किसानों को राहत: डीएपी-यूरिया सहित सभी खाद सरकारी दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश

खाद की उपलब्धता और सुचारू वितरण को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, कालाबाजारी पर सख्ती

रबी सीजन के दौरान प्रदेश के किसानों को समय पर और गुणवत्ता युक्त खाद उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार लगातार हालात की निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में प्रदेश में खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और कालाबाजारी पर नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। 

किसानों को सरकारी दर पर उपलब्ध कराएं खाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरक किसी भी हाल में तय सरकारी दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं। खाद की कालाबाजारी, ओवर रेटिंग या नकली खाद बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या समूह मिलावटी अथवा नकली खाद बेचने या कृत्रिम खाद संकट पैदा करने में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

किसानों को भटकना न पड़े, यह सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह है कि उपलब्धता के बावजूद किसी भी किसान को खाद के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। यदि खाद से संबंधित किसी भी स्तर पर समस्या सामने आती है, तो जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोषी चाहे किसी भी पद पर क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश था कि प्रदेश में खाद संकट पैदा करने वालों या गड़बड़ी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। 

जिलों में होगी सख्त निगरानी, अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण

बैठक में मुख्यमंत्री ने सहकारिता और कृषि मंत्री को निर्देश दिए कि प्रदेश में खाद की उपलब्धता और वितरण की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रत्येक जनपद में खाद वितरण व्यवस्था पर सीधी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी स्वयं खाद की दुकानों, सहकारी समितियों और वितरण केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि ओवर रेटिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद समितियां निर्धारित समय और अवधि के अनुसार अनिवार्य रूप से खुली रहनी चाहिए ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके। जहां भी गड़बड़ी या अनियमितता पाई जाए, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और विक्रेताओं की जवाबदेही तय की जाए। 

मिलीभगत पर होगी विजिलेंस जांच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। यदि किसी स्तर पर मिलीभगत, लापरवाही या भ्रष्टाचार सामने आता है, तो खुली विजिलेंस जांच कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

प्रदेश में खाद की वर्तमान उपलब्धता

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को प्रदेश में खाद की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 तक प्रदेश में कुल 9.57 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 3.77 लाख मीट्रिक टन डीएपी और 3.67 लाख मीट्रिक टन एनपीके उर्वरक किसानों के लिए उपलब्ध है। इसमें सहकारी क्षेत्र में 3.79 लाख मीट्रिक टन और निजी क्षेत्र में 5.78 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इसी तरह सहकारी क्षेत्र में 1.47 लाख मीट्रिक टन और निजी क्षेत्र में 2.30 लाख मीट्रिक टन डीएपी मौजूद है, जबकि एनपीके उर्वरक की उपलब्धता सहकारी क्षेत्र में 0.88 लाख मीट्रिक टन और निजी क्षेत्र में 2.79 लाख मीट्रिक टन बताई गई है। 

गेहूं की टॉप ड्रेसिंग के लिए पर्याप्त यूरिया

मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि प्रदेश में रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है। वर्तमान में गेहूं की फसल में टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया का वितरण किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस अवधि में यूरिया की बिक्री अधिक रही है और फिलहाल प्रतिदिन औसतन 54,249 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किसानों को किया जा रहा है। अब सरकार के इन सख्त निर्देशों से साफ है कि रबी सीजन के दौरान किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी और किसी भी तरह की कालाबाजारी या गड़बड़ी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें