मैसी का सितारा ऑफर 2026

प्रस्ताव विवरण

मैसी फर्ग्यूसन ने 2026 के सीजन के लिए “मैसी का सितारा” ऑफर पेश किया है। इस अभियान के तहत तय अवधि में मैसी फर्ग्यूसन का ट्रैक्टर खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 से ज्यादा इनामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। इन इनामों में एमएफ 254 डायनास्मार्ट 4WD ट्रैक्टर से लेकर टाटा पंच कार, रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, टीवीएस जुपिटर, एयर कंडीशनर, एलईडी टीवी, स्मार्टफोन और डिनर सेट शामिल हैं।

मैसी का सितारा ऑफर कब तक चलेगा?

मैसी फर्ग्यूसन का यह सीजन ऑफर 2 सितंबर 2026 से 14 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस अवधि के दौरान खरीदा गया प्रत्येक पात्र मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर लकी ड्रॉ में शामिल होने के लिए योग्य होगा। कंपनी के अनुसार, ऑफर के तहत 1,000 से अधिक इनाम रखे गए हैं।

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर खरीदने पर कौन-कौन से इनाम मिलेंगे?

इस ऑफर में अलग-अलग श्रेणियों के कुल 1000 से अधिक इनाम रखे गए हैं। इनमें शामिल हैं– 

  • 8 एमएफ 254 डायनास्मार्ट 4WD ट्रैक्टर
  • 8 टाटा पंच कार
  • 24 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 मोटरसाइकिल
  • 48 टीवीएस जुपिटर स्कूटर
  • 72 एयर कंडीशनर
  • 144 एलईडी टीवी
  • 288 स्मार्टफोन
  • 576 डिनर सेट

कंपनी के अनुसार विजेताओं का चयन स्वचालित रैंडम डिजिटल ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा।

मैसी का सितारा ऑफर में कैसे लें हिस्सा?

इस ऑफर में भाग लेना आसान है। ग्राहक को 2 सितंबर से 14 नवंबर 2026 के बीच अपनी नजदीकी मैसी फर्ग्यूसन डीलरशिप पर जाना होगा और मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर खरीदना होगा। ऑफर अवधि के दौरान खरीदा गया पात्र ट्रैक्टर अपने आप लकी ड्रॉ में शामिल हो जाएगा। कंपनी के अनुसार इसके लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं है।

कैसे चुने जाएंगे लकी ड्रॉ के विजेता?

ऑफर की अवधि समाप्त होने के बाद कंपनी अपने रिकॉर्ड में दर्ज पात्र ट्रैक्टर खरीद की जानकारी के आधार पर डिजिटल रैंडम ड्रॉ करेगी। कंपनी के अनुसार इस ड्रॉ में टैफे मैनेजमेंट के वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे और पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड किया जाएगा। विजेताओं से उनके खरीद रिकॉर्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जाएगा।

इनाम जीतने पर किन बातों का रखना होगा ध्यान?

इनाम जीतने वाले ग्राहकों को जरूरी दस्तावेजों के रूप में पैन कार्ड, फोटो पहचान प्रमाण और ट्रैक्टर की बिल की कॉपी देनी होगी। इनाम के मूल्य पर इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की धारा 194B के अनुसार टीडीएस लागू होगा। वाहन इनाम की स्थिति में आरटीओ शुल्क, रजिस्ट्रेशन और बीमा से जुड़े खर्च विजेता को वहन करने होंगे।

मैसी का सितारा ऑफर में कौन ले सकता है हिस्सा?

कंपनी के नियमों के अनुसार यह ऑफर 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के भारतीय निवासियों के लिए है और इसमें निर्धारित राज्यों के ग्राहक हिस्सा ले सकते हैं। ऑफर तमिलनाडु में उपलब्ध नहीं है। किसी भी पात्रता या ऑफर से संबंधित जानकारी के लिए ग्राहक मैसी फर्ग्यूसन की नजदीकी डीलरशिप करें। मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर की खरीद के संबंध में अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट करें। 

मैसी का सितारा ऑफर की खास बातें

मैसी फर्ग्यूसन के इस अभियान में ट्रैक्टर खरीद के साथ ग्राहकों को विभिन्न इनामों के लकी ड्रॉ में शामिल होने का अवसर दिया जा रहा है। ऑफर की अवधि, पात्रता, इनाम, टैक्स और अन्य नियम कंपनी द्वारा तय किए गए हैं। इसलिए ट्रैक्टर खरीदने से पहले ग्राहक को लागू नियम एवं शर्तों की जानकारी जरूर देखनी चाहिए। 

संबंधित ऑफऱ

हमसे शीघ्र जुड़ें

Close
Call Now Request Call Back