स्वदेशी गौवंश के लिए हाई-टेक पहल: यूपी में इंटीग्रेटेड जीनोमिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत
प्रकाशित - 04 Mar 2026
by Vivek Tailang
आनुवंशिकी सुधार पर जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
उत्तर प्रदेश में पशुधन और डेयरी सेक्टर को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बरेली स्थित बी.एल. कामधेनु परिसर में स्वदेशी गौवंश की आनुवंशिकी और जीनोमिक्स के लिए इंटीग्रेटेड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का विधिवत उद्घाटन किया गया। बरेली में स्थापित यह केंद्र प्रदेश के पशुधन विकास को वैज्ञानिक आधार देने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।
25 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है यह सेंटर
करीब 25 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस एकीकृत परिसर का उद्देश्य स्वदेशी नस्लों का संरक्षण, संवर्धन और वैज्ञानिक उन्नयन है। यहां अत्याधुनिक इन विट्रो फर्टिलाइजेशन–एम्ब्रियो ट्रांसफर (आईवीएफ–ईटी) प्रयोगशाला स्थापित की गई है, जो उच्च गुणवत्ता वाली नस्लों के नियंत्रित और तेज संवर्धन में मदद करेगी। इसके साथ ही आधुनिक पैथोलॉजी लैब पशुओं में रोगों की त्वरित और सटीक पहचान सुनिश्चित करेगी, जिससे जैव-सुरक्षा मजबूत होगी और उत्पादकता बढ़ेगी।
नस्ल सुधार कार्यक्रमों को डेट आधारित और वैज्ञानिक बनाया जाएगा
जीनोमिक विश्लेषण सुविधाएं नस्ल सुधार कार्यक्रमों को डेटा-आधारित और वैज्ञानिक बनाएंगी। श्रेष्ठ पशुओं की पहचान कर योजनाबद्ध प्रजनन प्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आईवीएफ–ईटी, जीनोमिक्स और पैथोलॉजी जैसी सभी आधुनिक व्यवस्थाओं का एक ही परिसर में होना पशुधन विकास के लिए समग्र और दीर्घकालिक समाधान प्रस्तुत करता है।
प्रयोगशालाओं और अनुसंधान अवसंरचना का निरीक्षण
कार्यक्रम के दौरान ब्राजीलियन एसोसिएशन ऑफ जेबू ब्रीड्स के अध्यक्ष सहित प्रतिनिधिमंडल ने प्रयोगशालाओं और अनुसंधान अवसंरचना का निरीक्षण किया। भारत और ब्राजील के बीच पशु आनुवंशिकी और डेयरी विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सकारात्मक चर्चा भी हुई। इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते वैज्ञानिक साझेदारी के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। केंद्र का उद्घाटन प्रदेश सरकार में मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ, पशुपालक तथा ब्राजील से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी रही।
पंजाब में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा डेयरी फीड संयंत्र शुरू
इसी क्रम में डेयरी सेक्टर को मजबूती देने के लिए एक और बड़ी पहल सामने आई है। कारगिल (Cargill) एनिमल न्यूट्रिशन एंड हेल्थ ने पंजाब में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा डेयरी फीड संयंत्र शुरू किया है। कंपनी ने पंजाब के वजीराबाद में लगभग 300 करोड़ रुपये के निवेश से अत्याधुनिक डेयरी फीड विनिर्माण प्लांट स्थापित किया है। करीब 15 एकड़ में फैले इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 4 लाख मीट्रिक टन है। यह दक्षिण एशिया में कंपनी का सबसे बड़ा डेयरी फीड प्लांट बन गया है। पंजाब में यह कंपनी की दूसरी इकाई है; इससे पहले बठिंडा में इसका संयंत्र संचालित हो रहा है। इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 1,000 से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
डेयरी फीड उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
नई इकाई देश को डेयरी फीड उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। संयंत्र आधुनिक तकनीक और उच्च स्तर के ऑटोमेशन से लैस है, जिससे किसानों को संतुलित और वैज्ञानिक पशु पोषण समाधान बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। यहां निर्मित उत्पाद कंपनी के वैश्विक ब्रांड प्रोविमी (Provimi) और प्यूरिना (Purina) के अंतर्गत बाजार में उपलब्ध होंगे। ये उत्पाद डेयरी किसानों, दुग्ध उत्पादकों और फीड मिलों सहित विभिन्न ग्राहक वर्गों की जरूरतों को पूरा करेंगे। युवा पशुओं और दुग्ध देने वाली गायों के लिए विशेष रूप से विकसित फीड भी इसी संयंत्र में तैयार किया जाएगा।
पशुधन क्षेत्र को मिलेगी नई ऊंचाइयां
विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में जीनोमिक्स आधारित नस्ल सुधार और पंजाब में बड़े पैमाने पर आधुनिक डेयरी फीड उत्पादन जैसी पहलें मिलकर देश के पशुधन क्षेत्र को नई ऊंचाई देंगी। इससे न केवल उत्पादकता बढ़ेगी बल्कि पशुपालकों की आय में भी स्थायी बढ़ोतरी होगी।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
Vehicle Name
अपने नजदीकी विक्रेताओं से सबसे अच्छा मूल्य प्राप्त करें
टॉप न्यूज़
मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत साहीवाल, गिर और थारपारकर जैसी नस्लों की डेयरी
अधिक पढ़ेंमुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत सरकार दे रही है डेयरी शुरू करने का मौका,
अधिक पढ़ेंकिसानों को मात्र 10 पैसे प्रति यूनिट की रियायती दर पर बिजली उपलब्ध, मृदा-जल जांच
अधिक पढ़ें
गौपालक सम्मेलन में डेयरी परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमि-पूजन, उज्जैन मिल्क प्लांट समेत कई प्रोजेक्ट शामिल मध्यप्रदेश
अधिक पढ़ेंजानें, क्या है योजना, किन किसानों को मिलेगा लाभ और कैसे प्राप्त कर सकते हैं
अधिक पढ़ें
VST Tillers Tractors Ltd. reported sales of 3,114 power tillers and 405 tractors in October
अधिक पढ़ें
Faridabad, November 1, 2026: Escorts Kubota Limited’s Agri Machinery Business recorded tractor sales of 16,921
अधिक पढ़ें
Mumbai, November 01, 2026: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Business (FEB), part of the
अधिक पढ़ें
जानें, फीचर्स और कीमत और कहां से करें किफायती डील, पूरी जानकारी खेती-किसानी में ट्रैक्टर
अधिक पढ़ें
पढ़े, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ की कृषि क्षेत्र की खबर खेती-किसानी और पशुपालन से
अधिक पढ़ेंअन्य खबरों में
कॉल बैक का अनुरोध करें