जोश का स्वर्ण उत्सव : किसानों को सम्मानित करेगा स्वराज ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 17 Mar 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

जोश का स्वर्ण उत्सव : किसानों को सम्मानित करेगा स्वराज ट्रैक्टर

कंपनी की गोल्डन जुबली पर शुरू हुआ अभियान, सीधे तौर पर जुड़ेंगे 50,000 किसान

ट्रैक्टर की दुनिया में स्वराज ट्रैक्टर जाना पहचान नाम है। महिंद्रा ग्रुप की कंपनी स्वराज ट्रैक्टर अपनी गोल्डन जुबली मना रही है। इस अवसर पर कंपनी ने एक राष्ट्रीय वैन कैंपेन जिसका नाम जोश का स्वर्ण उत्सव रखा गया है, शुरू किया है। इस कैंपेन के माध्यम से कंपनी सीधे तौर पर 50,000 किसानों से जुड़ेगी। इस कैंपेंन के तहत कंपनी उन किसानों को सम्मान दे रही है जिन्होंने कंपनी की तरक्की में अपना योगदान दिया है। इसके साथ ही इस अवसर पर कंपनी ने स्वराज ट्रैक्टर्स की नई रेंज भी लांन्च की है।
पूरे देश में चलाया जाएगा यह कैंपेन

स्वराज ट्रैक्टर (Swaraj tractors) की ओर से चलाया जा रहा यह कैंपेन पूरे देश में चलाया जाएगा। इस कैंपेन को उत्तर भारत से शुरू किया गया है। इस कैंपेन की सहायता से कंपनी को सीधा किसानों से जुड़ने का मौका मिलेगा। इस कैंपेन के जरिये नए स्वराज रेंज के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी और इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कैंपेन के तहत होगा कई कार्यक्रमों का आयोजन

कंपनी की ओर से इस कैंपेन के माध्यम से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें ट्रैक्टर रैली और कस्मटर मीट आदि शामिल है। इसके माध्यम से स्वराज सेल्स टीम को स्थानीय किसानों, चैनल पार्टनर और इंफ्लुएंशर्स से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस कैंपेन के जरिये कंपनी 50,000 से अधिक किसानों से सीधे तौर पर जुड़ सकेगी।

जोश का स्वर्ण उत्सव अभियान को दिखाई हरी झंडी

मोहाली में स्वराज ट्रैक्टर के जोश का स्वर्ण उत्सव अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा कि जैसा कि हम इस महत्वपूर्ण यात्रा पर निकले हैं, हम स्वराज की सफलता की कहानी में किसानों की अमूल्य भूमिका का सम्मान करते हैं। यह स्वर्ण जयंती समारोह पूरे भारत में किसानों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

वहीं हरीश चव्हाण सीईओ- स्वराज डिवीजन, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, ने स्वराज और उसके ग्राहकों के बीच विश्वास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वराज में हमें अपने ग्राहकों के अटूट विश्वास और वफादारी और जोश का स्वर्ण उत्सव का अनुभव करने का सौभाग्य मिला है। अभियान हमारी सफलता में योगदान के लिए किसानों और कृषक समुदायों को स्वीकार करने और धन्यवाद देने का एक संकेत है। पश्स स्वराज की शुरुआत करके, हम किसानों को सशक्त बनाने और उनके साथ अपने रिश्ते को गहरा करने के अपने प्रयास को जारी रखने की आकांक्षा रखते हैं।

कृषि उपकरणों की नवीनतम रेंज का प्रदर्शन

इस कैंपेन के दौरान स्वराज ट्रैक्टर्स ने अपने स्वामित्व और कृषि उपकरणों की नवीनतम रेंज का प्रदर्शन किया। साथ ही स्थिरता कृषि हित के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अवसर का भी लाभ उठाया।

भारत का दूसरा सबसे बढ़ता हुआ ब्रांड है स्वराज

स्वराज ट्रैक्टर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का ही एक लोकप्रिय ब्रांड है। जो भारत में दूसरा तेजी से बढ़ने वाले ट्रैक्टर ब्रांड है। स्वराज ट्रैक्टर्स (Swaraj tractors) की स्थापना 1974 में हुई थी। स्वराज ट्रैक्टर्स 15 एचपी से 65 एचपी तक के ट्रैक्टरों की एक श्रृंखला का निर्माण करती है। खास बात यह है कि इसमें काम करने वाले कई कर्मचारी स्वयं किसान है। ऐसे में यह कंपनी किसानों की जरूरतों के अनुरूप ही ट्रैक्टर्स का निर्माण करती है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back