ऋण माफी योजना : 86 लाख किसानों को मिला योजना का लाभ

जानें, कैसे देखें कर्जमाफी की सूची में अपना नाम

सरकार की ओर से किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। हर राज्य सरकार अपने प्रदेश के किसानों के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन करता है। इसी कड़ी में यूपी सरकार की ओर से किसानों के लिए कर्जमाफी योजना जिसे किसान ऋण मोचन योजना भी कहा जाता है, चलाई गई है। इस योजना के तहत किसानों के कर्ज माफ किए जाते हैं। इस योजना का उद्‌देश्य राज्य के किसानों को उनके द्वारा लिए गए पुराने कर्ज से मुक्त करना है। इस दिशा में यूपी की योगी सरकार की ओर से इस योजना काे शुरू किया गया। इसके तहत किसानों के एक लाख रुपए तक के कर्ज माफ किए गए हैं। इस याेजना का लाभ राज्य के करीब 86 लाख किसानों को मिलेगा। इस योजना में लाभार्थी किसानों की लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। किसान इसमें अपना नाम और कर्ज माफी की स्थिति देख सकते हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से किसानों को किसान ऋण मोचन योजना यूपी की जानकारी दे रहे हैं। 

क्या है यूपी सरकार की किसान ऋण मोचन योजना (Kisan Karj Mafi Yojana)

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने के लिए किसान ऋण मोचन योजना 9 जुलाई, 2017 को लागू की थी। इस योजना के तहत छोटे व सीमांत किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया गया है। किसानों से वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं। अब तक करीब 86 लाख किसानों का ऋण माफ हो चुका है। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों द्वारा 31-03-2016 तक लिए गए कृषि ऋण का माफ किए गए हैं। 

भारत में पुराने एश्योर्ड ट्रैक्टर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

किसान ऋण मोचन योजना के लिए पात्रता और शर्तें

इस योजना के लिए पात्रता और शर्तें भी निर्धारित की गई है। ऋण माफी के लिए पात्रता और शर्तें के अनुसार योग्य लाभार्थियों को ऋण माफी का लाभ दिया जाएगा। किसानों के लिए जो पात्रता और शर्तें तय की गई हैं, वे इस प्रकार से हैं-

  • इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को ही दिया जाएगा। 
  • इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों का एक लाख रुपए का ऋण माफ किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के पास 5 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • जिन किसानों ने 25 मार्च 2016 से पहले ऋण लिया है वहीं इसके लिए पात्र मानें जाएंगे।  

किसान ऋण मोचन योजना की और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

यूपी किसान ऋण मोचन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (UP Kisan Karj Rahat Yojana)

जिन किसानों को अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, आवेदन के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार से हैं।

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • किसान की भूमि से के कागजात इसमें खसरा खतौनी काॅपी
  • आवेदन करने वाले किसान का निवास प्रमाण-पत्र 
  • आवेदन करने वाले किसान का पहचान-पत्र
  • किसान के बैंक खाते का विवरण, इसके लिए पासबुक की काॅपी
  • किसान का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो

किसान ऋण मोचन योजना लिस्ट में कैसे देखें अपना नाम (Debt Waiver Scheme)

यूपी में जिन किसानों के कर्ज माफ किए गए हैं उनकी लिस्ट किसान ऋण मोचन योजना पार्टल पर डाल दी गई है। किसान इस पोर्टल के माध्यम से अपना नाम देख सकते हैं। इसके लिए किसानों को नीचे दिए गए तरीके को फोलो करना होगा। 

  • किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण या अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले किसान ऋण मोचन योजना उत्तरप्रदेश की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको “ऋण मोचन की स्थिति” नामक विकल्प क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको कुछ जानकारियां भरनी होगी जैसे बैंक खाते का प्रकार, बैंक का नाम, जिले का नाम, बैंक शाखा, किसान क्रेडिट कार्ड संख्या और अपना मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक है उसकी जानकारी भरनी होगी। 
  • इसके बाद इस पेज पर नीचे कैप्चा कोड दिया हुआ होगा इसे बाक्स में भर भरना होगा।
  • उपरोक्त सारी जानकारी भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें। 
  • इसके बाद आपके सामने ऋण मोचन स्थिति का पेज खुल जाएगा।
  • यदि आपका नाम इस लिस्ट में होगा तो वह आपको इस पेज पर दिखाई देगा। 

भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय ट्रैक्टरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

किसान ऋण मोचन योजना यूपी में आवेदन कैसे करें

किसान ऋण मोचन योजना यूपी में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऋण मोचन योजना यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां लॉगिन करने के बाद ही आप ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद आवेदक का नाम किसान कर्ज राहत सूची यूपी में दर्ज किया जाएगा। इसके बाद किसान को कर्जमाफी का लाभ मिल सकेगा। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सोनालिका ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें