इस राज्य की महिलाओं के लिए शुरू हुई नई योजना, खाते में आएंगे 10,000 रुपए

Share Product प्रकाशित - 08 Sep 2025 by Tractor Junction

इस राज्य की महिलाओं के लिए शुरू हुई नई योजना, खाते में आएंगे 10,000 रुपए

जानें, क्या है योजना और किन महिलाओं मिलेगा योजना का लाभ 

महिलाओं के सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है। जैसे मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना, महाराष्ट्र में मांझी लाडकी बहना योजना सहित कई राज्यों में ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है। इसका सीधा फायदा प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है। इसी कड़ी में बिहार सरकार की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए लाभकारी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं के खाते में 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं की सशक्त बनाने के साथ ही उनकी आमदनी में बढ़ोतरी करना है, आइए जानते हैं, क्या है बिहार सरकार की यह योजना और इससे कैसे मिलेगा महिलाओं को लाभ।

क्या है महिलाओं के लिए यह विशेष योजना 

बिहार सरकार की ओर से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए "मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना" की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत पात्र व चयनित महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि उन्हें स्वरोजगार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए दी जा रही है। बता दें कि इस योजना की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से हो चुकी है और 15 सितंबर से महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। बिहार सरकार मानना है कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के लिए रोजगार शुरू करना आसान होगा और उनके आर्थिक स्तर में सुधार होगा।

योजना के तहत 2 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता मिलने की संभावना

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार के तहत राज्य सरकार की ओर से चयनित महिलाओं को पहली किस्त 10,000 रुपए दी जाएगी। इसके बाद 2 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जा सकती है। इस योजना का उद्देश्य स्वरोजगार और छोटे व्यापार को प्रोत्साहन देना है। इस योजना का लाभ राज्य की ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के जरिए महिलाएं अपना छोटा–मोटा व्यवसाय जैसे– ब्यूटी पार्लर, सब्जी या किराना, मोबाइल रिपेरिंग की दुकान, सिलाई-कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना, मोबाइल रिपेयरिंग या अन्य सेवा आधारित काम जैसी आजीविका शुरू कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन के लिए पात्रता व शर्तें

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सिर्फ पात्र महिलाओं को ही आवेदन कर सकती हैं। ऐसे में योजना के लिए पात्रता व शर्तें निर्धारित की गई हैं, जो इस प्रकार से हैें: 

  • महिला बिहार राज्य की निवासी होनी चाहिए
  • महिला के पास आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
  • महिला का नाम ग्रामीण जीविका समूह या शहरी निकाय सूची में पंजीकृत होना चाहिए 

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (महिला स्वरोजगार योजना बिहार) में आवेदन के लिए राज्य की महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार से हैं: 

  • महिला का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  • महिला के पते प्रमाण (Address Proof)
  • रजिस्ट्रेशन आईडी / जीविका समूह से जुड़ा प्रमाण 

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में कैसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (महिलाओं के लिए ₹10,000 योजना) में शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन रखा गया है। इसके लिए एक पोर्टल बनाया गया है, जहां महिलाएं अपने आधार नंबर से लॉगिन कर आवेदन कर सकती हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन रहेगा। उन्हें जीविका के संकुल स्तरीय संघ (CLF) से संपर्क कर फार्म भरना होगा। फिर प्रखंड परियोजना इकाई के माध्यम से यह फार्म MIS पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। 

शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए क्या रहेगी आवेदन की प्रक्रिया

बिहार सरकार के जीविका पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आवेदन करने हेतु जीविका की वेबसाइट (www.brlps.in) पर लिंक उपलब्ध रहेगा। योजना का लाभ लेने की इच्छुक महिलाओं द्वारा पंजीकरण करते समय अपना मोबाइल नंबर, आधार संख्या, बैंक खाता विवरण एवं व्यवसाय का प्रकार अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। साथ ही आवेदक को अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक (जिसमें नाम, खाता संख्या, IFSC कोड अंकित हो) फोटोग्राफ एवं सादे पृष्ठ पर हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है। उनके ऑनलाइन आवेदन प्राप्ति के उपरांत उन्हें समूह में जोड़ने हेतु उनके क्षेत्र में कार्यरत सामुदायिक संसाधन सेवी द्वारा संपर्क किया जाएगा। समूह में जुड़ने के बाद ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। वहीं शहरी क्षेत्र की महिलाएं जो पूर्व से ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। शहरी क्षेत्र की जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी है, उनके द्वारा आवेदन करने हेतु जीविका के वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। सभी प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा एवं यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि महिला बिहार राज्य की निवासी हो। योजना का लाभ लेने के लिए प्रशिक्षण लेना आवश्यक होगा। क्योंकि आगे आवश्यकतानुसार अन्य दस्तावेजों की मांग की जा सकती है। 

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए क्या रहेगी आवेदन की प्रक्रिया

जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े सभी सदस्य इस योजना के पात्र होंगें। वे इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने ग्राम संगठन में जाकर आवेदन करेंगी। समूह के सभी सदस्यों की एक विशेष बैठक ग्राम संगठन स्तर पर आयोजित की जाएगी जिसमें एक समूह के सभी सदस्यों का एक समेकित प्रपत्र में आवेदन लिया जाएगा। जो महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं उन्हें योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सर्वप्रथम स्वयं सहायता समूह में जुड़ने के लिए अपना आवेदन संबंधित ग्राम संगठन में निर्धारित प्रपत्र में जमा कराना होगा। 

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित खास बातें

  • महिलाओं को 10,000 रुपए की पहली आर्थिक सहायता सीधे खाते में मिलेगी। 
  • इसके बाद 2 लाख रुपए तक की सहायता भी मिलने की संभावना है। 
  • योजना में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तहत से आवेदन की सुविधा दी गई है।
  • यह योजना शहरी व ग्रामीण दोनों महिलाओं के लिए है। 
  • इस योजना से आर्थिक सहायता से महिलाएं रोजगार जैसे पार्लर, किराना, सिलाई, मोबाइल रिपेयरिंग आदि व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button