14 खरीफ फसलों के MSP में बड़ी बढ़ोतरी, अब धान-मक्का समेत अन्य फसलों के मिलेंगे नए दाम

केंद्र सरकार ने विपणन सीजन 2026-27 के लिए MSP बढ़ाने को मंजूरी दी, यहां देखें सभी खरीफ फसलों की पूरी रेट लिस्ट

केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए विपणन सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (CCEA) की बैठक में यह फैसला लिया गया।

सरकार के इस फैसले से धान, मक्का, बाजरा, अरहर, उड़द, मूंग, कपास, सोयाबीन, तिल समेत कई खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों को फायदा मिलेगा। इस बार सूरजमुखी, कपास और तिल जैसी फसलों के एमएसपी (MSP) में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है।

किसानों को क्या मिलेगा फायदा

सरकार का कहना है कि एमएसपी (MSP) बढ़ने से किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा। इससे खेती में लागत निकालना आसान होगा और किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी। खासतौर पर दलहन, तिलहन और मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने के लिए एमएसपी (MSP) में अच्छी बढ़ोतरी की गई है। 

सबसे ज्यादा किन फसलों का एमएसपी (MSP) बढ़ा

फसल

MSP में बढ़ोतरी (रु./क्विंटल)

सूरजमुखी बीज

622

कपास

557

नाइजरसीड

515

तिल

500

अरहर

450

उड़द

400

सोयाबीन

380

खरीफ फसलों की नई MSP रेट लिस्ट 2026-27

फसल

पुराना MSP

नया MSP

धान (सामान्य)

2369

2441

धान (ग्रेड A)

2389

2461

मक्का

2400

2410

बाजरा

2775

2900

रागी

4886

5205

अरहर

8000

8450

मूंग

8767

8780

उड़द

7800

8200

मूंगफली

7263

7517

सूरजमुखी बीज

7721

8343

सोयाबीन

5328

5708

तिल

9846

10346

नाइजरसीड

9537

10052

कपास (मध्यम रेशा)

7710

8267

सरकार ने क्यों बढ़ाया एमएसपी (MSP)

सरकार के मुताबिक एमएसपी (MSP) बढ़ाने का मकसद किसानों को लागत से ज्यादा दाम देना है। इससे किसान खरीफ सीजन में ज्यादा बोआई कर सकेंगे और खेती को लाभकारी बनाया जा सकेगा। सरकार ने कहा है कि MSP तय करते समय बीज, खाद, मजदूरी, सिंचाई, मशीन खर्च, डीजल, बिजली और पारिवारिक श्रम जैसी लागत को शामिल किया गया है। 

किन किसानों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

इस बार एमएसपी (MSP) बढ़ोतरी से दाल और तिलहन किसानों को ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।

  • मूंग पर करीब 61% लाभ
  • बाजरा पर करीब 56% लाभ
  • मक्का पर करीब 56% लाभ
  • अरहर पर करीब 54% लाभ 

खरीफ सीजन से पहले किसानों को राहत

खरीफ सीजन शुरू होने से पहले एमएसपी (MSP) बढ़ाने का फैसला किसानों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। इससे बोआई से पहले किसानों को फसल चयन करने में मदद मिलेगी। धान, मक्का और दलहन उगाने वाले किसानों को इस फैसले से सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

किसानों को खेती से आमदनी बढ़ाने में मिलेगी मदद

केंद्र सरकार द्वारा 14 खरीफ फसलों के एमएसपी (MSP) में बढ़ोतरी किसानों के लिए बड़ी खबर है। इससे फसलों का बेहतर दाम मिलेगा और खेती से आमदनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। खरीफ सीजन 2026-27 में इसका असर खेती और बाजार दोनों पर देखने को मिल सकता है। 

“खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए 14 फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी से संबंध में पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ):

प्रश्न 1: 14 खरीफ फसलों का MSP कब बढ़ाया गया?

उत्तर: केंद्र सरकार ने विपणन सीजन 2026-27 के लिए MSP बढ़ाने को मंजूरी दी है।

प्रश्न 2: सबसे ज्यादा एमएसपी (MSP) किस फसल का बढ़ा?

उत्तर: सूरजमुखी बीज का MSP सबसे ज्यादा 622 रुपये बढ़ाया गया है।

प्रश्न 3: धान का नया MSP कितना है?

उत्तर: धान (सामान्य) का नया MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है।

प्रश्न 4: मक्का का नया MSP कितना है?

उत्तर: मक्का का नया MSP 2410 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

प्रश्न 5: किसानों को MSP बढ़ने से क्या फायदा होगा?

उत्तर: किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें