आपकी बेटी हमारी बेटी योजना: बेटी के जन्म पर मिलेंगे 21000 रुपए
प्रकाशित - 27 Apr 2023 by Tractor Junction
जानें, क्या है राज्य सरकार की योजना और इससे कैसे करना है आवेदन
सरकार की ओर से किसान सहित सभी वर्गों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक आपकी बेटी हमारी बेटी योजना है। इस योजना तहत बेटी के जन्म पर सरकार की ओर से 21000 रुपए दिए जाते हैं। वहीं दूसरी बेटी के जन्म पर सरकार की ओर से प्रतिवर्ष 5 हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं। दूसरी बेटी पर आर्थिक सहायता परिवार को 5 साल तक दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में भ्रूण हत्या को रोक कर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही बालिका लिंगानुपात को बढ़ाना है। दरअसल ये योजना हरियाणा सरकार की ओर से राज्य की बेटियों के लिए चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको इस योजना की पूरी जानकारी होना जरूरी है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना की जानकारी दे रहे हैं। इसके तहत हम आपको योजना के लिए पात्रता व शर्तें, आवेदन की प्रक्रिया और आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना
हरियाणा सरकार की ओर से साल 2015 में इस योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को उनके यहां बेटी के जन्म पर राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे बेटियों को भी बेटों की तरह पढ़ा-लिखा कर योग्य बना सकें। इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। इस योजना के तहत पहली लड़की होने पर 21000 रुपए की राशि एलआईसी की बीमा पॉलिसी में जमा कराई जाती है जिसे लड़की के 18 साल की आयु पूरी होने पर निकाला जा सकता है। वहीं परिवार में दूसरी बेटी होने पर 5000 रुपए की आर्थिक सहायता हर साल दी जाती है। ये राशि सरकार 5 साल तक बेटी के खाते में जमा करती है।
आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना के लिए पात्रता/शर्तें
आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना के लिए कुछ पात्रता/शर्तें तय की गई हैं। इस योजना की पात्रता व शर्तें इस प्रकार से हैं
- आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है।
- आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ अनुसूचित जाति, जनजाति ओर पिछड़े वर्ग की बालिकाओं को दिया जाएगा।
- योजना में आवेदन के लिए पहली बेटी का जन्म 22 जनवरी 2015 में या इसके बाद हुआ होना चाहिए।
- बालिका के जन्म के एक माह के भीतर उसका इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
- बालिका के जन्म की सारी जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत होनी चाहिए।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना में आवेदन के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं
- आवेदन करने वाले का आधार कार्ड
- आवेदक का निवास प्रमाण-पत्र
- परिवार का बीपीएल राशन कार्ड
- आवेदक का आय प्रमाण-पत्र
- आवेदक का जाति प्रमाण पत्र
- बालिका का जन्म प्रमाण-पत्र
- बालिका का पासपोर्ट साइज फोटो
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में कैसे करें आवेदन
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ पाने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार से है
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://wcdhry.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर आपको स्कीम के लिंक पर स्कीम फॉर चिल्ड्रन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब नए पेज पर आपको ABHB आपकी बेटी हमारी बेटी वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अगले पेज पर ABHB स्कीम एप्लीकेशन फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- अब फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां सही से भर दें और सभी आवश्यक दस्तावेज इसके साथ अटैच करके आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर जमा करवा दें।
- इस प्रकार आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना में आपकी आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, डिजिट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें