कृषि यंत्र अनुदान योजना : 10 से अधिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई
प्रकाशित - 29 Jul 2023
by Tractor Junction
किसान अब इस तारीख तक कर सकेंगे कृषि यंत्र लेने के लिए आवेदन, जानें, पूरी जानकारी
किसानों को खेती के लिए कई प्रकार के कृषि यंत्रों आवश्यकता होती है। कृषि यंत्रों की सहायता से खेती का काम काफी आसान हो जाता है। आज के समय में अधिकांश किसान आधुनिक कृषि यंत्रों की सहायता से खेती का काम कर रहे हैं। लेकिन अभी भी बहुत से लघु व सीमांत किसान हैं जो अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण आधुनिक कृषि यंत्रों को खरीद नहीं पाते हैं। ऐसे में सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी का लाभ दिया जाता है ताकि उन्हें महंगे कृषि यंत्र सस्ती दर पर उपलब्ध हो सकें।
इसी कड़ी में राज्य सरकार ने कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें। कृषि यंत्र अनुदान योजना में आवेदन की तिथि 27 जुलाई 2023 निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ाकर अब 3 अगस्त 2023 कर दिया गया है। अब किसान भाई कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत 3 अगस्त 2023 तक आवेदन करके कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा सकेंगे।
किन कृषि यंत्रों के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अभियांत्रिकी विभाग की ओर से ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत जिन कृषि यंत्रों के लिए ओवदन की तिथि बढ़ाई गई है, उसका विवरण इस प्रकार से है
- पावर टिलर- 8 बीएचपी से अधिक (Power tiller - more than 8 bhp)
- पावर वीडर (power weeder)
- पावर स्प्रेयर/बूम स्प्रेयर (ट्रैक्टर चलित) (Power Sprayer / Boom Sprayer (Tractor Driven)
- क्लीनर-कम-ग्रेडर (Cleaner-cum-Grader)
- सीड ड्रिल एवं सीड कम फर्टिलाइजेशन ड्रिल/जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजेशन ड्रिल/ग्राउंडनट प्लांटर/रेज्ड बेड प्लांटर/रिजफरो प्लांटर/ मल्टीक्रॉप प्लांटर (Seed drill and seed cum fertilization drill / zero till seed cum fertilization drill / groundnut planter / raised bed planter / ridge furrow planter / multicrop planter)
कृषि यंत्रों पर कितनी मिलेगी सब्सिडी (subsidy)
ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को 40 से लेकर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी (subsidy) दी जाती है। इसमें सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के किसानों सहित महिला किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। राज्य के किसानों को यह सब्सिडी कृषि यंत्र की लागत के आधार पर दी जाती है।
कृषि यंत्रों के लिए कितनी जमा करानी होगी धरोहर राशि
कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए किसानों को धरोहर राशि का डीडी सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाकर जमा करना होगा। किसानों की सुविधा के लिए हमने जिलेवार सहायक कृषि यंत्री की सूची के लिए लिंक नीचे दिया हुआ है। आप वहां से अपने जिले के कृषि यंत्री का पता सकते हैं। यह धरोहर राशि अलग-अलग कृषि यंत्रों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार से है-
- पावर टिलर- 8 बीएचपी से अधिक – 5,000 रुपए की धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
- पावर वीडर- 2000 रुपए की धरोहर रााशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
- पावर स्प्रेयर/बूम स्प्रेयर (ट्रैक्टर चलित)- 2000 रुपए की धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
- क्लीनर-कम-ग्रेडर- 5000 रुपए की धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
- सीड ड्रिल एवं सीड कम फर्टिलाइजेशन ड्रिल/जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजेशन ड्रिल/ग्राउंडनट प्लांटर/रेज्ड बेड प्लांटर/रिजफरो प्लांटर/ मल्टीक्रॉप प्लांटर- 2,000 रुपए की धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) योजना के तहत पंजीयन में डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) निश्चित राशि से कम का होने पर आवेदन अमान्य किया जाएगा। इसके अलावा बैंक ड्राफ्ट केवल आवेदनकर्ता के नाम से तैयार कराकर प्रस्तुत करना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन निरस्त हो जाएगा।
- जिलेवार कृषि यंत्री सूची देखने के लिए लिंक- https://www.mpdage.org/Advertisement/e-krishi-DD_090921062243.pdf
सब्सिडी पर कृषि यंत्रों के लिए आवेदन हेतु किन दस्तावेजों (documents) की होगी आवश्यकता
यदि आप, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अभियांत्रिकी विभाग की ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुछ दस्तावेजों (documents) की आवश्यकता होगी, ये प्रमुख दस्तावेज इस प्रकार से हैं-
- आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
- आवेदन करने वाले किसान का पहचान-पत्र
- किसान का निवास प्रमाण-पत्र
- बैंक खाता विवरण, इसके लिए बैंक पासबुक की कॉपी
- किसान की जमीन के कागजात जिसमें जमाबंदी की नकल
- बी-1 की कॉपी
- किसान का आय प्रमाण-पत्र
- बिजली बिल या पानी का बिल
- किसान का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
- स्वघोषणा पत्र जिसमें अन्य किसी सरकारी योजना में कृषि यंत्र पर अनुदान का लाभ नहीं लेने की घोषणा की गई हो।
सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेने के लिए कैसे करें आवेदन (How to apply for subsidized agricultural machinery)
ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत उपरोक्त कृषि यंत्रों के लिए अब किसान 3 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश द्वारा संचालित ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल https://farmer.mpdage.org/Home/Index पर आवेदन किया जा सकता है। जो किसान पूर्व से पोर्टल पर पंजीकृत हैं वे आधार ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। नए किसानों को आवेदन करने से पहले बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन की प्रक्रिया पोर्टल पर जारी है।
कब निकाली जाएगी कृषि यंत्र अनुदान योजना की लाटरी
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अभियांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश की ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए पावर टिलर -8 बी.एच.पी से अधिक, पावर वीडर, पॉवर स्प्रेयर / बूम स्प्रेयर (ट्रेक्टर चलित), क्लीनर-कम-ग्रेडर, सीड ड्रिल एवं सीड कम फर्टिलाइजेशन ड्रिल/जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजेशन ड्रिल/ग्राउंडनट प्लांटर/ रेज्ड बेड प्लान्टर/ रिजफरो प्लान्टर/मल्टीक्रॉप प्लान्टर के जिलेवार लक्ष्य जारी किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरूद्ध लॉटरी दिनांक 4 अगस्त 2023 को संपादित की जाएगी। लॉटरी के बाद चयनित किसानों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची पोर्टल पर दोपहर 3 बजे प्रदर्शित की जाएगी।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।