प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : कटाई के बाद फसल नुकसान होने पर भी मिलेगा मुआवजा

किसान दें सकते है नुकसान की सूचना, होगी नुकसान की भरपाई

देश के किसानों के लाभार्थ सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) भी शामिल हैं। यह योजना किसानों की फसलों के लिए सुरक्षा कवच मानी जाती है। इस योजना के तहत किसान प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को फसल कटाई के बाद भी यदि नुकसान होता है, तो वे उसका बीमा क्लेम प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते वे समय पर इसकी सूचना संबंधित विभाग या पोर्टल पर दर्ज कराएं। 

किन परिस्थितियों में मिलता है फसल कटाई के बाद नुकसान का मुआवजा

संयुक्त निदेशक, कृषि विस्तार, जिला परिषद, सरदार मल यादव ने जानकारी दी कि प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, चक्रवात, जलभराव, असमय वर्षा आदि से फसल कटाई के बाद भी यदि नुकसान होता है तो बीमित किसानों को व्यक्तिगत क्षति के आधार पर मुआवजा प्रदान किया जाता है। 

कटाई के बाद फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा मुआवजा

सरदार मल यादव ने बताया कि यदि कटाई के 14 दिन के अंदर फसल को नुकसान होता है, तो किसानों को व्यक्तिगत सर्वे के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। यह व्यवस्था प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लागू की गई है।

किसान कहां दें फसल नुकसान की सूचना 

किसान को फसल नुकसान की स्थिति में 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल (भारत सरकार द्वारा संचालित), हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल करके, संबंधित बैंक शाखा में लिखित सूचना, कृषि विभाग के अधिकारी, पटवारी, बीमा प्रतिनिधि, तहसील कार्यालय में सूचना देनी होती है। इसके लिए किसान को हानि या नुकसान प्रपत्र भरकर कृषि कार्यालय में जमा करना होता है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना नहीं दी जाती है, तो किसान बीमा क्लेम का लाभ नहीं उठा पाएंगे। 

नुकसान की सूचना के बाद की क्या है क्लेम दिए जाने की प्रक्रिया

किसान की ओर से सूचना प्राप्त होने के बाद बीमा कंपनी कृषि विभाग के सहयोग से व्यक्तिगत स्तर पर सर्वे करती है। इसके लिए बीमा एजेंट या सर्वे टीम किसान की खेत पर जाकर फसल नुकसान का मूल्यांकन करती है और फिर नुकसान के आधार पर नियमानुसार बीमा क्लेम की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। कृषि विभाग ने अपने फील्ड स्टाफ और बीमा प्रतिनिधियों को निर्देशित किया है कि वे किसानों से प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें और फसल हानि के सर्वे को प्राथमिकता पर पूरा करें। 

बीमा क्लेम करते समय किसान इन बातों का रखें ध्यान

  • जो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पंजीकृत हैं, वे ही बीमा क्लेम के पात्र होंगे।
  • सूचना देने में कोई देरी न करें, वरना मुआवजा अटक सकता है।
  • हेल्पलाइन 14447, पोर्टल या नजदीकी कृषि कार्यालय से तत्काल संपर्क करें।
  • अपने बीमा पॉलिसी नंबर, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, फसल विवरण साथ रखें। 

क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार द्वारा 2016 में शुरू की गई एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट प्रकोप, रोग और असामयिक वर्षा से फसल हानि की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत बहुत ही कम प्रीमियम दर पर फसलो का बीमा किया जाता है। इस योजना के तहत खरीफ फसलों का बीमा 2% की दर से और रबी के लिए 1.5% की दर से बीमा प्रीमियम लिया जाता है। शेष राशि प्रीमियम सरकार की ओर से वहन किया जाता है। इस योजना के तहत फसल नुकसान पर सीधा बीमा क्लेम का सीधा भुगतान किसान के खाते में किया जाता है। वहीं कटाई के बाद के नुकसान पर भी बीमा क्लेम देने का प्रावधान है।

योजना के तहत किन प्राकृतिक आपदाओं पर मिलेगा बीमा क्लेम

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत असमय बारिश, ओलावृष्टि, चक्रवात/आंधी, जलभराव और तेज हवा से फसल का गिरना या नष्ट होना से हुए नुकसान को शामिल किया गया है। इन प्राकृतिक आपदाओं से फसल को नुकसान होने पर मुआवजा दिए जाता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले आर्थिक संकट से उबारने की एक मजबूत योजना है। अब इस योजना में कटाई के बाद के नुकसान को भी शामिल किया गया है, जिससे किसानों को और अधिक सुरक्षा मिलती है। किसानों से आग्रह है कि यदि उनकी फसल को कोई नुकसान हुआ है तो 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट करें ताकि बीमा क्लेम की प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके। सूचना देना जितना जल्दी होगा, भुगतान उतनी ही जल्दी होगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें