गेहूं, चना, सरसों, मटर और मसूर की उन्नत किस्मों पर मिलेगी 50% सब्सिडी

जानें, किन किसानों को मिलेगा अनुदान और इसके लिए कैसे करना होगा आवेदन

50% subsidy on seeds : रबी बुवाई का सीजन आने वाला है और किसान इसमें गेहूं, चना, सरसों, मटर व मसूर की खेती करेंगे। किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि उन्हें बेहतर पैदावार मिल सके। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से किसानों को रबी की इन फसलों के उन्नत किस्मों के बीज सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि राज्य सरकार इन बीजों की खरीद पर किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ प्रदान कर रही है। इस तरह प्रदेश के किसान सरकार की इस योजना के तहत आधे दाम पर उन्नत बीज प्राप्त कर सकते हैं। 

किस रेट पर मिलेंगे गेहूं की उन्नत किस्म के बीज

सरकार की ओर से किसानों को गेहूं की सभी प्रजातियों के प्रमाणित बीज जिसकी कीमत 4680 रुपए प्रति क्विंटल है, पर 2340 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीज प्राप्त करने के लिए 2340 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान करना होगा। वहीं गेहूं किस्म DBW 303 के आधारीय बीज जिसकी कीमत 4872 रुपए प्रति क्विंटल है पर सरकार द्वारा 2436 रुपए प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जाएगा। जिससे किसानों को गेहूं किस्म DBW 303 किस्म के बीज मात्र 2436 रुपए प्रति क्विंटल के रेट पर मिलेंगे। 

तोरिया के उन्नत बीजों पर कितना मिलेगा अनुदान

गेहूं के अलावा किसानों को तोरिया की उन्नत किस्म आजाद चेतना के आधारीय बीज जिसकी कीमत 11147 रुपए प्रति क्विंटल है, पर सरकार द्वारा 5500 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। किसानों को इस किस्म के बीज लेने के लिए मात्र 5647 रुपए प्रति क्विंटल की राशि देनी होगी। 

राई और सरसों के बीजों पर कितनी मिलेगी सब्सिडी

राई और सरसों की उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीज जिनकी कीमत 10847 रुपए प्रति क्विंटल है, जिन पर सरकार द्वारा किसानों को 5423 रुपए प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जा रहा है। इस तरह किसानों को राई और सरसों के बीज मात्र 5423 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर मिलेंगे। 

अलसी के प्रमाणित बीजों पर कितना मिलेगा अनुदान 

किसानों को अलसी की विभिन्न किस्मों के प्रमाणित बीज जिनकी कीमत 14500 रुपए प्रति क्विंटल है, जिस पर सरकार द्वारा किसानों को 7250 रुपए प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जा रहा है। इस तरह किसानों को अलसी के प्रमाणित बीज मात्र 7250 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर मिल सकेंगे।

चना पर कितना अनुदान मिलेगा

किसानों को चना की समस्त किस्मों के प्रमाणित बीज जिनकी कीमत 10320 रुपए प्रति क्विंटल है, पर सरकार द्वारा 5160 रुपए प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जा रहा है। जिससे किसानों को चना के प्रमाणित बीज मात्र 5160 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर मिल सकेंगे।

मसूर की उन्नत किस्मों के बीजों पर कितनी मिलेगी सब्सिडी

मसूर के विभिन्न किस्मों के प्रमाणित बीज जिनकी कीमत 11050 रुपए प्रति क्विंटल है, जिस पर सरकार द्वारा 5525 रुपए प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जा रहा है। जिससे किसानों को मसूर के प्रमाणित बीज मात्र 5525 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर प्राप्त हो सकेंगे।

मटर के बीजों पर कितना मिलेगा अनुदान

मटर की विभिन्न किस्मों के प्रमाणित बीज जिनकी कीमत 7093 रुपए प्रति क्विंटल है, जिस पर सरकार द्वारा 3574 रुपए प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जा रहा है। जिससे किसानों को मटर के प्रमाणित बीज मात्र 3574 रुपए प्रति क्विंटल के अनुदान पर मिल सकेंगे।

किसान इस तरह प्राप्त सकते हैं सब्सिडी पर उन्नत किस्म के बीज

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के किसानों को उपरोक्त बीज सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ऐसे में राज्य के किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार यह बीज राजकीय कृषि बीज भंडार से प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि किसान पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर, पर्ची प्राप्त करें और पर्ची पर अंकित कृषक अंश यानी किसान के हिस्से की धनराशि को ही जमा करें उसके अलावा अन्य कोई भी धनराशि किसानों को नहीं देनी होगी। किसानों को यह बीज पहले-आओ पहले-पाओ के सिद्धांत पर वितरित किए जा रहे हैं। वहीं इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र निकटतम कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें