खेती के लिए 5 शानदार आधुनिक मशीनें, हर किसान के लिए हैं जरूरी

जानिए कौन-सी हैं ये मशीनें और कैसे ये खेती को बनाती हैं ज्यादा आसान, तेज और मुनाफेदार

5 amazing modern machines for farming :  भारत में खेती का तरीका पिछले कुछ वर्षों में काफी बदला है। परंपरागत खेती के मुकाबले अब किसान आधुनिक तकनीकों और मशीनों की सहायता से कम समय में अधिक उपज प्राप्त कर रहे हैं। आधुनिक कृषि मशीनें खेती को ना केवल आसान बनाती हैं, बल्कि किसान की मेहनत और लागत दोनों को भी कम करती हैं। इन मशीनों के इस्तेमाल से उत्पादन की क्वालिटी और मात्रा में जबरदस्त बढ़ोतरी की जा सकती है। आज आपको खेती में इस्तेमाल होने वाली 5 जरूरी आधुनिक मशीनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो देश के हर किसान के लिए जरूरी हैं, तो आइए जानते हैं, इनके बारे में। 

1. ट्रैक्टर – खेती की मूलभूत मशीन

ट्रैक्टर कृषि की सबसे मूलभूत और बहुपयोगी मशीन है। इससे जुताई, बुवाई, फसल ढुलाई, सिंचाई उपकरण चलाने और फसल कटाई जैसे कई कार्य किए जा सकते हैं। ट्रैक्टर के बिना आधुनिक खेती की कल्पना करना मुश्किल है। यह मशीन खेतों में भारी कामों को आसानी से कर देती है, जो पहले बैलों या मजदूरों से करवाए जाते थे जिसमें लागत और समय अधिक लगता था, जबकि ट्रैक्टर के उपयोग से खेती की लागत व समय और श्रम तीनों में कम लगता है। 

ट्रैक्टर से किसानों को होने वाले लाभ

  • ट्रैक्टर के इस्तेमाल से समय और श्रम की बचत होती है।
  • कई प्रकार के कृषि उपकरण ट्रैक्टर से चलाए जा सकते हैं।
  • उत्पादन लागत में कमी और उपज में बढ़ोतरी होती है। 

भारत में लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड्स

  • महिंद्रा ट्रैक्टर्स
  • सोनालीका ट्रैक्टर्स
  • स्वराज ट्रैक्टर्स
  • एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर्स
  • जॉन डियर ट्रैक्टर्स

2. कंबाइन हार्वेस्टर – एक साथ तीन काम

कंबाइन हार्वेस्टर एक मल्टीफंक्शनल मशीन है जो एक ही समय में कटाई (Harvesting), थ्रेशिंग (Threshing) और विंनॉइंग (Winnowing) का काम करती है। यह मशीन फसल की कटाई के समय अत्यधिक उपयोगी होती है, खासकर जब श्रमिकों की कमी होती है या मौसम जल्दी बदल रहा हो।

कंबाइन हार्वेस्टर के इस्तेमाल से होने वाले लाभ

  • कटाई में समय और श्रम की भारी बचत होती है। 
  • फसल क्षति में कमी आती है। 
  • फसलों की उत्पादकता में बढ़ोतरी होती है। 

भारत में लोकप्रिय कंबाइन हार्वेस्टर ब्रांड्स

  • जॉन डियर W70
  • क्लास डोमिनटोर 40
  • महिंद्रा ARJUN 605
  • PREET 987

3. सीड ड्रिल – सटीक और कुशल बुवाई

सीड ड्रिल का उपयोग बीजों को उचित गहराई और समान दूरी पर बोने के लिए किया जाता है। यह मशीन सुनिश्चित करती है कि बीजों का अपव्यय ना हो और वे एक समान गहराई पर बोए जाएं, जिससे अंकुरण की दर बढ़ती है।

सीड ड्रिल के इस्तेमाल से होने वाले लाभ

  • सीड ड्रिल मशीन से बुवाई करने पर बीजों की बचत होती है। 
  • इस मशीन से बुवाई के काम तेजी से किया जा सकता है। 
  • इस मशीन से बुवाई करने पर फसल की समान रूप से बढ़ोतरी होती है। 

भारत में लोकप्रिय सीड ड्रिल मशीनें

  • सोनालिका रोटो सीड ड्रिल 2-रॉ
  • बख्शीश रोटावेटर विद सीड टिलर
  • खेदूत सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल (मल्टी क्रॉप- रोटर बेस) आदि। 

4. पावर टिलर – छोटे किसानों का बड़ा सहारा

पावर टिलर छोटे और सीमांत किसानों के लिए उपयोगी है। यह जुताई, रोटावेशन, निंदाई, बुवाई और ट्रॉली खींचने जैसे कई कार्य करता है। जिन किसानों के पास ट्रैक्टर खरीदने की क्षमता नहीं है, उनके लिए पावर टिलर एक किफायती विकल्प है।

पावर टिलर के इस्तेमाल से हाेने वाले लाभ

  • फ्यूल की कम खपत होती है।
  • छोटे खेतों के लिए उपयुक्त है। 
  • मल्टीपर्पज मशीन है, इससे जुताई, बुवाई निंदाई आदि काम किए जा सकते हैं। 

भारत में लोकप्रिय पावर टिलर ब्रांड्स

  • वीएसटी
  • केएमडब्ल्यू बाई किर्लोस्कर
  • होंडा
  • श्राचि  
  • ग्रीव्स कॉटन आदि। 

5. स्प्रेयर – फसलों की सुरक्षा का आधुनिक उपाय

स्प्रेयर का उपयोग कीटनाशक, खाद या फफूंदनाशक दवाओं को खेतों में छिड़कने के लिए किया जाता है। समय पर और सही तरीके से छिड़काव करने से फसलों को कीट और बीमारियों से बचाया जा सकता है। बाजार में तीन तरह के स्प्रेयर आते हैं, जो इस प्रकार से हैं, किसान अपनी जरूरत के अनुसार इसे खरीद सकते हैं–

स्प्रेयर के इस्तेमाल से होने वाले लाभ

  • दवाइयों की उचित खपत
  • व्यापक क्षेत्र में तेजी से छिड़काव
  • पौधों की अच्छी बढ़ोतरी और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार

भारत में लोकप्रिय स्प्रेयर ब्रांड्स

  • शक्तिमान 
  • मित्रा
  • बोरास्टेस
  • Neptune स्प्रेयर
  • बलवान
  • महिंद्रा आदि

उपरोक्त बताई गई ट्रैक्टर से लेकर स्प्रेयर तक, ये पांच मशीनें हर किसान के लिए जरूरी हैं, जो ना केवल समय की बचत करती हैं बल्कि मुनाफा भी बढ़ाती हैं। समय के साथ चलकर और इन तकनीकों को अपनाकर ही किसान समृद्धि की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

कहां से मिलेगा सही कीमत पर ट्रैक्टर

यदि आप उपरोक्त ब्रांड का नया ट्रैक्टर या उपरोक्त इम्पलीमेंट्स खरीदना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन एक भरोसेमंद ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म है, यहां से आप आसानी से इनकी खरीद कर सकते हैं। वहीं आपका बजट कम है तो आप हमारे यहां से गुड कंडीशन में सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद भी कर सकते हैं। हमारे यहां आपको महिंद्रा, सोनालीका, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, आयशर, जॉन डियर, सॉलिस, फार्मट्रैक, कुबोटा जैसे प्रमुख ब्रांड्स के नए जैसे सेकेंड हैंड ट्रैक्टर मिलते हैं, वो भी किफायती कीमत पर। इसके साथ सेकेंड हैड ट्रैक्टर पर आपको 85% तक लोन, ईएमआई और 10,000 रुपए तक की फाइल चार्ज छूट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। ध्यान रहे यह सुविधा सीमित समय के लिए हैं, इसलिए जल्द करें और ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी पसंद का सेकेंड हैंड ट्रैक्टर बुक कराएं, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) और ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और ट्रैक्टर जंक्शन ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें