धनतेरस पर जारी हो सकती है लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त, मिलेगा डबल फायदा!

जानें, कब जारी होगी योजना की 18वीं किस्त और इस बार क्या खास मिल सकता है लाड़ली बहनों को गिफ्ट

Mukhyamantri Ladli Behna Yojana : किसानों के साथ ही सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सबसे लोकप्रिय और सफल योजनाओं में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का नाम सबसे ऊपर आता है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक इस योजना की 17 किस्तें महिलाओं को मिल चुकी हैं और 18वीं किस्त का लाड़ली बहनों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि दिवाली का त्योहार भी आने वाला है। ऐसे में इन बहनों को उम्मीद है कि राज्य सरकार की ओर से लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त (18th installment of Ladli Behna Yojana) दिवाली से पहले जारी की जा सकती है। 

इतना ही नहीं रक्षाबंधन की तरह ही राज्य के मुख्यमंत्री उन्हें अलग से दिवाली गिफ्ट के रूप में कुछ राशि शगुन के तौर पर भी दे सकते हैं। लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश सरकार ने अलग से 250 रुपए की राशि शगुन के तौर पर जारी की थी। इस बार भी कुछ ऐसा होने की उम्मीद की जा रही है जो लाड़ली बहनों की खुशी को दुगुना कर सकती है।

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी सूत्रों के अनुसार दिवाली का त्योहार होने के कारण मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) की 18वीं किस्त 27 अक्टूबर को भी जारी की जा सकती है। वहीं यह राशि नवंबर के पहले सप्ताह में यानी 5 नवंबर को भी लाभार्थी बहनों के खाते में जमा कराई जा सकती है। हालांकि इस सप्ताह यह साफ हो जाएगा कि लाड़ली बहना की 18वीं किस्त का पैसा कब आएगा। हालांकि 18वीं किस्त जारी करने को लेकर राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक रूप से बयान नहीं आया है।

रक्षाबंधन की तरह इस दिवाली पर भी मिल सकता है बोनस

यदि बात की जाए इस बार योजना के तहत मिलने वाली राशि की तो मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र लाभार्थी बहनों को हर महीने 1250 रुपए की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस बार इस योजना से जुड़ी कई महिलाओं को उम्मीद है कि रक्षाबंधन की तरह इस बार भी उन्हें दिवाली बोनस के रूप में किस्त की राशि के अतिरिक्त राशि दीवाली शगुन के रूप में मिल सकती है। बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन पर शगुन के रूप में लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बहनों के खाते में 250 रुपए की राशि अलग से ट्रांसफर की थी। ऐसे में महिलाएं इस बार भी ऐसी कुछ उम्मीद मुख्यमंत्री से कर रही हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत कब-कब मिली किस्तें

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एमपी (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana MP) की अब तक 17 किस्तें जारी की जा चुकी है और इस योजना की 18वीं किस्त भी जल्द जारी होने की संभावना है। लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं को कब-कब पैसा मिला इसका विवरण इस प्रकार से है-

  • लाडली बहना योजना की पहली किस्त - 10 जून 2023  
  • लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त- 10 जुलाई 2023
  • लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त - 10 अगस्त 2023
  • लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त - 10 सितंबर 2023
  • लाड़ली बहना योजना की 5वीं किस्त - 10 अक्टूबर 2023
  • लाड़ली बहना योजना की 6वीं किस्त - 10 नवंबर 2023
  • लाड़ली बहना योजना की 7वीं किस्त - 10 दिसंबर 2023
  • लाड़ली बहना योजना की 8वीं किस्त - 10 जनवरी 2024
  • लाड़ली बहना योजना की 9वीं किस्त - 10 फरवरी 2024
  • लाड़ली बहना योजना की 10वीं किस्त - 10 मार्च 2024
  • लाड़ली बहना योजना की 11वीं किस्त - 10 अप्रैल 2024
  • लाड़ली बहना योजना की 12वीं किस्त - 4 मई 2024
  • लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त - 6 जून 2024
  • लाड़ली बहना योजना की 14वीं किस्त - 5 जुलाई 2024
  • लाड़ली बहना योजन की 15वीं किस्त - 10 अगस्त 2024  
  • लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त - 9 सितंबर 2024
  • लाड़ली बहना योजना की 17वीं किस्त - 5 अक्टूबर 2024   

अब तक इस योजना से लाड़ली बहनों के खाते में कितना आया पैसा

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) की शुरुआत साल 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसमें योजना की शुरुआती चार किस्तों में महिलाओं को 1000-1000 रुपए की राशि उनके खाते में भेजी गई थी। इसके बाद मिलने वाली किस्त की राशि को बढ़ाकर 1250 किया गया। तब से अब तक महिलाओं को इस योजना के तहत 1250 रुपए की राशि हर माह भेजी जाती है। इस योजना से इस योजना की प्रत्येक लाभार्थी बहन के खाते में अब तक कुल 20,250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इसमें रक्षाबंधन के शगुन की 250 रुपए अलग से हैं जिसे इसमें शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ (Benefits of Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) प्रदेश की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें