खेत की गहरी जुताई के लिए टॉप 5 रोटावेटर, जानें फीचर्स और कीमत

Share Product प्रकाशित - 18 Apr 2026 by Vivek Tailang

खेत की गहरी जुताई के लिए टॉप 5 रोटावेटर, जानें फीचर्स और कीमत

एक ही बार में मिट्टी होगी भुरभुरी और खेत समतल, समय और मेहनत दोनों की होगी बचत

खेती में मशीनीकरण के बढ़ते इस्तेमाल ने किसानों के काम को काफी आसान बना दिया है। आज कृषि यंत्रों की मदद से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि उत्पादन में भी सुधार देखने को मिल रहा है। इन्हीं आधुनिक उपकरणों में रोटावेटर एक अहम मशीन बन चुका है, जिसे ट्रैक्टर के साथ जोड़कर चलाया जाता है।

रोटावेटर का उपयोग मुख्य रूप से बुवाई से पहले खेत तैयार करने में किया जाता है। यह मिट्टी को भुरभुरा बनाता है, फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाता है और खेत को समतल करता है। इसकी सहायता से किसान 125 मिमी से लेकर 1500 मिमी तक गहराई में जुताई कर सकते हैं, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है। आइए जानते हैं खेत की गहरी जुताई के काम आने वाले टॉप 5 रोटावेटर के बारे में ताकि आप अपनी खेती के लिए बेस्ट रोटावेटर का चुन सकें। 

1. शक्तिमान रेगुलर लाइट (Shaktiman Regular Light)

शक्तिमान रोटावेटर भारतीय किसानों के बीच सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाले मॉडल्स में शामिल है। यह खासतौर पर हल्की और मध्यम मिट्टी के लिए उपयुक्त होता है। इसमें 48 ब्लेड दिए जाते हैं, जो मिट्टी को अच्छे से भुरभुरा करते हैं। इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये के आसपास होती है। कंपनी के अन्य कई मॉडल्स भी बाजार में उपलब्ध हैं, जिससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार चयन कर सकते हैं। 

2. महिंद्रा जायरोवेटर जेडएलएक्स 145 (Mahindra Gyrovator ZLX 145)

महिंद्रा का यह रोटावेटर मल्टी स्पीड ड्राइव सिस्टम के साथ आता है, जिससे अलग-अलग मिट्टी में बेहतर काम किया जा सकता है। इसमें मल्टी डेप्थ एडजस्टमेंट की सुविधा भी मिलती है, जिससे जुताई की गहराई को जरूरत के अनुसार सेट किया जा सकता है। इसकी मजबूत सीलिंग सिस्टम मशीन को लंबे समय तक सुरक्षित रखती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 90 हजार रुपये है, जो इसे एक अच्छा विकल्प बनाती है। 

3. न्यू हॉलैंड रोटावेटर आरई 185 (New Holland Rotavator RE 185)

न्यू हॉलैंड का यह रोटावेटर मजबूत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह खासतौर पर 45–50 HP ट्रैक्टर के लिए उपयुक्त है और ज्यादा पावर वाले काम आसानी से कर सकता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिससे अलग-अलग प्रकार के फसल अवशेषों को आसानी से चूर्ण किया जा सकता है। इसकी वॉटरप्रूफ सील इसे पानी और नमी वाली परिस्थितियों में भी टिकाऊ बनाती है। कम डीजल खपत और बेहतर दक्षता इसकी बड़ी खासियत है। 

4. सोनालिका मल्टी स्पीड सीरीज (Sonalika Multi Speed Series)

सोनालिका का यह रोटावेटर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें मल्टी स्पीड ऑप्शन मिलता है, जिससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार मशीन को एडजस्ट कर सकते हैं। यह छोटे और मध्यम खेतों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसकी कीमत करीब 1.11 लाख रुपये से शुरू होती है, जो इसे किफायती विकल्प बनाती है। मजबूत डिजाइन और आसान संचालन इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। 

5. मास्कीओ गैस्पर्डो रोटावेटर (Maschio Gaspardo Rotavator)

मास्कीओ गैस्पर्डो एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है, जिसके कई उन्नत रोटावेटर मॉडल भारत में उपलब्ध हैं। इसके विभिन्न मॉडल अलग-अलग जरूरतों के अनुसार डिजाइन किए गए हैं। यह मशीनें मजबूत बनावट और बेहतर तकनीक के लिए जानी जाती हैं। बड़े और प्रोफेशनल किसानों के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है, जो लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन देता है। 

रोटावेटर की कीमत (Rotavator Price)

रोटावेटर मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं, हल्के, मानक और हेवी-ड्यूटी। इनकी कीमत तकनीक और मॉडल के अनुसार बदलती रहती है। भारतीय बाजार में रोटावेटर की कीमत लगभग 15 हजार रुपये से शुरू होकर 2 लाख रुपये तक जा सकती है। 

खरीदते समय क्या ध्यान रखें

रोटावेटर खरीदते समय ट्रैक्टर की HP के अनुसार मशीन का चयन करना जरूरी है। इसके अलावा खेत का आकार, मिट्टी का प्रकार और बजट भी ध्यान में रखना चाहिए। खरीदने से पहले डीलर से जानकारी लें और अन्य किसानों की राय भी जरूर जानें। 

रोटावेटर से किसानों को क्या फायदा

रोटावेटर के उपयोग से खेती की लागत में कमी आती है और काम तेजी से पूरा होता है। यह मशीन पारंपरिक जुताई उपकरणों की तुलना में कम समय लेती है और 15 से 35 प्रतिशत तक ईंधन की बचत भी करती है। इसके अलावा यह मिट्टी की नमी को बनाए रखने में मदद करती है, जिससे अगली फसल के लिए बेहतर वातावरण तैयार होता है। रोटावेटर की खास बात यह है कि यह दोमट, बलुई, चिकनी जैसी हर प्रकार की मिट्टी में आसानी से काम करता है। 

खेती में क्यों बढ़ रहा है रोटावेटर का उपयोग

रोटावेटर खेत में मौजूद डंठल, खरपतवार और कचरे को काटकर मिट्टी में मिला देता है, जिससे कार्बन की मात्रा बढ़ती है और मिट्टी अधिक उपजाऊ बनती है। इससे फसल की जड़ों को पर्याप्त हवा मिलती है और पौधों की वृद्धि बेहतर होती है। ऐसे में उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ किसानों को अधिक लाभ भी मिलता है और खेती की लागत कम हो जाती है। आज के समय में रोटावेटर खेती को आसान, तेज और किफायती बनाने वाला एक जरूरी उपकरण बन गया है। सही मशीन का चयन करके किसान अपनी मेहनत कम कर सकते हैं और उत्पादन को बेहतर बना सकते हैं।

“खेत की गहरी जुताई के लिए टॉप 5 रोटावेटर” के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ): 

प्रश्न 1: रोटावेटर का उपयोग किस काम के लिए किया जाता है?

उत्तर: रोटावेटर का उपयोग खेत की जुताई, मिट्टी को भुरभुरा करने और फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 2: रोटावेटर से किसानों को क्या फायदा होता है?

उत्तर: इससे समय और डीजल की बचत होती है, खेत जल्दी तैयार होता है और फसल उत्पादन बेहतर होता है।

प्रश्न 3: रोटावेटर की कीमत कितनी होती है?

उत्तर: भारतीय बाजार में रोटावेटर की कीमत लगभग ₹15,000 से ₹2 लाख तक होती है, जो मॉडल और फीचर्स पर निर्भर करती है।

प्रश्न 4: कौन सा रोटावेटर सबसे अच्छा है?

उत्तर: यह किसान की जरूरत, ट्रैक्टर की HP और खेत की मिट्टी पर निर्भर करता है। महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, सोनालिका, शक्तिमान और मास्कीओ गैस्पर्डो जैसे ब्रांड लोकप्रिय हैं।

प्रश्न 5: रोटावेटर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

उत्तर: ट्रैक्टर की HP, खेत का आकार, मिट्टी का प्रकार, मशीन की गुणवत्ता और बजट जरूर ध्यान में रखें।

प्रश्न 6: क्या रोटावेटर हर तरह की मिट्टी में काम करता है?

उत्तर: हां, रोटावेटर दोमट, बलुई, चिकनी जैसी अधिकांश मिट्टी में आसानी से काम करता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button