यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

मिनी पावर टिलर 2022 - जानिए मशीन की कीमत, उपयोग और फीचर

प्रकाशित - 01 Aug 2022

जानें मिनी पावर टिलर की पूरी जानकारी

खेती-किसानी के काम में निरंतर आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। इन यंत्र व मशीनों की सहायता से कम समय और श्रम में खेती और बागवानी का काम आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा इन यंत्रों के प्रयोग से खेती की लागत कम होती है जिससे किसानों के पैसो की बचत होती है।

खेती के कामों के लिए अलग-अलग कृषि यंत्रों जैसे- रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, थ्रेसर आदि की आवश्यकता होती है। बड़े किसान तो आसानी से इन यंत्रोंं को खरीद सकते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने से छोटे किसान इन यंत्रों को खरीद नहीं पाते हैं। खासकर ऐसे ही किसानों के लिए अब अलग-अलग कृषि यंत्र की जगह एक ऐसा कृषि यंत्र आता है जिसकी सहायता से किसान अपने खेती-किसानी के कई काम इस मशीन की सहायता से कर सकते हैं। इस मशीन का नाम है-मिनी पावर टिलर। इस मशीन की सहायता से किसान कम समय और श्रम में खेत की जुताई, खेतों में मेढ का निर्माण, सब्जी के खेतो में मेढ के बीच से खरपतवार नष्ट करना आदि काम कर सकते हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से किसानों को मिनी पावर टिलर मशीन की विशेषताएं, लाभ और कीमत की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही बाजार में प्रचलित प्रसिद्ध कंपनियों के मॉडल्स भी बताएंगे। 

मिनी पावर टिलर क्या है? (What is a Mini Power Tiller)

मिनी पावर टिलर, पावर टिलर का ही छोटा रूप हैं। इससे खेती-किसानी के अनेक कार्य किए जा सकते हैं। ये किसानों के लिए बहुपयोगी मशीन है। इसकी सहायता से किसान खेतीबाड़ी और बागवानी के कार्यों को कर सकते हैं। इस मशीन द्वारा खेतों में पडलिंग, सूखे खेत की जुताई, समतलीकरण, बुआई, रोपाई, कीटनाशक छिडक़ाव, निंदाई-गुड़ाई, खेत में पानी पंप करना, फसल कटाई, फसल ढुलाई आदि जैसे कई कार्य किए जा सकते हैं। मिनी पॉवर टिलर एक छोटा और सस्ता कृषि यंत्र है जिसे छोटे और सीमांत किसान भी आसानी से खरीद सकते हैं। इससे उनके एक मशीन से सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे और उन्हें अलग-अलग मशीन खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। ये पावर टिलर खासकर सब्जी की खेती, बागवानी तथा पहाड़ी क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों के लिए बनाया गया है। जहां पावर टिलर नहीं जा सकता है, वहां मिनी पावर टिलर आसानी से जा सकता है। ये भार में भी हल्का होता है। इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना भी बहुत आसान है। 

मिनी पावर टिलर के प्रकार (Types of Mini Power Tillers)

मिनी पावर टिलर अलग-अलग मॉडल्स में आते हैं, जैसे- 2 एचपी, 3 एचपी पावर टिलर, 5 एचपी पावर टिलर और 7 एचपी, 9 एचपी पावर टिलर आदि।

देश की प्रमुख मिनी पावर टिलर निर्माता कंपनियां

बाजार में होंडा, वीएसटी शक्ति, कुबोटा, केएमडब्लू मेगा किलोस्कर, ग्रीव्स कॉटन, श्राची कंपनियों के पावर टिलर उपलब्ध हैं। हम यहां इनमें से प्रमुख मिनी पावर टिलर की जानकारी दे रहे हैं, जो 9 एचपी या उससे कम पावर के हैं।

1. वीएसटी 95 डीआई इग्निटो (VST 95 DI Ignito)

