धान की कटाई अब होगी मिनटों में, अपनाएं ये 5 शानदार मशीनें

Share Product प्रकाशित - 28 Sep 2025 by Vivek Tailang

धान की कटाई अब होगी मिनटों में, अपनाएं ये 5 शानदार मशीनें

समय और श्रम की होगी बचत, जानें, कौनसी हैं ये मशीनें और इसकी खासियत और कीमत

इस समय कई जगह धान की कटाई का काम चल रहा है और कहीं-कहीं अभी शुरू होगा। ऐसे में किसानों को धान की कटाई का काम आसान बनाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे न केवल उनके श्रम की बचत होगी बल्कि कम समय में धान की कटाई का काम पूरा हो सकेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आज आपके लिए धान कटाई की 5 ऐसी शानदार मशीनों की जानकारी लेकर आए हैं, जो धान कटाई का काम मिनटों में पूरा कर देगी, तो आइए जानते हैं, कौन सी हैं ये धान कटाई की आधुनिक मशीनें और क्या है उनकी कीमत।

कंबाइन हार्वेस्टर– कटाई, थ्रेशिंग और क्लीनिंग तीनों काम एक साथ

कंबाइन हार्वेस्टर एक मल्टी-फंक्शनल मशीन है जो एक ही समय में कटाई, थ्रेशिंग और क्लीनिंग करती है यानी इस मशीन की सहायता से फसल कटाई, गहाई और सफाई का काम सब एक जगह पर हो जाता है। इस मशीन में लगे कटिंग बार की लंबाई 2 से 6 मीटर होती है। इस मशीन की गेहूं के लिए क्षमता 0.8 से 1.0 हेक्टेयर/घंटा और धान के लिए करीब 0.6 हेक्टेयर/घंटा है। इस मशीन की कीमत मॉडल के अनुसार अलग–अलग होती है। यह गेहूं और धान के लिए सबसे आधुनिक फसल कटाई मशीन है। 

स्वचालित रीपर बाइंडर– कटाई के साथ बंडल भी बनाए

स्वचालित रीपर बाइंडर मशीन फसल की कटाई नहीं करती, बल्कि उसे गठरी में बांधकर एक साथ गिरा भी देती है। यह मशीन गेहूं, धान आदि की कटाई के लिए उपयोगी है। इस मशीन की सहायता से कटाई और बाइंडिंग एक साथ हो जाती है। यह मशीन 0.4 हैक्टेयर प्रति घंटा की क्षमता से फसल कटाई व बंडल बांधने का काम कर सकती है। इस मशीन के उपयोग से दो काम एक साथ तो होंगे ही साथ ही समय की भारी बचत भी होगी। जो किसान फसल कटाई के साथ ही बाइंडिंग मशीन की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह मशीन बिलकुल उपयुक्त है। 

ट्रैक्टर आधारित वर्टिकल कन्वेयर रीपर – समय व श्रम दोनों बचाए

अगर आपके पास ट्रैक्टर है, तो वर्टिकल कन्वेयर रीपर आपकी कटाई को और भी आसान बना सकता है। इस मशीन को चलाने के लिए कम से कम 25 HP के ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। इस मशीन की सहायता से फसल को काटकर एक तरफ गिरा दिया जाता है। इस मशीन से 0.3 से 0.4 हेक्टेयर प्रति घंटा की क्षमता से फसल की कटाई की जा सकती है। इस मशीन से फसल कटाई से समय और श्रम दोनों की बचत होती है। जो किसान धान कटाई के लिए ट्रैक्टर से जुड़ने वाली मशीनें खोज रहे हैं, उनके लिए यह रीपर बेहतरीन है। 

स्वचालित रीपर – आराम से बैठिए, मशीन करेगी काम

स्वचालित रीपर पूरी तरह से ऑटोमैटिक मशीन है, जिससे कटाई के समय किसान को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती। इस मशीन से गेहूं, धान, सोयाबीन, तिलहन की कटाई की जा सकती है। इसके व्हील बड़े साइज के होते हैं जिससे मशीन खुद आगे बढ़ती है। यह मशीन 0.25 से 0.30 हेक्टेयर प्रति घंटा की क्षमता से फसल कटाई का काम कर सकती है। इस मशीन की सहायता से कम समय में अधिक क्षेत्र में फसलों की कटाई की जा सकती है। गेहूं कटाई की आधुनिक मशीन चाहिए तो यह रीपर आपकी सहायता कर सकती है। 

मैन्युअल वर्टिकल कन्वेयर रीपर

यदि आप सीमांत या लघु किसान हैं, तो यह मशीन आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है। इस मशीन से धान व गेहूं जैसी फसलों की कटाई की जा सकती है। इस मशीन का ढांचा मजबूत स्टील का बना होता है। इसमें कोणीय ब्लेड बेल्ट व व्हील होता है। इसे किसान हाथ से चला सकते हैं। इस मशीन की कार्यक्षमता 0.20 से 0.40 हेक्टेयर प्रति घंटा है। बात करें मैन्युअल वर्टिकल कन्वेयर रीपर की कीमत की तो इसकी कीमत 8,000 से शुरू होती है। यदि आप फसल कटाई के लिए सस्ती मशीन खोज रहे हैं, तो यह रीपर आपके लिए एक आइडियल ऑप्शन है।

किसानों के लिए क्यों जरूरी हैं फसल कटाई की ये आधुनिक मशीनें

  • इन मशीनों के प्रयोग से मजदूरों पर निर्भरता कम होती है।
     
  • समय पर फसल कटाई से पैदावार में सुधार होता है।
     
  • आधुनिक मशीनों से कम लागत में ज्यादा काम किया जा सकता है।
     
  • सटीक और नुकसान रहित फसल कटाई होती है।
     
  • सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी मिलता है।

आधुनिक कटाई मशीन अपनाएं, समय व मेहनत बचाए, उत्पादन बढ़ाएं

खेती में तकनीक का इस्तेमाल अब केवल विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। जब मजदूरों की कमी और मौसम की अनिश्चितता जैसे संकट सामने आते हैं, तब ये फसल कटाई की मशीनें किसानों के लिए एक वरदान साबित होती हैं। यदि आप भी अपनी मेहनत को कम करना चाहते हैं और खेती को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो इन 5 आधुनिक कृषि यंत्रों को अपनाइए। ये मशीनें ना केवल आपका समय बचाएंगी, बल्कि उत्पादन में भी बढ़ोतरी करेंगी। कंबाइन हार्वेस्टर, रीपर की कीमत देखनें के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट करें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button