पंजाब के गन्ना किसानों को बड़ी राहत, गन्ने का दाम 15 रुपये बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल किया
प्रकाशित - 28 Nov 2026 by Vivek Tailang
मुख्यमंत्री ने गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल करने का किया ऐलान, अब किसानों को मिलेगा अधिक दाम
पंजाब सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देते हुए 2026-27 के पेराई सीजन के लिए गन्ने के दाम में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल करने का ऐलान किया है। इससे पहले किसानों को गन्ने के लिए 416 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे थे। नई दर लागू होने के बाद पंजाब में गन्ने का भाव देश में सबसे अधिक हो गया है। सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
15 रुपये बढ़ाया गन्ने का भाव
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए गन्ने के दाम में बढ़ोतरी का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का भाव 416 रुपये से बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है इस तरह किसानों को अब हर क्विंटल गन्ने पर पहले के मुकाबले 15 रुपये अधिक मिलेंगे। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है, जब किसान अपनी फसल का उचित मूल्य पाने और खेती की लागत के अनुरूप आमदनी बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं। सरकार ने इस फैसले को गन्ना उत्पादकों के हित में उठाया गया कदम बताया है।
देश में सबसे अधिक हुआ गन्ने का भाव
पंजाब सरकार के अनुसार, गन्ने का नया भाव 431 रुपये प्रति क्विंटल देश में सबसे अधिक है। इस बढ़ोतरी के साथ पंजाब ने गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य के मामले में प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों से आगे जगह बनाई है। गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए फसल का उचित दाम काफी मायने रखता है। इसकी खेती में खेत की तैयारी, बीज, खाद, सिंचाई, मजदूरी और फसल की देखभाल पर खर्च करना पड़ता है। ऐसे में गन्ने के भाव में होने वाली बढ़ोतरी से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकता है। हालांकि, वास्तविक लाभ किसान की उत्पादन लागत, प्रति एकड़ पैदावार और अन्य खेती खर्चों पर भी निर्भर करेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी आर्थिक खुशहाली पंजाब की तरक्की के लिए जरूरी है। सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि उपज का उचित मूल्य दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
Popular Tractors
25 नवंबर से शुरू होंगी चीनी मिलें
गन्ने के भाव में बढ़ोतरी के साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य की चीनी मिलों के संचालन को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए पंजाब की चीनी मिलें इसी माह काम करना शुरू कर देंगी। इससे गन्ना किसानों को अपनी फसल मिलों तक पहुंचाने में सुविधा होगी और पेराई सीजन की शुरुआत हो सकेगी। चीनी मिलों का समय पर संचालन गन्ना उत्पादकों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि किसानों को कटाई के बाद अपनी फसल की आपूर्ति के लिए मिलों पर निर्भर रहना पड़ता है। मिलों के शुरू होने से किसान तय व्यवस्था के अनुसार गन्ने की आपूर्ति कर सकेंगे। हालांकि, मिलवार पेराई कार्यक्रम और गन्ना खरीद से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग-अलग मिलों की ओर से दी जाएगी।
किसानों की आमदनी बढ़ाने पर सरकार का जोर
पंजाब सरकार ने गन्ने का भाव बढ़ाने के फैसले को किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है। सरकार का कहना है कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलना चाहिए और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए जरूरी सहयोग दिया जाना चाहिए। गन्ने के नए भाव से किसानों को प्रति क्विंटल 15 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। अब किसानों के लिए 2026-27 सीजन में गन्ने की नई दर 431 रुपये प्रति क्विंटल होगी। ऐसे में गन्ने की खेती करने वाले किसानों की नजर अब चीनी मिलों के संचालन और फसल की आपूर्ति व्यवस्था पर रहेगी।
पंजाब में गन्ने के नए भाव के संबंध में पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ):
प्रश्न 1. पंजाब में 2026-27 पेराई सीजन के लिए गन्ने का नया भाव कितना तय किया गया है?
उत्तर: पंजाब सरकार ने 2026-27 पेराई सीजन के लिए गन्ने का भाव 431 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
प्रश्न 2. पंजाब में गन्ने के भाव में कितने रुपये की बढ़ोतरी हुई है?
उत्तर: राज्य सरकार ने गन्ने के भाव में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। पहले यह भाव 416 रुपये प्रति क्विंटल था।
प्रश्न 3. पंजाब में गन्ने का नया भाव किसने घोषित किया है?
उत्तर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्चस्तरीय बैठक के बाद गन्ने का नया भाव 431 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की।
प्रश्न 4. पंजाब में चीनी मिलें कब से शुरू काम शुरू कर देंगी?
उत्तर: पंजाब की चीनी मिलें नवंबर माह ही से काम शुरू कर देंगी।
प्रश्न 5. क्या पंजाब में गन्ने का भाव देश में सबसे ज्यादा है?
उत्तर: पंजाब सरकार के दावे के अनुसार, 2026-27 पेराई सीजन के लिए 431 रुपये प्रति क्विंटल का गन्ना भाव देश में सबसे अधिक है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें