महिंद्रा ओजा के 3 साल पूरे, 21-30 HP कॉम्पैक्ट 4WD ट्रैक्टरों की बढ़ी मांग

Share Product प्रकाशित - 21 Aug 2026 by Vivek Tailang

महिंद्रा ओजा के 3 साल पूरे, 21-30 HP कॉम्पैक्ट 4WD ट्रैक्टरों की बढ़ी मांग

बागवानी, अंगूर, फल, गन्ना और कतार वाली फसलों के लिए खास ओजा रेंज; 4WD, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और 6 साल की वारंटी के साथ किसानों को मिल रही बेहतर उत्पादकता

महिंद्रा ग्रुप की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के ट्रैक्टर ब्रांड महिंद्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra Tractors) ने अपने महिंद्रा ओजा (Mahindra OJA) प्लेटफॉर्म के तीन साल पूरे होने का जश्न मनाया। कंपनी के अनुसार, ओजा ने भारत में 21 से 30 HP वाले कॉम्पैक्ट और हल्के 4WD ट्रैक्टरों को खास खेती के कामों में अपनाने और इस कैटेगरी के विस्तार को बढ़ावा दिया है।

महिंद्रा ओजा रेंज को आधुनिक और खास तरह की खेती को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यह रेंज विशेष रूप से बागवानी, अंगूर के बाग, फलों के बाग, गन्ना, इंटरकल्चरल खेती और कतार वाली फसलों के लिए उपयोगी है। कंपनी का कहना है कि ओजा ट्रैक्टर किसानों को बेहतर उत्पादकता, आराम और लागत-प्रभावशीलता देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

4WD के साथ कॉम्पैक्ट और हल्का ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म

महिंद्रा ओजा (Mahindra OJA) का सबसे अहम पहलू इसका कॉम्पैक्ट और हल्का डिजाइन है। रेंज में 4WD को स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है, जिससे अलग-अलग तरह की जमीन पर ट्रैक्शन और स्थिरता बेहतर होती है। ओजा ट्रैक्टरों में अपनी कैटेगरी में बेहतर पावर-टू-वेट रेश्यो के साथ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और अलग-अलग खेती के औजारों के साथ काम करने की क्षमता दी गई है। इसका कॉम्पैक्ट आकार और बेहतर मैन्युवरेबिलिटी इसे ऐसे खेतों में उपयोगी बनाता है, जहां बड़े ट्रैक्टरों को चलाना मुश्किल होता है। खास तौर पर नैरो-ट्रैक कॉन्फिगरेशन तंग जगहों और पौधों की कतारों के बीच ट्रैक्टर को आसानी से चलाने में मदद करता है। यही वजह है कि ओजा को अंगूर और फलों के बागों जैसी खेती के लिए उपयोगी ट्रैक्टर के तौर पर पेश किया गया है।

21-30 HP कैटेगरी में कई मॉडल

महिंद्रा ओजा रेंज अब 21-30 HP सेगमेंट में कई मॉडल के साथ उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, इस रेंज में करीब हर 3 से 4 HP के अंतर पर अलग-अलग विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इससे किसानों को अपनी फसल, खेत के आकार और खेती के काम के अनुसार उपयुक्त ट्रैक्टर चुनने का विकल्प मिलता है। खास तौर पर बागवानी और स्पेशलिटी फार्मिंग में जहां कम जगह में ज्यादा सटीकता के साथ काम करना जरूरी होता है, वहां यह रेंज उपयोगी साबित हो सकती है।

तीन-सिलेंडर इंजन और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी

महिंद्रा ओजा (Mahindra OJA) ट्रैक्टर रेंज में तीन-सिलेंडर इंजन दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, ये इंजन बेहतर टॉर्क, फ्यूल एफिशिएंसी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए विकसित किए गए हैं। ओजा को इस तरह डिजाइन किया गया है कि किसान खेती के अलग-अलग कामों में ट्रैक्टर की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल कर सकें। साथ ही, कम ऑपरेटिंग खर्च और ट्रैक्टर की पूरी लाइफ के दौरान कम मेंटेनेंस की जरूरत को भी ध्यान में रखा गया है।

प्रोजा (PROJA) टेक पैक से बढ़ती है काम करने की क्षमता

महिंद्रा ओजा (Mahindra OJA) में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो खेती के काम को आसान और अधिक सटीक बनाने में मदद करते हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक पावर टेक-ऑफ (ईपीटीओ) (Electronic Power Take-Off (ePTO), इलेक्ट्रॉनिक ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल (ईडीडीसी) (Electronic Draft & Depth Control (EDDC), फॉरवर्ड-रिवर्स शटल और क्रीपर मोड (Forward-Reverse Shuttle और Creeper Mode) शामिल हैं। कंपनी इन्हें PROJA टेक पैक के तहत पेश करती है। इन फीचर्स की मदद से अलग-अलग इम्प्लीमेंट के साथ काम करते समय सटीकता और ऑपरेशन की सुविधा बढ़ती है।

लंबे समय तक काम के लिए आरामदायक डिजाइन

ओजा (OJA) में ऑपरेटर के आराम पर भी खास ध्यान दिया गया है। ट्रैक्टर में टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग, साइड-शिफ्ट कंट्रोल और एर्गोनॉमिक लेआउट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स का उद्देश्य लंबे समय तक खेती का काम करने के दौरान ऑपरेटर की थकान कम करना और ट्रैक्टर को चलाने में सुविधा बढ़ाना है।

मायोजा (MYOJA) और रोबोजा (ROBOJA) टेक पैक से स्मार्ट फीचर्स 

महिंद्रा ओजा (Mahindra OJA) रेंज में टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाते हुए मायोजा (MYOJA) टेक पैक के माध्यम से टेलीमैटिक्स की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा, किसानों के लिए रोबोजा (ROBOJA) टेक पैक के जरिए ऑटोमेशन से जुड़े फीचर्स का विकल्प मिलता है। इसमें ऑटो PTO, ऑटो इम्प्लीमेंट लिफ्ट और ऑटो वन-साइड ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

महिंद्रा ने बताई ओजा (OJA) की भविष्य की भूमिका

महिंद्रा ट्रैक्टर्स के सीईओ हर्ष राय ने कहा कि खेती का भविष्य खास और टेक्नोलॉजी आधारित समाधानों में है, जो किसानों की उत्पादकता और मुनाफे को बढ़ाने में मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि भारत में बागवानी और स्पेशलिटी फार्मिंग के तेजी से बढ़ते क्षेत्र के साथ विशेष उद्देश्यों के लिए बनाए गए कृषि मशीनीकरण की जरूरत भी बढ़ रही है। उनके अनुसार, पिछले तीन वर्षों में ओजा प्लेटफॉर्म ने आधुनिक और खास खेती की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग, इनोवेशन और किसानों की जरूरतों को एक साथ जोड़ा है। वहीं, महिंद्रा ट्रैक्टर्स के मार्केटिंग और नेशनल बिजनेस ऑपरेशन्स के हेड एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट परीक्षित घोष ने कहा कि ओजा ने बागवानी, अंगूर के बाग, फलों के बाग, गन्ने और अन्य विशेष खेती के कामों में लगे किसानों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि ओजा कई मॉडल्स में उपलब्ध है और अलग-अलग HP विकल्पों के माध्यम से किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार ट्रैक्टर चुनने की सुविधा मिलती है।

भारत और जापान की टीमों ने मिलकर किया डेवलप

महिंद्रा ओजा को भारत में महिंद्रा रिसर्च वैली और जापान में मित्सुबिशी महिंद्रा एग्रीकल्चरल मशीनरी (Mitsubishi Mahindra Agricultural Machinery) की इंजीनियरिंग टीमों ने मिलकर विकसित किया है। कंपनी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म हल्के वजन वाले महिंद्रा 4WD ट्रैक्टरों के डिजाइन और इंजीनियरिंग में एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है। ओजा (OJA) रेंज में महिंद्रा की ओर से 6 साल की वारंटी भी दी जा रही है। कंपनी का लक्ष्य एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, बेहतर परफॉर्मेंस और खास खेती के कामों के लिए उपयुक्त समाधान उपलब्ध कराकर किसानों को मशीनीकरण में किए गए निवेश से अधिक उत्पादकता और बेहतर रिटर्न दिलाना है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe to our Youtube Channel for more Industry Insights-  https://dub.sh/TJYouTube
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

Call Back Button