मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना : अब इन लोगों को भी मिलेगा सस्ता मकान और बंपर सब्सिडी

Share Product प्रकाशित - 12 Sep 2023 by Tractor Junction

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना : अब इन लोगों को भी मिलेगा सस्ता मकान और बंपर सब्सिडी

जानें, क्या है सरकार की योजना और इससे कैसे उठा सकते हैं लाभ

देश में सबका अपना मकान हो इस सपने को साकार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) की शुरुआत की गई। इसके तहत लाभार्थी को मकान खरीदने के लिए 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी (Subsidy) प्रदान की जाती है। इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना (Mukhyamantri Gramin Awas Yojana) की शुरुआत की गई है। इसके तहत दिव्यांग लोगों को मकान खरीदने या मकान बनाने के लिए राशि बतौर सब्सिडी (Subsidy) दी जाएगी। प्रदेश में पहली बार दिव्यांग लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत शुरुआती चरण में शासन की ओर से नट जाति और कुष्ठ रोगियों को भी सहायता प्रदान करने का फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश सरकार से आवास निर्माण की स्वीकृति जिला ग्रामीण विकास एजेंसी को मिल चुकी है, मकान निर्माण के लिए धनराशि जल्द ही वितरित की जाएगी। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस योजना में आवेदन करके प्रदेश सरकार की ओर से आवास खरीदने या बनाने के लिए सब्सिडी का लाभ लिया जा सकता है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना (Mukhyamantri Gramin Awas Yojana) के तहत कितनी मिलेगी सब्सिडी (Subsidy), पहले चरण में कितने आवास स्वीकृत हुए, योजना की पहली किस्त कब होगी जारी, योजना के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन, इसके लिए किन दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता होगी आदि जानकारी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में कितनी मिलेगी सब्सिडी

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना (Mukhyamantri Gramin Awas Yojana) के तहत प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान में रहने वाले परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए 1,20,000 रुपए आर्थिक सहायता बतौर सब्सिडी (Subsidy) प्रदान करती है। इस योजना में खास बात यह है कि यह सब्सिडी उन्हीं लोगों को दी जाती है जिनके पास मकान बनाने के लिए खुद की जमीन है। लेकिन यदि लाभार्थी दिव्यांग है तो उस व्यक्ति और उसके पास मानक तय की गई 25 वर्गमीटर जमीन नहीं होने पर भी उसे योजना का लाभ दिया जाएगा। उसे प्रदेश सरकार खुद जमीन देगी और मकान बनाने के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। शेष अन्य लोगों के लिए 25 वर्गमीटर जमीन होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री आवास योजना के पहले चरण में कितने आवासों को मिली स्वीकृति-

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना (Mukhyamantri Gramin Awas Yojana) में यह पहला अवसर है जब सरकार की ओर से इतनी बड़ी संख्या में दिव्यांगों के लिए आवास की स्वीकृति दी गई है। इस योजना के तहत आने वाले पात्र लाभार्थियों के लिए सहायता राशि जल्द ही ब्लॉक को भेजने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। योजना के प्रथम चरण में कुल 175 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 41 आवास प्राकृतिक व दैवीय आपदा के हैं, जिन लोगों के घर बारिश या अन्य कारणों से गिर गए या जल गए हैं और जांच में यह लोग पात्र पाए गए हैं उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। 19 आवास कुष्ठ रोगियों के लिए स्वीकृत किए गए हैं जिसके पास पहले से कोई मकान नहीं थे। इसके अलावा नट जाति के लिए आठ आवास की स्वीकृति दी गई है।  

योजना की पहली किस्त कब होगी जारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास योजना की पहली किस्त (First installment of mukhyamantri awas yojana) जल्द जारी की जाएगी। इसे लेकर जिला ग्राम विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि दिव्यांग लोगों के लिए मुरादाबाद जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आवासों की स्वीकृति शासन ने दी है। आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जल्द जारी की जा सकती है। सभी ब्लॉकों से योग्य पात्रों की सूची मांगी गई है। साथ ही डीपीआरओ ऑफिस से शौचालय के लिए 15,000 रुपए की धनराशि दी जाएगी। वहीं मनरेगा में 20 दिन की मजदूरी का पैसा भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री आवास योजना यूपी (Mukhyamantri gramin awas yojana Up) में आवेदन के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक का आय प्रमाण-पत्र
  • आवेदक का राशन कार्ड जिसमें उसका नाम हो
  • आवेदक का बैंक खाता वितरण इसके लिए बैंक पासबुक की कॉपी बैंक
  • आवेदक का आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री आवास योजना में कैसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री आवास योजना (Mukhyamantri gramin awas yojana) में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने सभी दस्तावेजों (Documents) की फोटो कॉपी करवाकर अपने गांव के तहत आने वाले ब्लॉक कार्यालय में जाना होगा। वहां आपको मौजूद कर्मचारियों से मुख्यमंत्री आवास योजना यूपी का आवेदन फार्म (Application Form Of Mukhyamantri Awas Yojana UP) प्राप्त करना होगा।

  • अब इस आवेदन फार्म मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़ ले और भरें।
  • अब इस फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच कर दें।
  • फार्म भरने के बाद एक बार फिर फार्म की जांच करें, ताकि कोई गलती हो तो उसमें सुधार किया जा सके।
  • अब इस पूर्णरूप से भरे फार्म को ब्लॉक में ही इसके लिए नियुक्त किए गए कर्मचारी के पास जमा करा देना है।
  • इसके बाद आपके द्वारा जारी किए कराए गए फॉर्म और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि आप इस योजना के तहत पात्र होंगे तो आपको वहां से एक यूजर आईडी (User Id) और पासवर्ड (Password) दिया जाएगा।
  • इस यूजर आई और पासवर्ड को लेकर आपको योजना की ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां आपको आवास सोर्ट ऑप्शन पर क्लिक करके डेटा एट्री वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने राज्य और जिले का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामाने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको लॉग इन करना होगा।
  • इसमें लॉगिन करने के लिए आपको जो ब्लॉक ऑफिस से यूजर आईडी और पासवर्ड मिला है उसका उपयोग करना होगा।
  • यदि आप इस योजना के तहत आवास प्राप्त करने के लिए पात्र है तो आपको योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सब्सिडी की राशि आपके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस तरह से आप मुख्यमंत्री आवास योजना यूपी के तहत में आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों करतार ट्रैक्टर, सॉलिस ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें

Call Back Button