महिंद्रा ने पेश किया 50 HP का नया कॉम्पैक्ट हार्वेस्टर, बड़े हार्वेस्टर के मुकाबले 7 लाख रुपए तक सस्ता

धान, गेहूं, सोयाबीन और मक्का की कटाई करने में सक्षम यह हार्वेस्टर महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए उपलब्ध

देश की प्रमुख कृषि उपकरण निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने किसानों के लिए अपना नया कॉम्पैक्ट हार्वेस्टर महिंद्रा हार्वेस्ट युवा लॉन्च किया है। 50 एचपी क्षमता वाला यह सेल्फ-प्रोपेल्ड कॉम्पैक्ट हार्वेस्टर खास तौर पर छोटे और सीमांत किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह अपनी श्रेणी का पहला 50 एचपी सेल्फ-प्रोपेल्ड कॉम्पैक्ट हार्वेस्टर है। हल्के वजन वाले 4WD डिजाइन और सड़क पर आसानी से परिवहन योग्य चौड़ाई के कारण इसे उन खेतों तक भी पहुंचाया जा सकता है, जहां बड़े हार्वेस्टर का पहुंचना मुश्किल होता है।

महिंद्रा हार्वेस्ट युवा को धान, गेहूं, सोयाबीन और मक्का जैसी विभिन्न फसलों की कटाई के लिए डिजाइन किया गया है। यह अर्ध-गीली और सूखी मिट्टी, दोनों परिस्थितियों में काम करने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि बड़े सेल्फ-प्रोपेल्ड हार्वेस्टर की तुलना में इसकी कीमत 25 फीसदी तक यानी अधिकतम 7 लाख रुपए तक कम है। इससे छोटे और मध्यम किसानों के साथ-साथ किराये पर कृषि मशीनें उपलब्ध कराने वाले ग्रामीण उद्यमियों को भी किफायती विकल्प मिलेगा।

संकरे रास्तों पर आसानी से चलेगा हार्वेस्टर

महिंद्रा हार्वेस्ट युवा का कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे गांव की संकरी सड़कों और छोटे खेतों तक पहुंचने में मदद करता है। इसमें 9.3 और 10.9 फीट चौड़ाई वाले आरटीओ-अनुमोदित कटर बार दिए गए हैं। वहीं, इसकी ट्रैक-विथ महज 8 फीट है। इसमें बंद अनलोडिंग ट्यूब दी गई है, जिससे सड़क पर परिवहन करना आसान होता है। खास बात यह है कि छोटे खेतों के प्रवेश मार्गों से गुजरते समय या एक खेत से दूसरे खेत तक जाते समय कटर बार को अलग करने और दोबारा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें दिया गया फोर-व्हील ड्राइव (4WD) फीचर धान और सोयाबीन के खेतों में गीली मिट्टी के दौरान बेहतर पकड़ प्रदान करता है। कटर बार के सामने का हिस्सा स्पष्ट दिखाई देने से ऑपरेटर को मशीन की दिशा नियंत्रित करने और फसल की सटीक कटाई करने में मदद मिलती है। इससे गिरी हुई फसल और असमान खेतों में नुकसान कम किया जा सकता है।

ऑपरेटर की सुविधा के लिए खास फीचर्स

महिंद्रा ने इस हार्वेस्टर को ऑपरेटर की सुविधा और लंबे समय तक काम करने की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें कम ऊंचाई वाला ऑपरेटर स्टेशन और सह-चालक के लिए सीट के साथ पर्याप्त जगह वाला प्लेटफॉर्म दिया गया है। इंजन को पीछे की ओर लगाया गया है, जिससे उसकी गर्मी ऑपरेटर तक नहीं पहुंचती। इसके अलावा, सुचारु संचालन के लिए सेल्फ-क्लीनिंग रेडिएटर भी मिलता है। हार्वेस्टर में हाइड्रोलिक रील एडजस्टर और प्रॉन्ग कटर दिए गए हैं। इनकी मदद से अलग-अलग ऊंचाई और घनत्व वाली फसलों की कटाई करना आसान होता है। इसमें विशेष फीडर रिवर्सर भी मिलता है, जिसकी मदद से मशीन में फंसी फसल सामग्री को ऑपरेटर अपनी सीट पर बैठे-बैठे एक लीवर दबाकर बाहर निकाल सकता है।

मिट्टी का दबाव कम करने में मददगार डिजाइन

महिंद्रा हार्वेस्ट युवा में हल्के वजन वाला चेन-चालित मैकेनिज्म दिया गया है। इसके अलावा, आगे और पीछे के पहियों को एक सीध में रखा गया है। कंपनी के मुताबिक, यह डिजाइन मिट्टी पर दबाव और उसके अधिक सख्त होने की समस्या को कम करने में मदद करता है। इससे मशीन की गति और फुर्ती बेहतर होती है तथा कटाई के दौरान फसल का नुकसान कम करने में सहायता मिलती है।

एक साल की वारंटी के साथ चार राज्यों में उपलब्ध

महिंद्रा की भरोसेमंद इंजन तकनीक से लैस इस हार्वेस्टर को लंबे समय तक काम करने और आसान सर्विसिंग के लिहाज से तैयार किया गया है। कंपनी मशीन के साथ एक साल की वारंटी भी दे रही है। फिलहाल महिंद्रा हार्वेस्ट युवा महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और उत्तर प्रदेश के प्रमुख बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस, फार्म मशीनरी के उपाध्यक्ष एवं बिजनेस प्रमुख रवींद्र शाहणे के अनुसार, इस हार्वेस्टर को छोटे और मध्यम किसानों की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया गया है। कंपनी का उद्देश्य किफायत, उत्पादकता और विश्वसनीयता को एक साथ जोड़कर किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को ऐसा समाधान देना है, जिससे कटाई की लागत और समय कम हो तथा खेती की अर्थव्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिले।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें