मौसम अलर्ट: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

Share Product प्रकाशित - 11 Jul 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

जानें, आपके शहर के मौसम का हाल और आगे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने देश तीन राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की आशंका जताई है। इन तीन राज्यों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब हैं। इन राज्यों में बीते दिन बारिश हुई है। अब आगे के लिए मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है जिसमें इन राज्यों के कई जिलों में मध्यम से लेकर भारी और अति भारी बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं आपके राज्य या शहर में कब-कब होगी बारिश और कैसा रहेगा मौसम का हाल।

मध्यप्रदेश: नर्मदापुरम और जबलपुर में भारी वर्षा होने की संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान नर्मदापुरम, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. ममता यादव ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ गुना, जबलपुर से होकर गुजर रही है। ओडिशा में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से बड़े पैमाने पर नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से राजधानी सहित मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में वर्षा हो रही है। मंगलवार से कम दबाव के क्षेत्र के आगे बढऩे की संभावना है। उसके प्रभाव से वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आएगी।

पंजाब: 13 जुलाई से भारी बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह के अनुसार सोमवार व मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में हल्की से सामान्य वर्षा हो सकती है। 13 जुलाई से पंजाब के कई जिलों में दो दिनों तक भारी वर्षा की संभावना है। खासकर, पहाड़ी इलाकों से सटे जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। 

छत्तीसगढ़: गरज-चमक के साथ अति भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही यह भी चेतावनी जारी की गई है कि कुछ स्थानों पर अतिभारी वर्षा हो सकती है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 265.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मानसून अब पूरे छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुका है। लगभग सभी स्थानों पर यह सक्रिय भी है। इसके प्रभाव से अब पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

बिलासपुर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • 12 जुलाई को मध्यम बारिश के साथ 55 से 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 31/25 डिग्री रह सकता है।
  • 13 जुलाई को अधिक बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 से 78 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। इस दिन तापमान 30/24 डिग्री रह सकता है।
  • 14 जुलाई को तेज बारिश की होने का अनुमान है। इस दौरान 65 से 89 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। इस दिन तापमान 29/25 डिग्री रह सकता है।
  • 15 जुलाई को भारी की हो सकती है। इस दौरान करीब 80 से 70 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। इस दिन तापमान 26/24 डिग्री रह सकता है।

यूपी में कब होगी बारिश

शहर कानपुर में मौसम में परिवर्तन होने की संभावना कम है। 14 जुलाई तक वर्षा न होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने पर हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद जताई है। 

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में इस दिन होगी बारिश

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत के अनुसार दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को वर्षा नहीं होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि 13 जुलाई और 14 जुलाई को कम दबाव का क्षेत्र गुजरात को पार करने और मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर की ओर बढऩे के बाद वर्षा की संभावना है।

स्काईमेट वेदर का 12 जुलाई का पूर्वानुमान

  • अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश संभव है।
  • गुजरात के शेष हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और दक्षिणपूर्व राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
  • सिक्किम, जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा की तलहटी में हल्की बारिश संभव है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरन्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back