यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

धान की खेती में अपनाएं ये टिप्स, कम लागत में होगी अधिक पैदावार

प्रकाशित - 27 Jul 2022

जानें, धान की खेती में लागत घटाने के 5 टिप्स

देश के विभिन्न राज्यों में धान की बुवाई चल रही है। ऐसे में किसानों को कुछ आसान से टिप्स अपनाकर धान की खेती में लागत कम करके मुनाफा बढ़ा सकते हैं। 

1. अपने क्षेत्र के अनुसार करें किस्म का चयन

धान की किस्म को क्षेत्र के हिसाब से विकसित किया गया है। किसानों को चाहिए कि वे अपने क्षेत्र और प्रदेश के अनुसार किस्म का चयन करें तभी अच्छी पैदावार मिलेगी। 

2. बीजों का शोधन करने से नहीं लगेगा रोग

फफूंदनाशी से बीजोपचार प्रति किलो बीज को 3 ग्राम बैविस्टिन फफूंदनाशक से उपचारित करें। फफूंदनाशक का उपयोग पाउडर के रूप में धुले हुए बीज में मिलाकर कर सकते हैं या फिर 3 ग्राम प्रति किलो बीज को पानी में मिलाकर उपचारित करें। 

3. श्री विधि से करेंं धान की रोपाई

एसआरआई विधि (श्रीविधि) से रोपाई करते समय एक जगह पर एक से दो पौधों की ही रोपाई करनी चाहिए। पौधे से पौधे और कतार से कतार के बीच की दूरी 25 सेमी. रखनी चाहिए। 

4.  अधिक कल्ले पाने के लिए करें ये काम 

धान की रोपाई के 20-30 दिन बाद कल्ले फूटने लगते हैं। इस दौरान प्रति एकड़ 20 किलो नाइट्रोजन और 10 किलो जिंक की मात्रा जरूर दें। जिंक की मात्रा आप धान की रोपाई के समय भी दे सकते हैं। इससे कल्ले अधिक मिलेंगे। इस दौरान धान की खेत में ज्यादा पानी न रखें।

5. रोपाई के बाद खेत में पाटा चलाएं, कीटों से मिलेगी मुक्ति

धान की रोपाई के 15-20 दिनों बाद खेत में पाटा चलाएं। ऐसा करने से धान के पौधों पर लगने वाले सुंडी जैसे कीड़े भी पानी में गिरते ही मर जाते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एक बार पाटा लगाने के बाद दूसरी बार उल्टी दिशा में पाटा लगाएं। जब भी पाटा लगाएं खेत में पर्याप्त मात्रा में पानी होना चाहिए। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरस्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई
₹1.28 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई

36 एचपी | 2020 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 5,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 5118
₹2.46 लाख का कुल बचत

मैसी फर्ग्यूसन 5118

20 एचपी | 2022 Model | सतारा, महाराष्ट्र

₹ 1,28,800
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें