धान के खेत में करें अजोला की खेती - फायदे और तरीके

Published Jul 01, 2022

जानें, क्या है अजोला

अजोला एक जलीय फर्न है जो समशीतोष्ण जलवायु में पाया जाता है। फर्न पानी पर एक हरे रंग की परत जैसा दिखता है।

फायदे

अजोला में पर्याप्त मात्रा में नाइट्रोजन होता है जो भूमि की उर्वरता को बढ़ाने में मददगार हैं।

लागत

अजोला धान में रायायनिक खाद की कमी को पूरा करता है जिससे धान की खेती में रासायनिक खाद का इस्तेमाल कम करना पड़ता है जिससे लागत में कमी आती है।

भारत में अजोला की किस्म?

भारत में मुख्य रूप से अजोला की जाति अजोला पिन्नाटा पाई जाती है।

धान के खेत में अजोला उगाने की विधि

हरी खाद के रूप में, अजोला को पानी से भरे हुए खेत में दो से तीन सप्ताह के लिए अकेले उगाया जाता है, बाद में, पानी बाहर निकाल दिया जाता है।

अजोला की खेती में क्या सावधानी रखें?

अजोला की खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 7 के बीच होना चाहिए।

Click Here