दिल्ली लखपति बिटिया योजना: सरकार देगी 56 हजार रुपये, ब्याज के साथ बनेंगे 1 लाख

जानिए कौन-कौन सी बेटियां उठा सकती हैं लाभ, आधार-लिंक्ड खाते में सीधे ट्रांसफर होगी राशि

दिल्ली सरकार की ओर से बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक नई पहल की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ को लॉन्च करने का ऐलान किया है, जो वर्ष 2008 में शुरू हुई लाडली योजना का उन्नत संस्करण है। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बेटी अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। यह नई योजना 1 अप्रैल से लागू होगी और इसके साथ ही पुरानी लाडली योजना को बंद कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने समय की जरूरत को देखते हुए योजना की सहायता राशि और नियमों में बदलाव किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बेटियों को अधिक आर्थिक सहयोग मिलेगा और प्रक्रिया को ज्यादा व्यावहारिक बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इसका लाभ उठा सकें।

योजना के तहत बेटियों क्या मिलेगा

दिल्ली लखपति बिटिया योजना के तहत सरकार अलग-अलग चरणों में कुल 56 हजार रुपये जमा करेगी। यह राशि बेटी के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जाएगी। समय के साथ इस पर मिलने वाले ब्याज को मिलाकर कुल रकम 1 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी। यह पूरी राशि तब दी जाएगी जब लड़की 21 वर्ष की आयु पूरी कर लेगी या फिर ग्रेजुएशन अथवा डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी कर लेगी। सरकार का उद्देश्य है कि यह रकम बेटियों के उच्च शिक्षा, करियर या आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उपयोग हो सके। सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की व्यवस्था से पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जाएगी। 

किसे मिलेगा योजना का लाभ

दिल्ली सरकारी की ओर से इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं। यह शर्तें इस प्रकार से हैं: 

  • योजना का फायदा उन्हीं बच्चियों को मिलेगा जिनका जन्म दिल्ली में हुआ हो। 
  • साथ ही, परिवार कम से कम तीन साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए। 
  • परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना के तहत कवर की जाएंगी। 

खास बात यह है कि यदि बेटी दिल्ली से बाहर किसी अन्य राज्य में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन कर रही है, तब भी उसे इस योजना का लाभ मिलेगा। 

योजना के तहत फेज वाइज कैसे मिलेगा पैसा

सरकार सहायता राशि को अलग-अलग शैक्षणिक चरणों में देगी, जो इस प्रकार से है: 

  • बेटी के जन्म पर 11,000 रुपये दिए जाएंगे। 
  • कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर 5,000 रुपये मिलेंगे।
  • इसके बाद कक्षा 6, 9, 10 और 12 में दाखिले पर 5,000 रुपये प्रति कक्षा दिए जाएंगे। 
  • अंत में ग्रैजुएशन या डिप्लोमा पूरा करने पर 20,000 रुपये की राशि जमा की जाएगी।

इन सभी चरणों में जमा की गई कुल राशि 56 हजार रुपये होगी, जो ब्याज सहित बढ़कर करीब 1 लाख रुपये हो जाएगी। यह पूरी रकम पात्रता पूरी होने पर एक साथ बेटी के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। 

लाडली योजना के अटके पैसे भी होंगे जारी

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पुरानी लाडली योजना के तहत कई लाभार्थियों के खाते में राशि जमा थी, लेकिन दावा न होने के कारण वह अटकी हुई थी। सरकार ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे हजारों खातों की पहचान की है और बड़ी संख्या में लाभार्थियों को उनका पैसा जारी किया जा चुका है। शेष लाभार्थियों को भी जल्द उनका हक दिलाया जाएगा। बता दें कि दिल्ली लखपति बिटिया योजना को सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल माना जा रहा है। इससे न केवल बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी बड़ा सहारा मिलेगा। सरकार का मानना है कि यह योजना बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें