टॉप 5 डिस्क प्लाऊ मशीन : जानिए कीमत, उपयोग और फीचर
प्रकाशित - 08 Nov 2022 by Tractor Junction
जानें डिस्क प्लाऊ मशीन से संबंधित अन्य जानकारी के बारे में
आज के आधुनिक युग में खेती- किसानी में विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का उपयोग बढ़ गया है। किसान खेती के काम को इन कृषि यंत्रों की मदद से समय पर पूरा कर पाते हैं। इसमें ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, हार्वेस्टर, हैप्पी सीडर, थ्रेसर, रिजर, प्लाऊ मशीन आदि विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का उपयोग किया जाता है। इन उपयोगी कृषि यंत्रों की सीरीज में डिस्क प्लाऊ मशीन भी शामिल है। डिस्क प्लाऊ मशीन एक ऐसा ही कृषि उपकरण है जिसकी सहायता से खेत की तैयारी कम समय में बेहतर ढंग से की जा सकती है। आज हम आपको ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट के माध्यम से आपके साथ डिस्क प्लाऊ मशीन के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
डिस्क प्लाऊ मशीन क्या है (What is Disc Plow Machine)
डिस्क प्लाऊ मशीन को विशेष रूप से मिट्टी से जुड़े सभी प्रकार के कार्यों को कुशलता से करने के लिए डिजाइन किया गया है जैसे कि मिट्टी को तोडऩा, मिट्टी को ऊपर उठाना, मिट्टी को मिलाना और मिट्टी को मोड़ना। यह चट्टानी मिट्टी और बाग की जड़ वाले खेतों के उपयुक्त हैं। डिस्क प्लाऊ मशीन दो प्रकार की होती है पहला स्टैंडर्ड डिस्क प्लाऊ और दूसरा वर्टिकल डिस्क प्लाऊ होता हैं। किसान इस मशीन का उपयोग करके अपने कृषि कार्य आसानी से कम खर्च में पूरी कुशलता के साथ कर सकते हैं।
भारत में टॉप 5 डिस्क प्लाऊ मशीन
भारत में कई कंपनियां है जो डिस्क प्लाऊ मशीन का निर्माण करती हैं। भारत में टॉप 5 डिस्क प्लाऊ मशीन निम्नलिखित हैं-
- कैप्टन डिस्क प्लाऊ
- दशमेश 351- डिस्क प्लाऊ
- सोनालिका 2 बॉटम
- लैंडफोर्स डिस्क प्लाऊ
- सॉइल मास्टर डीपी -200 (2 डिस्क)
1. कैप्टन डिस्क प्लाऊ
कैप्टन डिस्क प्लाऊ यह कैप्टन कंपनी द्वारा निर्मित डिस्क प्लाऊ हैं। यह प्लाऊ हर तरह के खेती क्षेत्र पर अच्छा काम करता है कैप्टन डिस्क प्लाऊ भूमि को उपजाऊ बनाता है। यह डिस्क प्लाऊ श्रेणी के अंतर्गत आता है और इसकी इम्प्लीमेंट पावर 20-25 एचपी है। जिससे ये कार्य के साथ-साथ ईंधन कुशलता भी प्रदान करता है। इस प्लाऊ की विशेषताएं निम्नलिखित हैं।
- लंबाई (मिमी)- 1365
- चौड़ाई (मिमी)- 915
- ऊंचाई (मिमी)- 840
- डिस्क का व्यास- (मिमी) 570
- आवश्यक शक्ति- (एचपी) 20-25
- आवश्यक शक्ति- (किलोवाट) 14-18
- डिस्क की संख्या- (एन) 2
- गाइड डिस्क (एन)- 1
- डिस्क के बीच की दूरी (मिमी)- 440
- कार्य गहराई (मिमी)- 150
- वजन (किलोग्राम)- 163
2. दशमेश 351- डिस्क प्लॉउ
दशमेश 351 डिस्क प्लाऊ सभी प्रकार के खेतों पर अच्छा काम करता है दशमेश 351 - डिस्क प्लाउ खेती को उपजाऊ बनाता है। यह डिस्क प्लाऊ श्रेणी के अंतर्गत आता है और इसकी इम्प्लीमेंट पावर 55 से 65 एचपी की है जिससे ईंधन की बचत के साथ कुशलता से कार्य प्रदान करता है। यह डिस्क प्लाऊ उपकरण है जो कि दशमेश ब्रांड का आता है और अपनी शानदार गुणवत्ता और कार्यक्षमता के लिए जाना जाता है। दशमेश 351 डिस्क प्लाऊ की विशेषताएं निम्नलिखित हैं-
- लंबाई- 2540 मिमी
- चौड़ाई- 1180 मिमी
- ऊंचाई -1240 मिमी
- कट की चौड़ाई- 875 - 925 मिमी
- कार्य गहराई- 200 - 250 मिमी
- डिस्क की संख्या- 3
- डिस्क ब्लेड आकार- 660 मिमी
- बीम क्लीयरेंस- 760 मिमी
- बिजली की आवश्यकता- 55 - 65 एचपी
- ऑपरेटर स्पीड- 5 से 6.5 किलोमीटर/ प्रति घंटा
- वजन- 550 किलोग्राम
- कीमत- 41,500 रुपये से शुरु
3. सोनालिका 2 बॉटम
सोनालिका 2 बॉटम प्लाऊ सोनालिका कंपनी द्वारा निर्मित एक प्लाऊ हैं। सोनालिका 2 बॉटम डिस्क प्लाऊ सभी प्रकार के खेतों पर अच्छा काम करता है। सोनालिका 2 बॉटम डिस्क प्लाउ खेती को उपजाऊ बनाता है। यह डिस्क प्लाऊ श्रेणी के अंतर्गत आता है और इसकी इम्प्लीमेंट पावर 50 से 55 एचपी की है जिससे ईंधन की बचत के साथ कुशलता से कार्य प्रदान करता है। सोनालिका 2 बॉटम डिस्क प्लाऊ निम्नलिखित विशेषताओं के साथ आता हैं-
- फ़्रेम (मिमी) सीम लेस ट्यूबलर फ़्रेम- (OD 168, ID 146)
- एक्सल टाइप- स्पिंडल
- डिस्क की संख्या- 2
- डिस्क का प्रकार- सादा डिस्क
- डिस्क व्यास- 660
- डिस्क स्पेसिंग (मिमी)- 570
- बेयरिंग हब्स- 2
- ट्रैक्टर पावर (एचपी)- 50 – 55
- कीमत- 29,500 रुपये से शुरु
4. लैंडफोर्स डिस्क प्लाऊ
लैंडफोर्स डिस्क प्लाऊ सभी प्रकार के खेत में अच्छा काम करता है लैंडफोर्स डिस्क प्लाऊ भूमि को उपजाऊ बनाता है। यह डिस्क प्लाऊ श्रेणी के अंतर्गत आता है और इसकी इम्प्लीमेंट पावर 50 से 100 एचपी की है जिससे ये ईंधन की बचत के साथ कुशलता से कृषि कार्य प्रदान करता है। यह लैंडफोर्स डिस्क प्लाऊ उपकरण है जो कि लैंडफोर्स ब्रांड का आता है और अपनी शानदार गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। लैंडफोर्स डिस्क प्लाऊ की विशेषताएं निम्नलिखित हैं-
- उच्च शक्ति
- प्रयोग करने में आसान
- उच्च प्रदर्शन
- रॉकी और हिल एरिया में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है
- मजबूत निर्माण
- सभी प्रकार की मिट्टी के लिए और एचपी के अनुसार डिस्क हल में 2,3 और 4 बॉटम्स डिस्क होती हैं
- लैंडफोर्स डिस्क प्लाऊ अपने मजबूत डिज़ाइन के साथ हैवी ड्यूटी पाइप फ्रेम और हार्ड वियर डिस्क ब्लेड्स प्लाऊ को भारी फसल अवशेषों में संचालित करने की अनुमति देता है।
- लैंडफोर्स डिस्क प्लाऊ गहरी जुताई के लिए अधिक उपयोगी है
- डिस्क का काफी हिस्सा खेत की मिट्टी में बंद होने के बाद भी एक डिस्क हल अच्छी तरह से काम करता है।
5. सॉइल मास्टर डिप -200 (2 डिस्क)
सॉइल मास्टर डीपी -200 कई डिस्क के विकल्प के साथ आता हैं। सॉइल मास्टर डीपी -200 सभी प्रकार की भूमि पर अच्छा काम करता है सॉइल मास्टर डिप -200 खेत को उपजाऊ बनाता है। यह डिस्क प्लाऊ श्रेणी के अंतर्गत आता है और इसकी इम्प्लीमेंट पावर 50 एचपी व उससे अधिक विकल्पों के साथ आता है। सॉइल मास्टर डीपी -200 ईंधन कुशलता के साथ कार्य प्रदान करता है। सॉइल मास्टर डीपी -200 कृषि उपकरण है जो कि सॉइल मास्टर ब्रांड का आता है और अपनी शानदार गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। सॉइल मास्टर डीपी -200 की विशेषताएं निम्नलिखित हैं-
- उच्च शक्ति
- प्रयोग करने में आसान
- उच्च प्रदर्शन
- रॉकी और हिल एरिया में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है
- मजबूत निर्माण
- फ़्रेम (मिमी)- अतिरिक्त भारी शुल्क ट्यूबलर फ्रेम (ओडी 168 मिमी, आईडी 146 मिमी)
- एक्सल टाइप- स्पिंडल
- डिस्क की संख्या- 2
- माउंटेड सीएटी- सीएटी 2
- डिस्क का प्रकार- नॉच्ड या प्लेन डिस्क दोनों का विकल्प
- डिस्क व्यास (मिमी) (28 ''विकल्प उपलब्ध)- 660 × 6 (710 * 6 वैकल्पिक)
- डिस्क स्पेसिंग (मिमी) 570 मिमी
- काटने की चौड़ाई (मिमी)- 500-550 मिमी
- बियरिंग हब- 2 संख्या टेपर रोलर/डिस्क
- वजन (किलोग्राम में)- 285 किलोग्राम (लगभग)
- लंबाई- 1800 मिमी
- चौड़ाई- 820 मिमी
- ऊंचाई- 1220 मिमी
- ट्रैक्टर एचपी- 50 से 65 एचपी के लिए उपयुक्त
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टर, वीएसटी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें