गेहूं की खेती के लिए शानदार मशीन, जुताई से लेकर बुवाई तक करेगी हर काम

जानें, कौनसी है यह आधुनिक मशीन, क्या है इसकी खासियत व कीमत

रबी फसलों की बुवाई का सीजन आ गया है। धान की कटाई शुरू होते ही किसान रबी फसलों की खेती की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई का काम भी शुरू हो गया है। देश के कई राज्यों में गेहूं की बुवाई शुरू हो गई है। ऐसे में किसानों के लिए कम खर्च में बुवाई का काम आसान बनाने वाली एक शानदार आधुनिक कृषि मशीन उपलब्ध है, जिसके उपयोग से किसान कम लागत और मेहनत में गेहूं की बुवाई का कार्य पूरा कर सकते हैं।

खास बात यह है कि यह कृषि मशीन खेत की जुताई से लेकर बीजों की बुवाई काम आसानी से पूरा कर सकती है। इस तरह किसान एक ही मशीन से जुताई, बुवाई, खाद डालना जैसे काम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं, कौनसी है यह मशीन और इसके इस्तेमाल से किसान कैसे अपनी खेती की लागत को कम कर सकते हैं। 

एक साथ तीन काम करने वाली मशीन 

यह मशीन सुपर सीडर है, जो धान की पराली का प्रबंधन करने के काम के साथ ही रबी की प्रमुख फसल गेहूं की खेती के काम को भी आसानी से पूरा कर सकती है। यह मशीन न केवल गेहूं की बुवाई कर सकती है बल्कि खाद को खेत में फैलाने का काम भी करती है। इस मशीन से जुताई, बुवाई, मल्चिंग और खाद फैलाने का काम एक साथ किया जा सकता है। सुपर सीडर खेत को तैयार करने में लगने वाले समय को बहुत कम कर देती है और खेती की लागत भी कम करती है जिससे अधिक मुनाफे की उम्मीद बढ़ जाती है। यह मशीन पराली को बिना जलाए इसका निस्तारण कर सकती है। जिससे पराली प्रबंधन का काम आसानी से पूरा होता है।

सुपर सीडर से पराली प्रबंधन 

सुपर सीडर मशीन एक ऐसी मशीन है जो पराली प्रबंधन के काम को बहुत ही आसान तरीके से करती है। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही मिट्‌टी की उर्वराशक्ति को भी बनाए रखती है। यही कारण है कि सरकार भी पराली प्रबंधन के लिए सुपर सीडर मशीन के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। सरकार की ओर से इस मशीन पर किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। 

सुपर सीडर मशीन से कैसे होती है गेहूं की बुवाई

सुपर सीडर मशीन धान की पराली यानी अवशेष को खेत में मिलाते हुए गेहूं की बुवाई भी करती है। इस तरह यह एक साथ दो काम करती है। इससे पराली जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वहीं यह मशीन बिना खेत की मिट्टी को पलटे बीज की बुवाई भी कर देती है जिससे मिट्‌टी की नमी बनी रहती है और सिंचाई की कम आवश्यकता पड़ती है। यह नमी फसल के लिए फायदेमंद होती है। यह मशीन धान के बाद बोई जाने वाली फसलों के लिए काफी उपयोगी है। 

सुपर सीडर मशीन से गेहूं की बुवाई के क्या फायदे

  • यह बिना अवशेष हटाए गेहूं की बुवाई कर देती है। इससे पराली जलाने की कोई समस्या नहीं होती है। 
  • यह बिना खेत की मिट्‌टी पलटे बीज बो देती है, जिससे मिट्‌टी की नमी बनी रहती है। 
  • इस मशीन के उपयोग से 30–40 प्रतिशत तक डीजल की बचत होती है। 
  • यह मशीन बीज और खाद दोनों की समान गहराई और दूरी पर बुवाई करती है जिससे बेहतर अंकुरण होता है। 
  • यह मशीन एक घंटे में एक एकड़ जमीन में फैली पराली को नष्ट कर देती है। इसके बाद गेहूं की बुवाई करती है।

क्या है सुपरसीडर मशीन की कीमत 

बाजार में कई ब्रांड की सुपर सीडर मशीनें उपलब्ध हैं जिनमें मास्कीओ गास्पार्दो, केएस ग्रुप, शक्तिमान आदि शामिल हैं। भारत में सुपर सीडर की प्राइस रेंज 80000 से 2.99 लाख* रुपए तक है। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से ऑनलाइन सुपर सीडर की खरीद आसानी से कर सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन पर उपलब्ध सुपर सीडर मशीन और उनकी प्राइज इस प्रकार से हैं: 

क्रमांक

मॉडल नाम

भारत में कीमत (₹)

1️.

शक्तिमान सुपर सीडर

₹ 2,50,004 – ₹ 2,68,874

2️.

केएस एग्रोटेक सुपर सीडर

₹ 2,53,000

3️.

मास्कीओ गास्पार्दो सुपरसीडर 205

₹ 2,60,000

4️.

जगतजीत सुपर सीडर मल्टी क्रॉप

₹ 2,78,000 – ₹ 3,16,500

5️.

जगतजीत सुपर सीडर जगलर ईएक्स

₹ 2,82,000 – ₹ 3,24,000

6️.

गरुड़ सुपर सीडर

₹ 2,99,000

7️.

