लाड़ली बहना योजना : नवरात्रि में इस दिन महिलाओं के खाते में आएगा 17वीं किस्त का पैसा

जानें, कैसे चेक करें 17वीं किस्त की फाइनल लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है। अब तक इस योजना की 16 किस्तें प्रदेश की लाड़ली बहनों को मिल चुकी है। अब इनको इस योजना की 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त (16th installment of Ladli Brahmin Yojana) महिलाओं के खाते में पिछले महीने 10 सितंबर को जारी की गई थी। इसके बाद अब नवरात्रि के त्योहार को देखते हुए योजना की 17वीं किस्त 3 से 10 अक्टूबर के बीच जारी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस बार योजना से जुड़ी महिलाओं को नवरात्रि त्योहार होने के कारण 1500 रुपए दिए जाएंगे। हालांकि इसे लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई सूचना राज्य सरकार की ओर से नहीं दी गई है।  

लाड़ली बहना योजना की 17वीं किस्त के लिए कैसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम

यदि आप भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी हुई है तो आप भी यह जानना चाहेगी कि आपका नाम लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची (Beneficiary list of Ladli bahana Yojana) में है या नहीं, क्योंकि समय-समय पर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची में परिवर्तन होता रहता है। कई अपात्रों के नाम हटाए जाते हैं तो कई खुद को योजना से बाहर कर लेती हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि इस योजना से जुड़ी बहनें लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम अवश्य देख लें ताकि यह सुनिश्चित हो जाए कि आपको इस योजना की 17वीं किस्त मिलेगी या नहीं, आपकी सुविधा के लिए हम यहां नीचे लाड़ली बहना योजना की फाइनल लाभार्थी सूची में नाम देखने का तरीका बता रहे हैं जिससे आप आसानी से योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर पाएंगी।

  • सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर अंतिम सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने पर आपके सामने एक पेज खुलेगा।
  • इसमें आपको अपना समग्र आईडी या आवेदन नंबर भरना होगा।
  • अब कैप्चा कोड भरें और ओटीपी भेज पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा। अब इस ओटीपी को भरें।
  • इसके बाद “खोजें” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका नाम और स्थिति दिखाई देगी, कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।

ऑफलाइन कैसे चेक करें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची

यदि आप ऑनलाइन मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची देखने में असमर्थ है तो आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर भी इस सूची को देख सकती हैं। यहां नोटिस बोर्ड पर योजना की सूची चस्पा की जाती है। यदि आपका नाम इस सूची में है तो आपको योजना का लाभ मिलेगा। वहीं आपका नाम इस सूची में नहीं है तो आपको योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

लाड़ली बहन योजना के तहत कैसे चेक करें पिछली किस्त का स्टेट्स

यदि आप लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की पिछली किस्तों का स्टेट्स देखना चाहती है तो वह भी आप देख सकती है, जैसे आपको पिछली बार कब किस्त मिली, बीच में कोई किस्त मिस तो नहीं हुई या आपको योजना का नियमित लाभ मिल रहा है या नहीं आदि। यह सब चेक करने के लिए आप इस योजना के तहत अपना स्टेट्स चेक कर सकती हैं, इसका तरीका इस प्रकार से है-

  • सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां आवेदन और भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक पेज खुलेगा। इसमें अपना समग्र आईडी और आवेदन नंबर भरें।
  • अब कैप्चा कोड भरें ओटीपी भेजे पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे आपको भरना होगा।
  • इसके बाद “खोजे” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर आपके सामने आपका स्टेट्स खुल जाएगा। यहां आपको अब तक लाड़ली बहना योजना की कितनी किस्तें प्राप्त हुई, इन सब के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें