चना खरीद सीमा बढ़ी: महाराष्ट्र में 8.19 लाख मीट्रिक टन चना खरीदेगी सरकार

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, चना किसानों को MSP पर मिलेगा ₹4,816.80 करोड़ का भुगतान

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के चना किसानों को बड़ी राहत देते हुए मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत चना खरीद की सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार अब राज्य के किसानों से 8.19 लाख मीट्रिक टन चना खरीदेगी। इस खरीद पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के रूप में कुल 4,816.80 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा।

सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है जब बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण किसानों को अपनी उपज का उचित दाम मिलने में परेशानी हो रही थी। माना जा रहा है कि इस फैसले से लाखों चना उत्पादक किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और उनकी आय में स्थिरता आएगी।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर होगी सीधे खरीद

केंद्र सरकार द्वारा मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों से सीधे चना खरीद की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को बाजार में होने वाली मूल्य गिरावट से बचाना और उनकी उपज का तय न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करना है। अक्सर फसल कटाई के समय बाजार में आवक बढ़ने से कीमतें नीचे चली जाती हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन पीएसएस (PSS) के तहत सरकारी एजेंसियां किसानों से सीधे खरीद करती हैं, जिससे उन्हें एमएसपी (MSP) का लाभ मिल पाता है। महाराष्ट्र में चना खरीद सीमा बढ़ाने के फैसले को किसानों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। 

किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

सरकार का कहना है कि एमएसपी MSP पर खरीद बढ़ने से किसानों का भरोसा मजबूत होगा और वे दलहन फसलों की खेती के लिए अधिक प्रोत्साहित होंगे। इससे देश में चना उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि चना जैसी दलहन फसलों पर एमएसपी (MSP) सुरक्षा बढ़ाने से किसानों की आय में सुधार होगा और कृषि क्षेत्र में स्थिरता आएगी। इसके साथ ही देश में दालों की उपलब्धता बढ़ने से उपभोक्ताओं को भी फायदा मिल सकता है। 

कर्नाटक के सूरजमुखी किसानों को भी राहत

महाराष्ट्र के अलावा केंद्र सरकार ने कर्नाटक के किसानों के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए मूल्य समर्थन योजना के तहत 9,023 मीट्रिक टन सूरजमुखी खरीद को मंजूरी दी है। इस खरीद पर किसानों को लगभग 69.66 करोड़ रुपए का एमएसपी (MSP) भुगतान किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य सूरजमुखी उत्पादक किसानों को बाजार में मूल्य गिरावट से बचाना और उनकी फसल का उचित दाम दिलाना है। 

दोनों राज्यों को मिलेगी एमएसपी सुरक्षा

महाराष्ट्र और कर्नाटक को मिलाकर किसानों को कुल 4,886.46 करोड़ रुपए से अधिक की एमएसपी (MSP) सुरक्षा प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार का मानना है कि इससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे बेहतर तरीके से खेती कर सकेंगे। सरकार के अनुसार एमएसपी (MSP) आधारित खरीद प्रणाली किसानों को बाजार की अनिश्चितताओं से बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। यही वजह है कि विभिन्न फसलों की सरकारी खरीद को लगातार बढ़ाया जा रहा है। 

किसानों को कैसे मिलेगा फायदा

विशेषज्ञों के मुताबिक एमएसपी (MSP) पर सरकारी खरीद बढ़ने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए निजी व्यापारियों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही उन्हें पहले से तय मूल्य मिलने से नुकसान की आशंका भी कम होगी। इसके अलावा सरकारी खरीद बढ़ने से किसानों को समय पर भुगतान मिलने में भी मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी प्रवाह बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचेगा। केंद्र सरकार का यह फैसला विशेष रूप से उन किसानों के लिए राहत लेकर आया है, जो बाजार में कम कीमत मिलने के कारण नुकसान झेल रहे थे। अब एमएसपी (MSP) पर बढ़ी खरीद सीमा से उन्हें अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है। 

“चना खरीद सीमा बढ़ी, अब किसानों से 8.19 लाख मीट्रिक टन की होगी खरीद” के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और जवाब (FAQs):

प्रश्न 1. सरकार ने चना खरीद सीमा कितनी बढ़ाई है?

उत्तर: केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में चना खरीद सीमा बढ़ाकर 8.19 लाख मीट्रिक टन कर दी है।

प्रश्न 2. किसानों को MSP पर कितना भुगतान मिलेगा?

उत्तर: चना खरीद के लिए किसानों को कुल ₹4,816.80 करोड़ का MSP भुगतान किया जाएगा।

प्रश्न 3. चना खरीद किस योजना के तहत होगी?

उत्तर: यह खरीद मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत की जाएगी, जिसमें सरकार किसानों से सीधे फसल खरीदती है।

प्रश्न 4. एमएसपी (MSP) पर खरीद से किसानों को क्या फायदा होगा?

उत्तर: एमसपी (MSP) पर खरीद होने से किसानों को उनकी फसल का तय न्यूनतम मूल्य मिलेगा और बाजार में कीमत गिरने पर भी नुकसान नहीं होगा।

प्रश्न 5. कर्नाटक के किसानों के लिए क्या फैसला लिया गया है?

उत्तर: केंद्र सरकार ने कर्नाटक में 9,023 मीट्रिक टन सूरजमुखी खरीद को मंजूरी दी है, जिस पर किसानों को लगभग ₹69.66 करोड़ का MSP भुगतान मिलेगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें