मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना: युवाओं को मिलेंगे 8,100 रुपए प्रति माह
प्रकाशित - 23 Apr 2023 by Tractor Junction
जानें, क्या है राज्य सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ
देश में युवाओं के रोजगार के लिए, युवाओं को आर्थिक मामलों में सक्षम बनाने के लिए तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने इस चुनावी साल में युवाओं के लिए दुनिया की सबसे बड़ी अप्रेंटिस योजना का ऐलान कर दिया था। योजना के तहत युवाओं को कुशल बनाने के लिए ट्रेनिंग दिया जाएगा। ट्रेनिंग के साथ ही युवाओं की कमाई भी शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना महासम्मेलन में मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में 1 लाख 24 हजार सरकारी पदों पर भर्तियां जारी है। वहीं हर माह ढाई लाख युवाओं को रोजगार के लिए ऋण दिया जा रहा है। साथ ही कौशल विकास योजना (Skill Development Scheme) के तहत युवाओं को फैक्ट्रियों में काम सीखने के लिए प्रति माह 8100 रुपए दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जैसी चिड़िया अपने बच्चों को घोसला में नहीं रखती, उसे उड़ना सिखाती है। उसी तरह हम हमारे युवाओं को बेरोजगारी भत्ता न दे कर उन्हें कुशल बनाएंगे और अपने आप को रोजगार के लिए तैयार करने का अवसर देंगे। बता दें कि एक जून से सीएम युवा कौशल योजना के लिए प्रदेश भर में पंजीकरण शुरू हो रहा है।
ट्रैक्टर जंक्शन के इस पोस्ट में मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के बारे में, योजना की पात्रता, योजना के उद्देश्य एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
प्रदेश भर में 1 जुलाई से होगा योजना का क्रियान्वयन
योजना का क्रियान्वयन एक जुलाई से शुरू होगा। योजना के तहत युवाओं को श्रेष्ठतम संस्थानों से कौशल सीखने का मौका मिलेगा। युवा पढ़ाई के साथ कमाई भी कर पाएंगे। प्रदेश भर में 1 लाख 24 हजार से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती होगी और मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना के माध्यम से भी लाखों युवाओं को अलग - अलग उद्योग में, सर्विस फील्ड में, चार्टर्ड एकाउंटेंट, ट्रेड और टेक्नोलोजी सेक्टर में रोजगार पाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
क्या है मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना 2023?
राज्य के ऐसे युवा जो अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं लेकिन पढ़ाई के बाद भी उन्हें अभी तक कोई रोजगार नहीं मिला है। उन्हें रोजगार के लिए ट्रेनिंग देने और प्रति माह 8100 रुपए देने के लिए मध्यप्रदेश राज्य में सीएम कौशल कमाई योजना की शुरुआत की गई। युवाओं को इस योजना के तहत 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके बाद उन्हें अच्छी कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए तैयार किया जाएगा। जो युवा ट्रेनिंग के दौरान अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्किल सीखेंगे उन्हें कई अच्छी कंपनियों में जॉब करने का अवसर मिल पाएगा।
क्यों चलाई जा रही ये योजना (सीएम युवा कौशल कमाई योजना के उद्देश्य)
इस योजना से राज्य के युवाओं स्किल सीखने का अवसर मिलेगा। युवा स्किल सीख कर अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार पा सकते हैं। प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार का ये बड़ा कदम है।
किन्हें मिलेगा लाभ ( योजना की पात्रता )
वैसे युवा जो मध्यप्रदेश के स्थाई निवासी हैं और बेरोजगार हैं। उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। साथ शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त कोई पात्रता शर्तें नहीं रखी गई है।
एमपी सीएम युवा कौशल कमाई योजना (CM Yuva Kaushal Earning Scheme) के लिए आवश्यक दस्तावेज
योजना में लाभ लेने के लिए आवेदक को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। जो इस प्रकार हैं।
- आवेदक युवा का आधार कार्ड
- आवेदक युवा आय प्रमाण पत्र
- आवेदक युवा का निवास प्रमाणपत्र
- आवेदक के उत्तीर्ण कक्षा का मार्कशीट
- आवेदक के बैंक खाते का पासबुक
- आवेदक के पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- भरा हुआ आवेदन फॉर्म
कैसे मिलेगा लाभ ( आवेदन प्रक्रिया )
मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना (मध्यप्रदेश) का लाभ 1 जुलाई से प्रदेश के सभी लाभार्थियों को मिलना शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि इसी बीच इस योजना के ऑफिशियल वेबसाइट भी लांच की जाएगी। आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। सीएम ने कहा है कि 1 जून से योजना के ऑफिशियल पोर्टल से आवेदन लेने शुरू हो जाएंगे। कौशल कमाई पोर्टल (Portal) या आधिकारिक वेबसाइट के लांच होते ही ट्रैक्टर जंक्शन पर आपको सबसे पहले सूचना दी जाएगी। जिसके बाद युवा इस योजना में रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे और योजना का फायदा ले पाएंगे।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें