भारत में सबसे पावरफुल ट्रैक्टर: जॉन डियर 6120 बी, 3650 किग्रा की लिफ्टिंग कैपेसिटी

Share Product प्रकाशित - 09 Dec 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

भारत में सबसे पावरफुल ट्रैक्टर: जॉन डियर 6120 बी, 3650 किग्रा की लिफ्टिंग कैपेसिटी

भारत में सबसे पावरफुल ट्रैक्टर : जॉन डियर 6120 बी, खेती के मुश्किल काम भी होंगे आसान

क्या आप जानते हैं भारत में 100 एचपी से ज्यादा एचपी में कुल कितने ट्रैक्टर किसानों के लिए उपलब्ध है। और ये ट्रैक्टर कौन-कौन से काम कर सकते हैं? किसानों को कैसे फायदा पहुंचाते हैं? कितना डीजल खाते हैं? उनकी कीमत क्या है? ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में हम आपको भारत के सबसे पावरफुल ट्रैक्टर 2022 की जानकारी देंगे।

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर: जिंदगी का बेस्ट डिसीजन

भारत में किसानों के लिए 100 एचपी से अधिक एचपी में दो ट्रैक्टर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ये दोनों ट्रैक्टर जॉन डियर कंपनी के मॉडल हैं। इनमें जॉन डियर 6120 B ट्रैक्टर 120 एचपी में आता है और देश का सबसे बड़ा शक्तिशाली ट्रैक्टर है। दूसरा ट्रैक्टर जॉन डियर 6110 B है जो 110 एचपी में आता है। यहां आपको भारत में सबसे दमदार ट्रैक्टर जॉन डियर 6120 B ट्रैक्टर के बारे में कंपलीट जानकारी मिलेगी, तो ऐसी ही रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

भारत में सबसे पावरफुल ट्रैक्टर्स जॉन डियर 6120 बी के खास फीचर्स

जॉन डियर 6120 बी एक सुपर हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर है, जो खेती व ढुलाई के सभी बड़े कामों को करने के लिए बनाया गया है। इस 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 3650 किलोग्राम है जो इसे भारत का सबसे पावरफुल ट्रैक्टर बनाती है। कंपनी का दावा है कि इस ट्रैक्टर से खेती से जुड़े सभी बड़े इम्प्लीमेंट आसानी से चलाए जा सकते हैं। जॉन डियर 6120 बी का लुक बहुत दमदार है। क्रोम फिनिश के साथ आकर्षक हुड प्रोफाइल के कारण् हर किसी की नजर एक बार तो इस पर ठहर ही जाती है। इसके बड़े टायर इस ट्रैक्टर को ज्यादा मजबूती प्रदान करते हैं। यह ट्रैक्टर यह बड़े पैमाने पर आलू की खेती और चारे की कटाई के लिए सबसे बेहतर है। साथ ही पावर और डिस्क हैरो, हैवी लोड ट्रॉली जैसे बड़े इम्प्लीमेंट के साथ काम करता है। इस ट्रैक्टर की सीट पर बैठकर ड्राइवर का 320 डिग्री का एंगल व्यू मिलता है।

भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय ट्रैक्टरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर इंजन

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर में 120 एचपी (89.5 kW), 4 सिलेंडर टर्बो चार्ज्ड हाई प्रेशर कॉमन रेल इलेक्ट्रॉनिक रूप से कंट्रोल फ्यूल इंजेक्शन यूनिट, पावरटेक ™ इंजन दिया गया है। 120 एचपी का इंजन इस ट्रैक्टर को सबसे पावरफुल ट्रैक्टर बनाता है। ट्रैक्टर में ड्यूल एलीमेंट के साथ प्री क्लीनर टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है जो 99.99 प्रतिशत तक एयर को साफ करता है।

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर में सिंक्रामेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। ड्यूल क्लच के साथ इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर आते हैं। इस ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 30.9 किलोमीटर प्रतिघंटा है जबकि रिवर्स स्पीड 31.9 किमी प्रतिघंटा है।

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर में ब्रेक और स्टीयरिंग

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर में बेहतर फीचर्स देने के इरादे से कंपनी ने तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए हैं जिनकी लाइफ ज्यादा होती है और वे जमीन पर मजबूत पकड़ प्रदान करते हैं। यह ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग के साथ आता है।

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर में हैवी ड्यूटी 3 पाइंट लिंकेज में कैटेगिरी-II ऑटोमैटिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है। जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 3650 किलोग्राम है। यह ट्रैक्टर हैरो से खेत जोतने के काम के लिए भी अच्छा है।

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर पीटीओ

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर में इंडिपेंडेंट, 6 स्प्लाइन/21 स्प्लाइन टाइप की पीटीओ दी गई है। पीटीओ 540/1000 आरपीएम पर ड्यूल स्पीड में काम कर सकती है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार पीटीओ स्पीड सेट करके कृषि उपकरणों को चला सकता है।

भारत में मिनी ट्रैक्टर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर टायर

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर हमेशा अपने बड़े टायरों के कारण चर्चा में रहता है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 14.9 x 24 और रियर टायर 18.4 x 38 साइज में दिए गए हैं, जो हमेशा मजबूत पकड़ प्रदान करते हैं। फ्यूल टैंक 220 लीटर का दिया गया है। 

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर का केबिन

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर का केबिन आधुनिक फीचर्स से लैस है। इस ट्रैक्टर में आइसोलेटेड सील्ड ग्लास केबिन दिया है, जो चालक को धूल और शोर से बचाता है और लंबे समय तक काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस ट्रैक्टर में दोनों साइड से चढ़ने के लिए हैंडरेल और फुट स्टेप दिए हैं। चालक केबिन को बंद करके शांतिपूर्ण माहौल में ज्यादा लंबे समय तक खेती के काम कर सकता है।

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर डाइमेंशन्स

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर का कुल वजन 4500 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की कुल लंबाई 4410 एमएम और कुल चौड़ाई 2300 एमएम है। व्हीलबेस 2560 एमएम और ग्राउंड क्लीयरेंस 470 एमएम है। 

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर की कीमत और वारंटी

जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर की कीमत 30.10 लाख से 31.30 लाख* रुपए है। जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर पर वारंटी 5 साल की प्रदान की जाती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टर, वीएसटी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back