खरीफ 2025–26: तूअर, उड़द और मूंग समेत 6 फसलों की खरीद को मंजूरी, कृषि मंत्री ने दिए निर्देश

किसानों को 13,890.60 करोड़ रुपए का सीधा लाभ, जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा

किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार की ओर से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए दलहन और तिलहन फसलों की खरीद को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से देशभर के किसानों, विशेषकर उत्तर प्रदेश और गुजरात के किसानों को 13,890.60 करोड़ रुपए का सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। इस मंजूरी के तहत उड़द, तूअर, मूंग, तिल, मूंगफली और सोयाबीन जैसी 6 प्रमुख फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर खरीद को हरी झंडी दी गई है। 

खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश और गुजरात में कई फसलों की 100% खरीद की अनुमति दी गई है। यह घोषणा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक में दी। इस दौरान दोनों राज्यों के कृषि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेगी इन फसलों को एमएसपी पर बेचने की सुविधा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए राज्य में दलहन और तिलहन की भारी मात्रा में खरीद को स्वीकृति दी। यूपी में केंद्र सरकार ने दलहन तिलहन की किस फसल की कितनी मात्रा खरीद की जाएगी, वे इस प्रकार से है : 

फसल

खरीदी मात्रा (मीट्रिक टन)

लागत (₹ करोड़ में)

उड़द

2,27,860

1,777.30

तूअर

1,13,780

910.24

मूंग

1,983

17.38

तिल

30,410

299.42

मूंगफली

99,438

722.22

उत्तर प्रदेश के किसानों को अब इन फसलों की एमएसपी दर पर सरकारी खरीद केंद्रों पर बिक्री की सुविधा मिलेगी। तूअर और उड़द की 100% खरीद सुनिश्चित की जाएगी। 

गुजरात के किसानों को भी मिलेगा सीधा लाभ

गुजरात में भी केंद्र सरकार ने कई फसलों की खरीदी को स्वीकृति दी है, जिनमें से अधिकांश की खरीद बड़ी मात्रा में की जाएगी:

फसल

खरीदी मात्रा (मीट्रिक टन)

लागत (₹ करोड़ में)

उड़द

47,780

372.68

मूंग

4,415

38.71

मूंगफली

12,62,163

9,167.08

सोयाबीन

1,09,905

585.57

मूंगफली की इतनी बड़ी मात्रा में खरीद गुजरात के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक राहत मानी जा रही है। 

पारदर्शी और डिजिटल होगी खरीद प्रक्रिया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीफ 2025-26 की खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और सुरक्षित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिचौलिए इससे लाभ न ले सकें, यह सुनिश्चित किया जाए।

यूपी व गुजरात में एमएसपी की खरीद के लिए क्या होगी व्यवस्था

  • बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और POS मशीनों की तैनाती की जाएगी
  • उत्तर प्रदेश में 350 केंद्र बनाए जाएंगे
  • गुजरात में 400 केंद्र बनाए जाएंगे
  • पंजीकरण केवल वास्तविक किसानों का किया जाएगा जिन्होंने दलहन व तिलहन की खेती की है। 
  • ई-समृद्धि और ई-सम्युक्ति पोर्टलों के माध्यम से खरीद जाएगी। 
  • एनएएफईडी और एनसीसीएफ के जरिए पंजीकरण और खरीद का संचालन किया जाएगा। 
  • धान खरीद का भुगतान सीधे किसानों बैंक खाते में किया जाएगा। 
  • यह संपूर्ण व्यवस्था डिजिटल फसल खरीद योजना 2025 का हिस्सा है, जिससे हर किसान को अपने हक का भुगतान समय पर मिल सकेगा। 

फसल खरीद की मात्रा में संशोधन की भी गुंजाइश

कृषि मंत्री ने कहा कि जिन फसलों की खरीदी की मात्रा अब तय की गई है, उसे प्रथम अग्रिम उत्पादन अनुमान के आधार पर भविष्य में बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई पात्र किसान वंचित न रहे और सभी को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2025-26 का पूरा लाभ मिल सके। 

दहलन व तिलहन की एमएसपी पर सीधी खरीद बढ़ाएगी किसानों की आय

खरीफ 2025–26 फसल खरीद योजना के तहत सरकार द्वारा की गई यह पहल लाखों किसानों के लिए आर्थिक संबल बन सकती है। दलहन और तिलहन की बढ़ती मांग के बीच, एमएसपी पर सीधी खरीद किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें