कृषि विकास अधिकारी के 65 पदों पर भर्ती, यहां करें आवेदन
प्रकाशित - 08 Jan 2025
by Tractor Junction
जानें, क्या है योग्यता और इसके लिए कैसे करना होगा अप्लाई
जो बेरोजगार युवक नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए सुनहरा अवसर है। हाल ही में कृषि विभाग की ओर से भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती कृषि विकास अधिकारी के 65 पदों के लिए निकाली है। इसके तहत कृषि विभाग में कांट्रेक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं, वे इसमें आवेदन कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हम नीचे आपको इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, योग्यता और चयन की प्रक्रिया सहित आवश्यक विवरण दे रहे हैं, तो आइए जानते हैं, इसके बारे में।
कितना मिलेगा वेतन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से 2025 के लिए कृषि विकास अधिकारी (एओडी) की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत हिमाचल प्रदेश के कृषि विभाग में 65 पदों को कांट्रैक्ट बेस पर भरा जाना है। इस पदाें के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2025 तक सुबह 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के पदों के लिए पे स्केल– लेवल–16 के तहत 48,700 रुपए से 1,54,300 रुपए तक वेतन मिलेगा।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से 2025 के लिए कृषि विकास अधिकारी (एओडी) की भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी रखा गया है। इसमें अलग–अलग वर्ग के लोगों के लिए अलग–अलग आवेदन शुल्क तय किया गया है जिसमें जनरल (फिजिकल डिसेबल और ईडब्ल्यूएस) के लिए 600 रुपए, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडल्यूएस-बीपीएल हिमाचल प्रदेश के लिए 150 रुपए है। जबकि एक्स सर्विसमेन (सामान्य नौकरी के बाद रिटायर्ड) और महिला उम्मीदवार के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है।
कृषि विकास अधिकारी (एओडी) की भर्ती के लिए क्या मांगी गई है योग्यता
भर्ती के लिए उम्मीदवार 4 वर्षीय कार्यक्रम के अंतर्गत बी.एससी. (कृषि) किया हुआ होना चाहिए। आवेदक राज्य या केंद्र सरकार या आईसीएआर द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एम.एस.सी (कृषि) कम से कम द्वितीय श्रेणी होना चाहिए। जबकि कृषि अधिकारी पद के लिए वांछनीय योग्यता एम.एस.सी. (कृषि) प्रथम श्रेणी या उससे ऊपर रहेगी। इसके अलावा आवेदक के लिए हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाजों, तौर–तरीकों और बोलियों का ज्ञान होना चाहिए।
भर्ती के लिए आयु संबंधी पात्रता
कृषि विकास अधिकारी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 1 जनवरी, 2024 तक 45 वर्ष होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश के एससी/एटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/डब्ल्यूएफएफ उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
कृषि विकास अधिकारी के पद के लिए कैसे करें आवेदन
जो उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई कृषि विकास अधिकारी के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि किसी अन्य माध्यम से भरे गए आवेदन मंजूर नहीं किए जाएंगे। इसलिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें। इसके अलावा यह भी तय कर लें कि आपने सभी दस्तावेज अपलोड किए हैं और आवेदन पक्रिया को पूरा करने के लिए शुल्क का भुगतान किया है।
कैसे करें कृषि विकास अधिकारी के लिए ऑनलाइन आवेदन
- इसके लिए सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर जाना होगा।
- यहां आपको “ऑनलाइन आवेदन करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो वन–टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
- अब आपको अपने ओटीआर प्रोफाइल में लॉग इन करना होगा और “कृषि विकास अधिकारी” पद का चयन करना होगा।
- आवेदन पत्र को सटीक विवरण के साथ भरना होगा।
- आपको आवेदन के साथ ही प्रमाण–पत्र, फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा।
- आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा।
- आवेदन को भरने के बाद एक बार अवश्य चेक करें और उसे जमा कर दें।
कृषि विकास अधिकारी (एओडी) की भर्ती के संबंध में खास बातें
संस्थान – हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग
पोस्ट का नाम – कृषि विकास अधिकारी (एडीओ)
कुल पद – 65
आवेदन की अंतिम तारीख – 27 जनवरी 2025 (11.59 PM)
जॉब लोकेशन – हिमाचल प्रदेश
वेतनमान – लेवल–16 (48,700 से 1,54,300)
आवेदन – ऑनलाइन
आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट – www.hppsc.hp.gov.in
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।