50 HP रेंज में Top 5 ट्रैक्टर: हर ज़मीन के लिए बेस्ट ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 10 Aug 2025 by Tractor Junction

50 HP रेंज में Top 5 ट्रैक्टर: हर ज़मीन के लिए बेस्ट ट्रैक्टर

2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 50 HP ट्रैक्टर कौनसा है? 

50 एचपी के ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय होते हैं। चाहे इंजन क्षमता हो या हाइड्रोलिक क्षमता, ये ट्रैक्टर हर तरह से दमदार और भरोसेमंद होते हैं। साथ ही ये सभी ट्रैक्टर आधुनिकता के साथ आते हैं जिससे किसानों काे खेती में सहायता मिलती है और वे आधुनिक किसान बनते हैं। ये सभी ट्रैक्टर मध्यम वर्ग के किसान भी खरीद सकते हैं। EMI पर भी आप इनको हमारी वेबसाइट से खरीद सकते हैं। कम कीमत में ये ट्रैक्टर शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। आइए 2025 के इन टॉप ट्रैक्टरों की कीमत और फीचर्स जानते हैं। 

1. महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus)

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

  • महिंद्रा का यह मॉडल विश्वसनीय ट्रैक्टर है जो हैवी ड्यूटी कार्यों सहित सभी प्रकार के कृषि कार्यों के लिए बेस्ट है।
  • 47 एचपी का यह ट्रैक्टर 2979 सीसी इंजन क्षमता के साथ आता है और इसमें 4 सिलेंडर जनरेटिंग इंजन रेटेड आरपीएम 2000 है, इसलिए यह खरीदारों के लिए सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन है। 42 HP की इसमें PTO HP है।
  • आधुनिक फीचर्स के कारण यह शक्तिशाली इंजन ट्रैक्टर भारतीय किसानों की पहली पसंद बना है।
  • इसके मल्टी-डिस्क ब्रेक किसानों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उच्च पकड़ और कम फिसलन प्रदान करते हैं। 
  • इस आधुनिक ट्रैक्टर में 1500 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी है और ईंधन टैंक क्षमता 65 लीटर है।
  • इसका माइलेज किफायती है और यह कम डीजल खपत से खर्च बचाता है।
  • यह ट्रैक्टर कल्टीवेटर, रोटावेटर, हल, बोने की मशीन आदि उपकरणों के लिए सही है।
  • महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत 7.38 से लेकर 7.77 लाख रुपये है, जो भारतीय किसानों के बजट में है।

2. जॉन डियर 5050 डी (John Deere 5050 D)

जॉन डियर 5050 डी

  • 50 HP वाले इस ट्रैक्टर में 3029D इंजन है।
  • इसके इंजन की बात करें तो 3 सिलेंडर और 2900 सीसी की इंजन क्षमता के साथ शानदार आउटपुट देता है।
  • जॉन डियर के इस ट्रैक्टर में 8/12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर उपलब्ध है।
  • 5050 डी 1600 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता के साथ 2WD और 4WD वेरिएंट में उपलब्ध है। 
  • इस ट्रैक्टर की प्राइस ₹ 8,46,940 से शुरू होकर ₹ 9,22,200 तक जाती है। 
  • जॉन डियर 5050 डी ने अपनी अद्भुत परफॉर्मेंस और कम ईंधन खपत से भारतीय किसानों का खेत और दिल दोनों जीता है।

3. पॉवर ट्रैक यूरो 50 (Powertrac Euro Tractor)

पॉवर ट्रैक यूरो 50

  • यह एडवांस ट्रैक्टर भी 50 एचपी का है जो आकर्षक लुक के साथ आता है।
  • यूरो 50 में 3 सिलेंडर वाला 2761 CC इंजन है, जो 2000 RPM जनरेट करता है और कूलेंट कूल्ड से ठंडा होता है, इसका इंजन 45.6 HP PTO पावर देता है।
  • 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर, तेल में डूबे डिस्क ब्रेक, 5 साल की वारंटी के साथ यह ट्रैक्टर 2000 KG वजन उठाने की क्षमता रखता है।
  • पॉवरट्रैक 50 शानदार डिजाइन के साथ किफायती और अनोखे साइज में आता है।
  • भारत में पॉवर ट्रैक यूरो 50 की कीमत ₹ 8,10,000 से शुरू होकर ₹ 8,40,000 तक जाती है।

4. स्वराज 855 एफई (Swaraj 855 FE)

स्वराज 855 एफई

  • 48 HP के स्वराज 855 FE में 3 सिलेंडर के साथ एक शक्तिशाली RB-33 TR इंजन है जो 2000 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। 
  • इस पावरफुल ट्रैक्टर को अपनी मजबूती और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए ITOTY 2024 में ‘इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया था।
  • 2WD (व्हील ड्राइव) वाले इस स्वराज 855 एफई में 2000 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता है।
  • 8/12 फॉरवर्ड + 2/3 रिवर्स गियर के साथ इस ट्रैक्टर की स्पीड 540/1000 प्रति घंटे है। 855 FE रोटावेटर, कल्टीवेटर, हल, हैरो आदि को आसानी से उठा सकता है। 
  • इसकी कीमत भारत में ₹ 8,37,400 से शुरू होकर ₹ 8,90,000 तक जाती है, यह ट्रैक्टर विभिन्न कृषि कार्यों के लिए आदर्श है।

5. सोनालीका 47 आरएक्स सिकंदर (Sonalika 47 RX Sikander)

सोनालीका 47 आरएक्स सिकंदर

  • अधिक माइलेज वाला सोनालिका का यह 50 HP ट्रैक्टर सीमित समय में तेज काम करने की शक्ति रखता है।
  • 3 सिलेंडर, 40.92 पीटीओ एचपी के साथ 47 RX Sikandar का इंजन 1900 RPM जनरेट करता है।
  • सोनालिका 47 आरएक्स सिकंदर ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ कॉन्स्टेंट मेश के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर में सिंगल/डुअल क्लच और तेल में डूबे ब्रेक है। 
  • सोनालीका 47 RX सिकंदर मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग विकल्प के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर में 47 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता है, जो इसको खेत पर लंबे समय तक काम करने में सक्षम बनाती है।
  • 1800 किलोग्राम की भारी हाइड्रोलिक क्षमता के कारण भारतीय किसान इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। 
  • यह ट्रैक्टर आधुनिक फीचर्स के साथ आलू की खेती, गीली भूमि में जुताई और रोटावेटर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

तो ये थे 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 50 HP ट्रैक्टर जो खेती के लिए सबसे अच्छे माने जा रहे हैं। ये टॉप 5 ट्रैक्टर आप हमारी वेबसाइट ट्रैक्टर जंक्शन से उचित दाम पर खरीद सकते हैं। छोटे किसानों के लिए ये ट्रैक्टर खरीदना मुश्किल हो सकता है। इसलिए हम ट्रैक्टर खरीदी पर EMI का विकल्प भी देते हैं। साथ ही इन सभी ब्रांड के पुराने ट्रैक्टर कम कीमत में हमारे शोरूम पर उपलब्ध है जिन्हें खरीदकर आप अपने खेत की शोभा बढ़ा सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

उत्तर. ट्रैक्टर खरीदने से पहले उसके इंजन, माइलेज, फ्यूल एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस का ध्यान रखें।

प्रश्न 2. हर प्रकार की जमीन के लिए कौन सा ट्रैक्टर ठीक रहेगा? 

उत्तर. हर प्रकार की जमीन के लिए 45 से 50 HP का भरोसेमंद ब्रांड का ट्रैक्टर ठीक रहेगा।

प्रश्न 3. महिंद्रा 575 XP Plus बनाम John Deere 5050D, कौन बेस्ट है?

उत्तर. दोनों ट्रैक्टर ही लोकप्रिय और दमदार है, आपके खेत के अनुसार जो ट्रैक्टर सही है वही बेस्ट है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button