छोटे खेतों के लिए 30 एचपी में शक्तिशाली इंजन वाला ट्रैक्टर, कीमत 6 लाख से कम
प्रकाशित - 11 Feb 2025
by Tractor Junction
जानें इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत
भारतीय ट्रैक्टर बाजार में प्रसिद्ध ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक सॉलिस भी है जिसने छोटे किसानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 30 एचपी रेंज में एक पावरफुल इंजन वाला ट्रैक्टर डिजाइन किया है, जिसका नाम सॉलिस 3016 एसएन (Solis 3016 SN) है। यह ट्रैक्टर एडवांस तकनीक के साथ आता है। इसके फीचर्स और क्वालिटी शानदार है। इसकी कीमत किफायती है जिससे छोटे किसान इसे आसानी से खरीद सकते हैं। यदि आपके पास छोटी खेती है और आप अपने खेत के लिए किसी ट्रैक्टर की तलाश में हैं जो पावरफुल होने के साथ ही कीमत में भी किफायती हो तो यह ट्रैक्टर आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको सॉलिस 3016, 30 एचपी ट्रैक्टर (Solis 3016, 30 HP Tractor) के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी दे रहे हैं, तो आइए जानते हैं, इसके बारे में।
इंजन (Engine)
सॉलिस 3016, 30 एचपी ट्रैक्टर की इंजन कैपेसिटी काफी अच्छी है। यह ट्रैक्टर अच्छा माइलेज देता है। यह ट्रैक्टर तीन सिलेंडरों के साथ आता है। इसमें 1318 सीसी का पावरफुल इंजन है जो इंजन रेटेड 3000 आरपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 25.8 एचपी है, जो खेती में काम आने वाले उपकरणों जैसे– रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेसर आदि को आसानी से संभाल सकता है। इसमें 81 एनएम का टॉर्क है।
ट्रांसमिशन (Transmission)
सॉलिस 3016 ड्यूल क्लच के साथ आता है। इसकी फॉरवर्ड स्पीड काफी अच्छी है जो 22.57 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर की पावर टेकऑफ (PTO) 540 & 540 E आरपीएम है।
हाइड्रोलिक (Hydraulic)
सॉलिस 3016 ट्रैक्टर में 600 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इस ट्रैक्टर का व्हील बेस 1570 एमएम है। इसकी कुल लंबाई 2780 एमएम और चौड़ाई 1140 एमएम है। इस ट्रैक्टर में 28 लीटर का फ्यूल टैंक आता है।
पहिया और टायर (Wheels and Tires)
सॉलिस 3016 एक 4WD ट्रैक्टर है। इसके फ्रंट टायर का साइज 6.00 X 12 साइज का है। वहीं इसके रिवर्स साइज टायर का साइज 8.30 x 20 है।
सॉलिस 3016, 30 एचपी ट्रैक्टर की कीमत (Solis 3016 Tractor Price)
सॉलिस 3016 एसएन ट्रैक्टर की कीमत भारत में 5.70 लाख रुपए से लेकर 5.95 लाख* रुपए तक है। यह ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत है। अलग–अलग राज्यों या शहरों में इसकी ऑनरोड प्राइज वहां लागू आरटीओ फीस और रोड टैक्स के कारण अलग–अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी 5 साल की वारंटी देती है।
सॉलिस 3016 ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन
| सिलेंडर की संख्या | 3 |
| एचपी पावर | 30 एचपी |
| इंजन | 1318 सीसी |
| इंजन रेटेड आरपीएम | 3000 आरपीएम |
| पीटीओ एचपी | 25.8 |
| टॉर्क | 81 एनएम |
| क्लच | ड्यूल क्लच |
| फॉरवर्ड स्पीड | 22.57 किलोमीटर प्रति घंटा |
| फ्यूल टैंक कैपेसिटी | 28 लीटर |
| हाइड्रोलिक्स पावर | 600 किलोग्राम |
| व्हील ड्राइव | 4 WD |
| फ्रंट टायर | 6.00 X 12 |
| रिवर्स टायर | 8.30 x 20 |
| वारंटी | 5 साल |
| कीमत | 5.70 लाख रुपए से लेकर 5.95 लाख* रुपए तक |
ट्रैक्टर सही, मिलेगा यहीं
यदि आप सॉलिस 3016, 30 एचपी ट्रैक्टर 4WD ट्रैक्टर (Solis 3016, 30 HP Tractor 4WD) की खरीद करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहां आप बड़ी आसानी से ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। आप घर बैठे हमसे ऑनलाइन जुड़कर ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप महिंद्रा, सोनालिका, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, ऑयशर, जॉन डीयर, न्यू हॉलैंड आदि के सेकेंड हैंड (पुराने ट्रैक्टर) भी यहां से खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि सेकेंड हैंड ट्रैक्टर पर ट्रैक्टर जंक्शन आपको सरल भुगतान की सुविधा प्रदान करता है और फाइनेंस की सुविधा देता है जिससे आप किश्तों में ट्रैक्टर की कीमत का भुगतान बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) व ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।