किसानों के लिए वरदान गेहूं की यह किस्म, मिलेगी 56.5 क्विवंटल तक पैदावार

जानें, कौनसी है यह किस्म और किस राज्य के किसान कर सकते हैं इसकी खेती

रबी सीजन की तैयारी कर रहे किसानों के लिए गेहूं की यह नई किस्म वरदान साबित हो सकती है, इस किस्म का नाम है - ‘करण मंजरी’। यह एक हेक्टेयर में 56.5 क्विंटल तक उपज दे सकती है। जो किसान रबी सीजन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह पैदावार बढ़ाने का एक अच्छा मौका है। खासकर उन किसानों के लिए जिनके इलाकों में पानी की कमी है। यह वैराइटी खासकर मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान (कोटा-उदयपुर डिविजन), छत्तीसगढ़ और यूपी के झांसी शहर के लिए अच्छी है।

किसने तैयार की यह किस्म?

इस किस्म को भारत के कृषि वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। यह कम पानी में भी ज्यादा पैदावार देती है। इसकी क्षमता एक हेक्टेयर में 56.5 क्विंटल तक पैदावार की है। हालांकि, सामान्य स्थिति में यह किस्म 35 से 36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज देने की क्षमता रखती है।

कैसे करे करण मंजरी गेहूं किस्म की बुवाई?

करण मंजरी गेहूं किस्म की बुवाई आप 20 अक्टूबर से 5 नंवबर के बीच कर सकते हैं। एक हेक्टेयर बुवाई के लिए 100 किलोग्राम बीज डालना होता है। बुवाई से पहले आप बीज काे ‘टेबुकोनाजोल 2% DS @ 1’ से उपचारित करें। इससे बीज को रोग नहीं लगेंगे। 

खाद को कैसे डाले?

खाद को सीमित सिंचाई में 90:60:40 किलो NPK/ हेक्टेयर डालना चाहिए। बुवाई करते समय आपको आधी नाइट्रोजन, पूरी फास्फोरस और पोटाश डालना चाहिए। बची हुई नाइट्रोजन 45 से 50 दिन बाद डालें। इस वैरायटी में सिंचाई की भी जरूरत नहीं है। आपको बस दो बार पानी डालना है, पहली बार बुवाई से पहले और दूसरी बार 45 से 50 दिन बाद।

करण मंजरी की रोग प्रतिरोधक क्षमता

रोगों के मामले में करण मंजरी गेहूं एक मजबूत किस्म है। यह किस्म रस्ट पीली रतुआ, तीलिया और कंडुआ जैसे बड़े रोगों का भी डटकर सामना करती है। करण मंजरी की रिसर्च के दौरान इसमें रस्ट पीली रतुआ सिर्फ 7 प्रतिशत मिला, तीलिया 3 प्रतिशत और कंडुआ 11 प्रतिशत। इससे यह साबित होता है कि मंजरी काफी हद तक सुरक्षित किस्म है।

मंजरी गेहूं के पोषक तत्व

करण मंजरी किस्म के दानों में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसके 1000 दानों का वजन 52 ग्राम होता है। इसका मतलब है कि यह किस्म ग्रेडिंग और मार्केटिंग के मामले में भी आगे है। इसके बारे में यदि एक वाक्य में कहा जाए तो गेहूं की ये नई किस्म DDW 55 (D) यानी करण मंजरी - कम पानी और कम लागत में ज्यादा प्रोफिट देने वाली किस्म है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें