सिंदूर की खेती से किसान होंगे मालामाल, कम मेहनत में अच्छी कमाई

जानिए, कैसे की जाती है सिंदूर की खेती और इससे कितना हो सकता है लाभ

Cultivation of Vermilion: जब से भारत ने पाकिस्तान के आतंकियों पर ऑपरेशन “सिंदूर” (Sindoor) के तहत सख्त कार्रवाई की है, तब से हर जगह सिंदूर की चर्चा हो रही है। अक्सर लोग सोचते हैं कि महिलाओं की मांग में भरा जाने वाले सिंदूर को केमिकल्स से बनाया जाता होगा। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि सिंदूर का पौधा होता है जिसमें लाल रंग के फल आते हैं, उनको प्रोसेसिंग करके सिंदूर बनाया जाता है। यह प्राकृतिक सिंदूर (Natural Sindoor) होता है। इसकी खेती भी की जाती है। सिंदूर एक पेड़ से प्राप्त होता है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में कमीला ट्री या बिक्सा ओरेलाना (Bixa Orellana) कहा जाता है। इसकी बाजार मांग काफी अधिक है और इसके दाम भी अच्छे मिलते हैं। ऐसे में किसान सिंदूर की खेती (Cultivation of Vermilion) करके कम मेहनत में काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। जो किसान कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं वे सिंदूर की खेती से अपनी किस्मत बदल सकते है। यूपी के फतेहपुर जिले में सिंदूर की खेती की जा रही है और इससे किसान को काफी अच्छा लाभ मिल रहा है। आइए जानते हैं, कैसे की जाती है सिंदूर की खेती और इससे कितना हो सकता है फायदा। 

सिंदूर का कहां होता है इस्तेमाल और क्या है इसका महत्व

सिंदूर भारतीय संस्कृति में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र वस्तु मानी जाती है। इसका उपयोग मुख्य रूप से विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा मांग भरने में किया जाता है। इसका सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से गहरा महत्व है। धार्मिक अनुष्ठानों में सिंदूर का उपयोग देवी-देवताओं को अर्पित करने में होता है, विशेषकर हनुमान जी को सिंदूर लगाया जाता है। उन्हें सिंदूर चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा धार्मिक त्योहारों और आयोजनों जैसे महाकुंभ में इसकी मांग बहुत अधिक होती है।

कैसे तैयार किया जाता है प्राकृतिक सिंदूर

सिंदूर (Sindoor) एक पेड़ से निकलता है। इस पेड़ के फलों में छोटे बीज होते हैं, जिनमें लाल रंग की परत होती है। इन्हें सुखाकर और पीसकर ही प्राकृतिक सिंदूर तैयार किया जाता है। यह प्राकृतिक सिंदूर (Natural Sindoor) होता है। यह सिंदूर पूजा-पाठ, धार्मिक कार्यक्रमों, और सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल होता है। साथ ही यह त्वचा और स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित होता है। हालांकि बाजार में केमिकल सिंदूर भी आता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारण हो सकता है। इसलिए अब लोग केमिकल सिंदूर छोड़कर इसी की ओर रुख कर रहे हैं।

फतेहपुर के इस किसान ने सिंदूर की खेती से की लाखों की कमाई

जानकारी के लिए बता दें कि फतेहपुर जिले के अशोक तपस्वी ने 12 साल पहले महाराष्ट्र की एक यात्रा के दौरान जंगल में इस पौधे को देखा। उन्हें पहले इसकी पहचान नहीं थी, लेकिन जानकारी जुटाकर उन्होंने इसकी खेती शुरू कर दी। उन्होंने सिर्फ एक पौधे से शुरुआत की थी, और आज उनके खेतों में सैकड़ों कमीला ट्री लगे हुए हैं। सिंदूर की जैविक खेती करके अब अशोक तपस्वी हर साल लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं।

कैसे की जाती है सिंदूर की खेती

सिंदूर की खेती करने का तरीका बहुत ही आसान है। सिंदूर की खेती करने के लिए ज्यादा खर्च या मेहनत की जरूरत नहीं है। खास बात यह है कि इसके पौधों को कम सिंचाई की आवश्यकता होती है इसलिए इसकी खेती सूखे इलाकों में भी आसानी से की जा सकती है। सिंदूर की खेती का तरीका इस प्रकार से है: 

  • सिंदूर की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है।
  • इसके पौधों को खेत की मेड़ों पर भी लगाया जा सकता है। दो पौधों के बीच 3 मीटर की दूरी और क्यारियों के बीच 4 मीटर की दूरी रखी जाती है।
  • इसके लगाने से पहले बीजों को मार्च में एक रात पानी में भिगोकर नर्सरी तैयार की जाती है। इसके बाद 15 दिन में अंकुरण हो जाता है। करीब 3-4 महीने बाद आप इसके पौधे खेत में लगा सकते हैं।
  • सिंदूर का पौधा 2 साल में फल देना शुरू कर देता है। इसके फल लाल रंग के होते हैं।   

सिंदूर की खेती से कितना मिल सकता है मुनाफा

सिंदूर की खेती से मुनाफे की बात करें तो एक अनुमान के मुताबिक इसके एक पौधे से साल में करीब 2 से 3 किलो फल निकल सकते हैं। इन फलों से 1 से 1.5 किलो तक सिंदूर तैयार होता है। प्राकृतिक सिंदूर की कीमत 400 से 500 प्रति किलो तक हो सकती है। यदि आपके पास 100 पौधे हैं, तो आप इससे आसानी से लाखों रुपए हर साल कमा सकते हैं।

किसान कहां बेच सकता हैं सिंदूर

फिलहाल अभी सिंदूर की खेती का कोई बड़ा संगठित बाजार नहीं है। ऐसे में जो किसान इसकी खेती से अधिक कमाई करना चाहते हैं वे बीज की प्रोसेसिंग करके प्रोडक्ट की बिक्री कर सकते हैं। कृषि विभाग /कृषि विश्वविद्यालय में 7 दिनों की ट्रेनिंग मिलती है जिसमें सारी चीज सिखाई जाती है। किसान सिंदूर को स्थानीय मंडियों में बेच सकते हैं। वहीं पूजा सामग्री की दुकानों से संपर्क कर उन्हें बेचा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इसे बेचा जा सकता है। 

किसान कहां से खरीद सकते हैं सिंदूर के पौधे

सिंदूर की खेती के लिए आप ऑनलाइन नर्सरी Green Nursery वेबसाइट से पौधे की खरीद सकते हैं। इसके पौधे का मूल्य करीब 349 से 699 रुपए में तक होता है। यूपी के सहारनपुर की भारत नर्सरी जैसी जगहों पर भी सिंदूर पौधे उपलब्ध हैं। वहीं यदि आप सिंदूर की खेती की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं तो कृषि विश्वविद्यालयों में इसकी सात दिन की ट्रेनिंग दी जाती है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में सिंदूर की खेती पर शोध चल रहा है। वहीं कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में भी सिंदूर की खेती पर जानकारी उपलब्ध है। आप इन संस्थानों से सिंदूर की खेती की जानकारी व ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें