खरीफ 2026 के लिए किसानों को बड़ी राहत, 50% अनुदान पर मिलेंगे प्रमाणित बीज

31 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें कहां और कैसे उठाएं सरकारी योजना का लाभ

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खरीफ सीजन 2026 से पहले बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है। सरकार ने इस बार खरीफ सीजन के लिए कुल 1,99,910 क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य तय किया है, ताकि किसानों को समय पर बीज मिल सके और बुआई में किसी तरह की परेशानी न हो।

इस संबंध में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 31 मई 2026 तक सभी जनपदों के क्रय केंद्रों पर बीज पहुंच जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खरीफ की बुआई समय पर शुरू हो, इसके लिए बीज वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तेजी से चल रही बीज आपूर्ति

कृषि विभाग के मुताबिक अब तक 75,429 क्विंटल प्रमाणित बीज विभिन्न केंद्रों पर पहुंचाए जा चुके हैं। इनमें से 2,636 क्विंटल बीज किसानों को वितरित भी किए जा चुके हैं। विभाग का दावा है कि अगले कुछ दिनों में शेष लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा। 

किन फसलों के लिए मिलेगा बीज

सरकार ने इस बार धान के अलावा दलहन, तिलहन और मोटे अनाजों पर भी विशेष फोकस किया है। इन बीजों के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए हैं, जो इस प्रकार से हैं:

प्रमुख फसलों के लिए तय लक्ष्य

फसल

मात्रा (क्विंटल)

धान

80,000

मूंगफली

57,446

उड़द

23,958

अरहर

21,225

मूंग

3,946

तिल

3,827

सोयाबीन

2,999

इसके अलावा बाजरा, रागी, ज्वार, कोदो और सावां जैसे मिलेट्स के बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

किसानों को क्या होगा फायदा

  • 50% अनुदान पर प्रमाणित बीज
  • समय पर उपलब्धता
  • बेहतर अंकुरण और अधिक उत्पादन
  • फसल लागत में कमी

कई संस्थाएं मिलकर चला रही अभियान

बीज वितरण अभियान को सफल बनाने के लिए कृषि विभाग के साथ सहकारिता विभाग, आईएफएफडीसी, एचआईएल और अन्य एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। कृषि विभाग अकेले 1,89,990 क्विंटल बीज वितरण का जिम्मा संभाल रहा है। 

बीज सब्सिडी के लिए आवेदन करते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • किसान पंजीकरण होना जरूरी
  • आधार नंबर और मोबाइल नंबर होना चाहिए
  • ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है।
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 31 मई 2026

अनुदान पर बीज के लिए किसान कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

किसान घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार से है: 

  • कृषि विभाग की वेबसाइट agriculture.up.gov.in खोलें।
  • किसान पंजीकरण का विकल्प चुनें।
  • अब लॉगिन करें। 
  • बीज अनुदान योजना का विकल्प चुनें।
  • फसल और बीज का चयन करें।
  • आवेदन में पूछी गई जानकारी सही से भरें।
  • अब आवेदन को सबमिट करें। 

किसान उठाएं सरकारी सब्सिडी का लाभ

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार की यह पहल किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने में मदद करेगी। इससे खरीफ सीजन में उत्पादन बढ़ने की संभावना है और किसानों की आय में भी सुधार हो सकता है। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं तो 31 मई से पहले आवेदन कर इस योजना का लाभ जरूर उठाएं। 

“खरीफ 2026 के लिए किसानों 50% अनुदान पर मिलेंगे प्रमाणित बीज” के संबंध में पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ): 

प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश में खरीफ 2026 के लिए बीज अनुदान कितना मिलेगा?

उत्तर: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खरीफ सीजन 2026 के लिए प्रमाणित बीजों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है।

प्रश्न 2. बीज अनुदान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: किसान 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 3. किसान आवेदन कहां कर सकते हैं?

उत्तर: किसान उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 4. किन फसलों के लिए प्रमाणित बीज उपलब्ध होंगे?

उत्तर: धान, मूंगफली, उड़द, अरहर, मूंग, तिल, सोयाबीन और विभिन्न मोटे अनाजों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रश्न 5. आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

उत्तर: आवेदन के लिए किसान पंजीकरण संख्या, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और जरूरी कृषि संबंधी जानकारी आवश्यक होगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें