मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : 50 लाख महिलाएं हो सकती हैं अपात्र, नहीं मिलेगी अगली किस्त

Share Product प्रकाशित - 21 Mar 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना :  50 लाख महिलाएं हो सकती हैं अपात्र, नहीं मिलेगी अगली किस्त

जानें, योजना की लाभार्थी लिस्ट में होगी भारी कमी, अपात्र महिलाएं होंगी योजना से बाहर

Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना जो मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में गेम चेंजर साबित हुई थी, अब इसी योजना से बहनों को बाहर करने का काम किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में अब तक करीब 2 लाख महिलाएं योजना से बाहर हो चुकी हैं महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना से बाहर करने का काम तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र में करीब 50 लाख महिलाएं योजना से बाहर हो सकती हैं। वहीं राज्य सरकार का कहना है कि करीब 15 लाख महिलाएं अपात्र होने के कारण इस योजना से बाहर हो सकती हैं। अब तक करीब 8 लाख महिलाओं को इस योजना से बाहर किया जा चुका है और योजना से अपात्र बहनों को बाहर करने का काम जारी है। 

इन महिलाओं को नहीं मिलेगी अगली किस्त

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र जिसे माझी लाडकी बहिण योजना के नाम से भी जाना जाता है, इस योजना के तहत प्रदेश की करीब 8 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित करते हुए योजना की लाभार्थी लिस्ट से उनका नाम काट दिया गया है। ऐसे में उन्हें अब लाड़ली बहना योजना की आगामी किस्त नहीं दी जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से जून 2024 में ठीक विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (माझी लाडकी बहिण योजना) को शुरू किया गया था। इस योजना के तहत प्रदेश की करीब 2.5 करोड़ महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया था। जिन महिलाओं ने शुरुआत में पंजीकरण कराया था उनके खाते में अब तक इस योजना की करीब 5 किस्तें आ चुकी हैं। इस योजना के तहत गरीब व आर्थिक दृष्टि से कमजोर महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए की सहायता राज्य सरकार की ओर से दी जाती है। 

क्यों काटे गए लाड़ली बहना योजना की लिस्ट से इन 8 लाख महिलाओं के नाम

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट (Beneficiary list of Mukhyamantri Ladli Behna Yojana ) से करीब 8 लाख अपात्र महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं के नाम हटाए गए हैं, वे इस योजना की पात्रताएं पूरी नहीं करती हैं। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के अनुसार योजना से हटाई गई करीब 1.1 लाख महिलाएं 65 साल से अधिक उम्र की हैं। जबकि योजना के तहत केवल 18 से 65 साल की महिलाएं ही पात्र मानी गई हैं। इसके अलावा 2.3 लाख महिलाएं ऐसी थीं जिन्हें संजय गांधी निराधार योजना के तहत पहले से ही 1500 रुपए मिल रहे थे। तटकरे ने इन दावों को खारिज कर दिया कि देवेंद्र फडणवीस सरकार ने योजना के नियम बदले हैं। उन्होंने कहा कि जिन नियमों के तहत लाभार्थियों के नाम हटाया जा रहा है, वे जून 2024 में योजना शुरू होने के समय ही बनाए गए थे। 

जिन महिलाओं को अपात्र घोषित किया गया है, क्या उन्हें लौटानी होगी किस्तें

जिन 8 लाख अपात्र महिलाओं के नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से हटाए गए हैं। इन महिलाओं को योजना के तहत कुल मिलाकर 720 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं अपात्र महिलाओं से राशि वसूल करने को लेकर राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन अपात्र महिलाओं को जो राशि योजना के तहत मिल चुकी है उसे वापिस करने के लिए उन्हे मजबूर नहीं किया जाएगा। ऐसे में इन महिलाओं को योजना की राशि वापस नहीं लौटानी होगी।

कैसे चेक करें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र की लाभार्थी सूची में अपना नाम 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र की लाभार्थी सूची से अब तक 8 लाख महिलाओें को बाहर किया जा चुका है यानी इस योजना की लिस्ट से 8 लाख महिलाओं को अपात्र मानते हुए हटा दिया गया है। यदि आप भी महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी हुई हैं तो आपको यह अवश्य चेक कर लेना चाहिए कि कही आपका नाम तो लिस्ट से नहीं कट गया है। यदि आपका नाम लिस्ट में है तो ही आपको लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र की अगली किस्त मिल पाएगी, वरना नहीं। आपकी सुविधा के लिए हम नीचे आपको लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची देखने का तरीका दे रहे हैं जिससे आप आसानी से योजना की पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर सकेंगी। 

  • सबसे पहले आपको नारी शक्ति डॉट ऐप डाउनलोड करना होगा। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद इस ऐप को खोलना होगा।  
  • अब अपनी भाषा का चयन करके अपना नंबर लॉगिन करना होगा। 
  • ऐसा करने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी (OTP) आएगा जिसे आपको वेरिफाई करना होगा। 
  • इसके बाद ऐप में पूछी गई सभी जानकारी को भरना होगा। 
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद इसे सबमिट कर देना है। 
  • ऐसा करने पर आपके सामने नारी शक्तिक दूत ऐप का डैशबार्ड खुलकर सामने आ जाएगा। 
  • यहां आपको योजना के सेक्शन में जाना होगा और लाडकी बहिण योजना का चयन करना होगा। 
  • इसके बाद “लाभार्थी स्क्रूटनी सूची देखें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। 
  • यहां आपको लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी सूची दिखाई देगी। 
  • आप इस सूची में अपना नाम देख सकती हैं। यदि आपका नाम लिस्ट में है तो आपको योजना की अगली किस्त मिलेगी वरना नहीं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top