ये वीएसटी कंपनी द्वारा निर्मित मिनी पावर टिलर हैं। इसकी पावर क्षमता 9एचपी है। इसी कंपनी का आरटी 65 मॉडल आता है जिसकी पावर क्षमता 6-7 एचपी है।

2. होंडा एफ 300 (Honda F300)

ये होंडा कंपनी द्वारा निर्मित मिनी ट्रांसफार्मर है। इसकी पावर क्षमता 2 एचपी है। इसी कंपनी का एफजे 500 मॉडल भी आता है जिसकी पावर क्षमता 3.8 एचपी है। 

मिनी पावर टिलर मशीन के उपयोग से किसानों को लाभ

मिनी पावर टिलर के इस्तेमाल से किसानों को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। ये लाभ इस प्रकार से हैं-

  • मिनी पावर टिलर से खेती और बागवानी के कई कार्य किए जा सकते हैं।
  • यह खेतों में पडलिंग, सूखे खेत की जुताई, समतलीकरण आदि कार्य आसानी से करता है।
  • इसकी सहायता से फसलों की बुआई, रोपाई के अलावा कीटनाशकों का छिडक़ाव भी किया जा सकता है।
  • इस मशीन की सहायता से निराई-गुड़ाई, खेत में पानी पंप करना, फसल की कटाई, फसल की ढुलाई जैसे काम भी आसानी से किए जा सकते हैं।
  • इसमें अलग-अलग काम के लिए, अलग-अलग कृषि उपकरण जोड़े जा सकते हैं।
  • इस मशीन के प्रयोग से समय और श्रम कम लगता है जिससे पैसों की बचत होती है।

पावर टिलर की खरीद पर कितनी मिल सकती है सब्सिडी

पावर टिलर की खरीद पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, छोटे और सीमांत किसानों, महिलाओं और पूर्वोत्तर राज्यों के लाभार्थियों को 8 हॉर्सपावर से कम वाले पावर टीलर पर कुल कीमत की 50 फीसदी सब्सिडी मिलती है। सब्सिडी की अधिकतम राशि 50 हजार रुपए है। 8 हॉर्सपावर से अधिक वाले पावर टीलर पर भी 50 फीसदी सब्सिडी का प्रावधान है। इसमें सब्सिडी की अधिकतम राशि की सीमा 75 हजार रुपए है। वहीं अन्य किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है। 8बीएचपी से कम वाले पावर टीलर पर 40 हजार हजार और 8बीएचपी से अधिक वाले पर 60 हजार की सब्सिडी दी जाती है। 

मिनी पावर टिलर मशीन की कीमत और प्राइस लिस्ट

कंपनी और उनके मॉडल के अनुसार मिनी पावर टिलर की कीमत निर्धारित होती है। एक अनुमानित तौर पर मिनी पावर टिलर की कीमत 50 हजार से शुरू होती है जो करीब दो लाख तक होती है। 

कहां से करें मिनी पावर टिलर की खरीद

यदि आप अपने बजट के अनुसार मिनी पावर टिलर की खरीद करने की सोच रहे हो तो ट्रैक्टर जंक्शन आपकी सहायता करेगा। बता दें कि ट्रैक्टर सहित सभी प्रकार के कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ट्रैक्टर जंक्शन सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है। यहां आपको सभी लोकप्रिय कंपनी के मिनी पावर टिलर उचित कीमत पर मिल जाएंगे। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी जरूरत के हिसाब से किफायती कीमत पर मिनी पावर टिलर की खरीद कर सकते हैं।


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सोनालिका ट्रैक्टरवीएसटी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 744 एफई
₹1.40 लाख का कुल बचत

स्वराज 744 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 6,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई
₹2.25 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई

44 एचपी | 2019 Model | सीकर, राजस्थान

₹ 4,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
सोनालिका डीआई 50 आरएक्स
₹1.47 लाख का कुल बचत

सोनालिका डीआई 50 आरएक्स

52 एचपी | 2020 Model | राजगढ़, मध्यप्रदेश

₹ 5,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹2.08 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 3,32,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें