आधी कीमत पर मिल रही चारा कटाई मशीन, यहां करें आवेदन
प्रकाशित - 20 Dec 2024
by Tractor Junction
जानें, चारा कटाई मशीन पर कितनी मिलेगी सब्सिडी और इसके लिए कहां करना होगा आवेदन
Subsidy on Chaff Cutter Machine : सरकार की ओर से किसानों को खेती के साथ ही पशुपालन के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए पशुपालक किसानों को चारा कटाई मशीन की खरीद के लिए 55 प्रतिशत तक सब्सिडी (Subsidy) दी जा रही है। ऐसे में किसान सरकारी अनुदान पर आधी कीमत में चारा कटाई की मशीन जिसे चॉफ कटर मशीन (Chaff Cutter Machine) कहा जाता है, को प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के जो किसान चारा कटाई मशीन चॉफ कटर पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद किसानों के चयन के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद चयनित किसानों को चाॅफ कटर मशीन पर सब्सिडी (Subsidy) का लाभ प्रदान किया जाएगा।
चारा कटाई मशीन चॉप कटर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी
राज्य के कृषि अभियांत्रिकी विभाग की कृषि यंत्र अनुदान योजना (Krishi Yantra Anudan Yojana) के तहत कृषि यंत्र चाफ कटर (ट्रैक्टर/विद्युत चलित), कृषि यंत्र ग्राउंड नट डेकोर्टिकेटर–शक्तिचालित एवं रिजर कृषि यंत्र के जारी जिलेवार लक्ष्य में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के लिए अलग–अलग श्रेणी के कृषि यंत्रों पर अलग–अलग सब्सिडी (Subsidy) दी जाएगी। राज्य के कृषि कल्याण विभाग की कृषि यंत्र अनुदान योजना (Krishi Yantra Anudan Yojana) के तहत लघु व सीमांत वर्ग के सभी किसानों को चॉप कटर मशीन पर 55 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। वहीं अन्य सभी वर्ग के किसानों को इकाई लागत का 45 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। सब्सिडी से संबंधित सटीक जानकारी के लिए किसान इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए कैलकुलेटर का उपयोग कर इसकी जांच कर सकते हैं।
किसानों को कितनी जमा करानी होगी धरोहर राशि
योजना के तहत प्राप्त सब्सिडी पर चॉप कटर मशीन (Subsidy on Chaff Cutter) के लिए आवेदनों के आधार पर 27 दिसंबर 2024 को लॉटरी निकाली जाएगी। आवेदन के साथ किसानों को स्वयं के बैंक खाते से चॉफ कटर (ट्रैक्टर/विद्युत चलित) के लिए 5000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) अपने जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाकर जमा कराना होगा। कृषि यंत्री की जिलेवार सूची देखने के लिए किसान इस लिंक https://www.mpdage.org/Advertisement/e-krishi-DD_090921062243.pdf पर क्लिक करके देख सकते हैं। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा।
चारा कटाई मशीन (चॉफ कटर) के लिउ आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
कृषि यंत्र अनुदान योजना (Krishi Yantra Anudan Yojana) में आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता होगी, आवेदन के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं–
- आवेदक किसान का आधार कार्ड
- आवेदक का बैंक खाता पासबुक
- आवेदक का जाति प्रमाण–पत्र
- खेत के कागज जिसमें बी–1 की प्रति
- बिजली कनेक्शन का प्रमाण–पत्र
- आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का मोबाइल नंबर
- ट्रैक्टर चलित यंत्र के लिए ट्रैक्टर की आरसी आदि।
कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए कैसे करें आवेदन
मध्यप्रदेश सरकार के किसान कल्याण एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने चाॅफ कटर (ट्रैक्टर/विद्युत चलित) के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए केवल मध्यप्रदेश के किसान ही आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में राज्य के जो किसान चॉफ कटर के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 26 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसान ऑनलाइन आवेदन ई–कृषि अनुदान पोर्टल https://farmer.mpdage.org/ के माध्यम से कर सकते हैं। जो किसान पहले से पोर्टल पर पंजीकृत हैं वे आधार ओटीपी (OTP) के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। वहीं जो किसान नए हैं, उनके लिए आवेदन करने से पहले बायोमैट्रिक आधार अथेन्टिकेशन (Biometric Aadhaar Authentication) के माध्यम से पंजीयन करना अनिवार्य होगा। सब्सिडी कृषि यंत्र पंजीयन की प्रक्रिया पोर्टल पर शुरू हो चुकी है। इसके अलावा किसान अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन (MP Online) या सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी विभाग भोपाल के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल जाकर सूचना का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अलावा आपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
