यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

कपास की कीमतों में तेजी के आसार, किसानों को होगा लाभ

प्रकाशित - 26 Nov 2023

जानें, प्रमुख मंडियों में कपास के भाव और आगे बाजार का रुख 

कपास का उत्पादन कम होने से कपास की कीमतों में तेजी आ सकती है। अभी कपास के भाव एमएसपी से ऊपर बने हए हैं। ऐसे में किसान पिछले साल का जमा किया स्टॉक निकालने में लगे हुए हैं। बाजार में इस समय कपास की कम आवक होने से कपास के भावों में तेजी की संभावना है। गुलाबी सुंडी और मौसम की अनियमितता से कपास को काफी नुकसान हुआ है। कॉटन कारपोरेशन ऑफ इंडिया, मुंबई के आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022-2023 में गुजरात मेें 1516000 टन कपास का उत्पादन हुआ है। वहीं महाराष्ट्र में बारिश और गुलाबी सुंडी से फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में कपास के उत्पादन में कमी और इसकी बाजार मांग को देखते हुए इसके के भावों में तेजी का रूख बन सकता है। इससे मंडियों में कपास के रेट बढऩे की संभावना बनी हुई है। 

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको कपास के प्रमुख मंडियों में क्या भाव चल रहे हैं, कपास के भावों में कितनी बढ़ोतरी हुई, कपास को लेकर आगे बाजार का क्या रूख रहेगा, आगे भाव कम होंगे या बढ़ेगे, क्या है कपास का एमएसपी आदि बातों की जानकारी दे रहे हैं।

कपास का देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है भाव

कपास उत्पादक किसानों को कपास के भावों की जानकारी होना बेहद जरूरी है ताकि वह आगे बाजार के रूख को देखते हुए फसल बेचने का निर्णय ले सकें जिससे उन्हें बेहतर मुनाफा हो सके। प्रमुख कपास मंडियों में कपास के भाव इस प्रकार रहे

  • अमरेली मंडी में कपास का भाव 7385 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। 
  • धोराजी मंडी में कपास का भाव 7280 रुपए प्रति क्विंटल है। 
  • जामनगर मंडी में कपास का भाव 7475 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। 
  • जम्बूसर मंडी में कपास का भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल है। 
  • हलवद मंडी में कपास का भाव 7460 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। 
  • उना मंडी में कपास का भाव 7380 रुपए प्रति क्विंटल है। 
  • कटोल मंडी में कपास का भाव 7100 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। 
  • उचाना मंडी में कपास का भाव 7040 रुपए प्रति क्विंटल है। 
  • टोहाना मंडी में कपास का भाव 6220 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। 
  • तोशाम मंडी में कपास का भाव 6700 रुपए प्रति क्विंटल है। 
  • सिवानी मंडी में कपास का भाव 6600 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। 
  • सिरसा मंडी में कपास का भाव 7211 रुपए प्रति क्विंटल है। 
  • हांसी मंडी में कपास का भाव 6652 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। 
  • आदमपुर मंडी में कपास का भाव 6920 रुपए प्रति क्विंटल है। 
  • जामनगर मंडी में कपास का भाव 7475 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। 

विपणन वर्ष 2023-24 के लिए क्या है कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य

फसल विपणन वर्ष 2023-24 के लिए कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा केंद्र सरकार की ओर से की गई है। इसमें मध्यम रेशा कपास की कीमत 6620 रुपए प्रति क्विंटल और लंबा रेशा कपास की कीमत 7020 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।

कपास को लेकर क्या है आगे बाजार का रूख

इस समय बाजार में कपास के भावों में आंशिक रूप से तेजी दिखाई दे रही है। इससे आशा की जा रही है कि आने वाले समय में कपास के भावों में तेजी आ सकती है। हालांकि कपास के भावों में उतार-चढ़ाव का दौर अभी भी जारी है।

नोट : बाजार को रूख को देखते हुए किसान अपनी कपास की फसल बेचने से पहले स्थानीय मंडी में एक बार इसके भावों की जानकारी अवश्य लें, क्योंकि फसलों के बाजार भावों में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। उपरोक्त खबर में दिए गए भाव कपास के अधिकतम भाव हैं। बता दें कि कपास के भाव इसकी क्वालिटी पर निर्भर करते हैं। बेहतर क्वालिटी की कपास के भाव ऊंचे और इससे हल्की क्वालिटी के कपास के भाव कम मिलते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, कुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें