आयशर 485 VS आयशर 480 4डब्ल्यूडी: कौन ज्यादा पावरफुल?

Share Product प्रकाशित - 25 Oct 2025 by Yuvraj Chauhan

आयशर 485 VS आयशर 480 4डब्ल्यूडी: कौन ज्यादा पावरफुल?

आयशर 485 बनाम आयशर 480 4डब्ल्यूडी: आयशर के दो दमदार मॉडल की तुलना

भारत की लोकप्रिय ट्रैक्टर कंपनी आयशर के पास एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट है। आज हम इसी कंपनी के दो दमदार मॉडल की तुलना करने वाले है - आयशर 485 और आयशर 480 4डब्ल्यूडी। ये दोनों ही ट्रैक्टर अपने शानदार प्रदर्शन और मजबूती के लिए जाने जाते हैं। आइए इनकी इंजन परफॉर्मेंस, फीचर्स, पावर, कीमत और अन्य किसानों के आधार पर तुलना करते हैं और पता लगाते हैं कि आपके खेत के लिए कौनसा ट्रैक्टर बेस्ट है।

इंजन की क्षमता किसकी ज्यादा? (Which has more engine capacity?)

ट्रैक्टर की इंजन पॉवर अच्छी होना सबसे जरूरी होता है। आइए जानते हैं किसकी इंजन क्षमता मजबूत है:

आयशर 485

आयशर का यह ट्रैक्टर 45 HP इंजन के साथ आता है। इसका वाटर कूलेंट इंजन 3 सिलेंडर और 2945 CC इंजन क्षमता के साथ 2150 RPM जनरेट करता है। आयशर 485 ट्रैक्टर में 38.3 की पीटीओ एचपी पावर है। 

आयशर 480 4डब्ल्यूडी

इस आयशर मॉडल में भी 45 HP का इंजन है। इसके पावरफुल इंजन में 3 सिलेंडर और 2500 CC इंजन क्षमता है। इस ट्रैक्टर में 38.25 PTO HP पावर है।

किसके फीचर्स हैं जबरदस्त? (Whose features are awesome?)

फीचर्स किस ट्रैक्टर के ज्यादा अच्छे हैं, आइए तुलना करते हैं:

आयशर 485

  • इस मॉडल में सेंट्रल शिफ्ट, कॉम्बिनेशन ऑफ कांस्टेंट & स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन लगा है जिसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं।
  • आयशर 485 की टॉप स्पीड 32.3 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • यह पावरफुल ट्रैक्टर ऑयल इम्मरसेड ब्रेक और ड्राई डिस्क ब्रेक आप्शन के साथ आता है।
  • इस 2WD ट्रैक्टर में मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग का भी विकल्प है।
  • आयशर के इस मजबूत ट्रैक्टर में 1650 Kg तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • यह ट्रैक्टर मॉडल 48-लीटर ईंधन टैंक के साथ उपलब्ध है।

आयशर 480 4डब्ल्यूडी

  • इसके साइड शिफ्ट पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं।
  • 480 4WD में 32.31 किलोमीटर/प्रति घंटा की टॉप स्पीड है।
  • यह ट्रैक्टर मल्टी प्लेट ऑयल इम्मरसेड ब्रेक्स के साथ आता है।
  • इस दमदार ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग मौजूद है। 
  • इस लोकप्रिय मॉडल में 1650 KG की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता है।
  • आयशर 480 4डब्ल्यूडी में डुअल क्लच सिस्टम दिया गया है, जो फील्ड में काम करते समय आसानी से गियर बदलता है, यह ट्रैक्टर पर बेहतर कंट्रोल देता है।

2025 में कीमत किसकी सही? (Whose price is right?)

दोनों ट्रैक्टरों के फीचर्स ताे हमने जान लिए, आइए अब इनकी एक्स शोरूम कीमत भी जान लेते हैं:

आयशर 485

भारत में आयशर 485 की एक्स शोरूम कीमत ₹6,25,100 है। आप विशेष फीचर्स के साथ ट्रैक्टर जंक्शन से यह मॉडल खरीद सकते हैं। आयशर 485 ईएमआई ऑफर के साथ उपलब्ध है। 

आयशर 480 4डब्ल्यूडी

भारत में आयशर 480 4डब्ल्यूडी की एक्स शोरूम कीमत ₹8,19,680 है। आप विशेष फीचर्स के साथ ट्रैक्टर जंक्शन से यह मॉडल खरीद सकते हैं। यहां पर बेस्ट EMI ऑफर भी उपलब्ध है। 

किसान रिव्यू

यदि आप एक किसान है तो आपके लिए किसी दूसरे किसान का रिव्यू जानना बहुत जरूरी है।

आयशर 485

हमारी वेबसाइट पर पोखान साहू ने इस ट्रैक्टर के बारे में लिखा “यह ट्रैक्टर शानदार क्वालिटी देता है और 45 एचपी रेंज में बेस्ट ट्रैक्टर है। मुझे यह ट्रैक्टर बहुत पसंद है।”

आयशर 480 4डब्ल्यूडी

हमारी वेबसाइट पर राजवीर सिंह ने इस ट्रैक्टर के बारे में लिखा “आयशर के इस ट्रैक्टर का डिजाइन अच्छा है और माइलेज भी जबरदस्त है।”

आयशर 485 बनाम आयशर 480 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर तुलना 2025

फीचर / स्पेसिफिकेशन

आयशर 485

आयशर 480 4डब्ल्यूडी

इंजन HP

45 HP

45 HP

सिलेंडर

3

3

RPM

2150 RPM

उपलब्ध नहीं

इंजन क्षमता (CC)

2945 CC

2500 CC

PTO HP

38.3 HP

38.25 HP

ट्रांसमिशन टाइप

सेंट्रल शिफ्ट , कॉम्बिनेशन ऑफ कांस्टेंट & स्लाइडिंग मेष

साइड शिफ्ट पार्शियल कांस्टेंट मेश

गियर विकल्प

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

टॉप स्पीड

32.3 km/h

32.31 km/h

ब्रेक टाइप

आयल इम्मरसेड ब्रेक / ड्राई डिस्क ब्रेक (ऑप्शनल)

मल्टी प्लेट आयल इम्मरसेड ब्रेक्स

स्टीयरिंग टाइप

मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल)

पॉवर स्टीयरिंग

हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता

1650 Kg

1650 Kg

कीमत (एक्स शोरूम)

₹6,25,100

₹8,19,680

तो ये थी आयशर 485 और आयशर 480 4डब्ल्यूडी की तुलना जो कि हमने हर पहलू से की है। हमें उम्मीद है कि अब आपको समझ आ गया होगा कि आपको इन दोनो में से कौन सा आयशर ट्रैक्टर लेना चाहिए। हमारा सुझाव यही है कि आप अपने उपयोग और खेत के अनुसार ट्रैक्टर खरीदें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button