सॉइलटेक सुपर सीडर

₹ 80,000

यदि आप भी अपनी खेती में आधुनिक तकनीक अपनाना चाहते हैं, तो सुपर सीडर मशीन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट करें।

सुपर सीडर मशीन के लिए कितने एचपी का ट्रैक्टर रहता है उपयुक्त

ज्यादातर सुपर सीडर के लिए 55 एचपी या उससे अधिक पावर वाले ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। कुछ निर्माताओं के 45 एचपी वाले ट्रैक्टर के साथ भी काम करने वाले सुपर सीडर मॉडल उपलब्ध हैं, जिन्हें "लोड-फ्री" बताया जाता है। आपके सुपर सीडर मॉडल के स्पेसिफिकेशन के आधार पर सही एचपी के ट्रैक्टर मॉडल का चुनाव करना महत्वपूर्ण रहेगा। सुपर सीडर मशीन के लिए 50 एचपी में कुछ बेहतरीन ट्रैक्टर ब्रांड जॉन डियर, महिंद्रा, स्वराज और सोनालिका हैं। ये ब्रांड विभिन्न मॉडलों के साथ आते हैं, जो 50 एचपी रेंज में सुपर सीडर मशीनों के साथ अच्छी तरह से काम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

सुपर सीडर मशीन पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न1. सुपर सीडर मशीन क्या है?

उत्तर– सुपर सीडर एक आधुनिक कृषि यंत्र है जो खेत की जुताई, बुवाई और पराली प्रबंधन का काम एक साथ करता है। इससे किसान समय, श्रम और लागत तीनों में बचत कर सकते हैं।

प्रश्न 2. सुपर सीडर मशीन से गेहूं की बुवाई कैसे होती है?

उत्तर– सुपर सीडर मशीन धान की पराली को खेत में मिलाते हुए उसी के साथ गेहूं की बुवाई करती है। इससे पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ती और मिट्टी की नमी भी बनी रहती है।

प्रश्न 3. सुपर सीडर मशीन का उपयोग करने के क्या फायदे हैं?

उत्तर– सुपर सीडर से जुताई, बुवाई और खाद डालने का काम एक साथ कर सकते हैं। इससे 30–40% तक डीजल की बचत, मिट्टी की नमी संरक्षित रहती है, पराली जलाने की आवश्यकता नहीं पडती है और बेहतर अंकुरण और अधिक पैदावार प्राप्त की जा सकती है।

प्रश्न 4. सुपर सीडर मशीन की कीमत कितनी है?

उत्तर– भारत में सुपर सीडर मशीन की कीमत ₹80,000 से ₹2.99 लाख* रुपये तक होती है। कीमत ब्रांड और मॉडल के अनुसार बदलती है।

प्रश्न 5. सुपर सीडर मशीन के लिए कितने एचपी का ट्रैक्टर चाहिए?

उत्तर– सुपर सीडर मशीन के लिए सामान्यतः 55 एचपी या उससे अधिक पावर वाला ट्रैक्टर उपयुक्त माना जाता है। कुछ मॉडल 45 एचपी ट्रैक्टर के साथ भी काम कर सकते हैं।

प्रश्न 6. सुपर सीडर मशीन किन ब्रांडों में उपलब्ध है?

उत्तर– भारत में सुपर सीडर के लिए लोकप्रिय ब्रांडों में शक्तिमान, केएस एग्रोटेक, मास्कीओ गास्पार्दो, जगतजीत, गरुड़ और सॉइलटेक आदि शामिल हैं। 

प्रश्न 7. क्या सुपर सीडर मशीन पर सरकार से सब्सिडी मिलती है?

उत्तर– जी हां, पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए सरकार सुपर सीडर मशीन पर किसानों को अनुदान या सब्सिडी प्रदान करती है। यह राज्य सरकारों की कृषि योजनाओं पर निर्भर करता है।

प्रश्न 8. क्या सुपर सीडर केवल गेहूं की बुवाई के लिए ही उपयोगी है?

उत्तर– नहीं, सुपर सीडर मशीन रबी सीजन की अन्य फसलों जैसे चना, सरसों और मटर की बुवाई में भी काम आ सकती है। 

प्रश्न 9. क्या सुपर सीडर मशीन पराली को जलाए बिना नष्ट कर देती है?

उत्तर– हां, सुपर सीडर मशीन पराली को मिट्टी में मिलाकर उसका प्राकृतिक निस्तारण करती है, जिससे प्रदूषण कम होता है और मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। 

प्रश्न 10. सुपर सीडर मशीन कहां से खरीद सकते हैं?

उत्तर– आप सुपर सीडर मशीन ट्रैक्टर जंक्शन या किसी अधिकृत कृषि यंत्र डीलर से ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन पर EMI और लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।

ट्रैक्टर सही मिलेगा यही

यदि आप कम लागत में एक भरोसेमंद ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो ट्रैक्टर जंक्शन आपके लिए शानदार प्लेटफार्म है। ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से लोन व ईएमआई की सुविधा प्राप्त करके आप इसका लाभ उठाएं और अपनी खेती को बनाएं और भी आसान और फायदेमंद। यदि आपका बजट कम है तो आप सेंकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदने पर भी विचार कर सकते हैं। हमारे यहां प्रसिद्ध ब्रांड के अच्छी कंडीशन में सेकेंड हैंड ट्रैक्टर उपलब्ध हैं। सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें