर क्लिक करना होगा।  
  • सत्यापन या वेरिफाई के बाद आपको एक पासवर्ड क्रिएट करना होगा। पासवर्ड को सुरक्षित रखना होगा, क्योंकि लॉगिन के लिए यह जरूरी है। 
  • अब आप अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिये वेबसाइट में लॉगिन कर सकेंगे। पासवर्ड भूलने की स्थिति में आप ओटीपी ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं। 
  • लॉगिन के बाद वेबसाइट पर मांगी गई सभी जानकारी जैसे– नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरना होगा। इसके साथ ही आपको कास्ट कैटेगरी और जमीन की जानकारी भी भरनी होगी।
  • जमीन की जानकारी भरने के लिए आपको लैंड ओनरशिप डिटेल्स के तहत अपने जिले, तहसील और गांव का चयन करना होगा। इसके बाद अपनी जमीन का सर्वे नंबर डालना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद फेच डिटेल्स पर क्लिक करना होगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें