भारत के टॉप 7 डिस्क हैरो - डिस्क हैरो पर सब्सिडी की पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 08 Jun 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

भारत के टॉप 7 डिस्क हैरो - डिस्क हैरो पर सब्सिडी की पूरी जानकारी

जानें डिस्क हैरो की विशेषताएं और सब्सिडी की पूरी जानकारी

खरीफ फसलों की बुवाई का सीजन शुरू हो रहा है। इस सीजन में किसान खरीफ की फसलों जैसे- धान, मक्का, बाजरा, अरहर, मूंग, उड़द, तिल, रागी आदि की बुवाई करेंगे। बुवाई से पहले खेत की तैयारी करना बेहद जरूरी होता है। यदि सही तरीके से खेत को तैयार करके उसके बाद बुवाई की जाए तो फसल का उत्पादन बढ़ने के साथ ही लागत में भी कमी आती है। खेत की तैयारी के लिए बहुत सी आधुनिक कृषि मशीनरी आती हैं। उनमें एक डिस्क हैरो भी है। डिस्क हैरो को खेत की तैयारी में काम में लिया जाता है। इससे खेत को कम समय और कम मेहनत में तैयार किया जा सकता है।

Buy New Implements

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय डिस्क हैरो की विशेषताएं, कीमत और सब्सिडी की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

क्या है डिस्क हैरो (What is Disc Harrow)

खेत की तैयारी में काम आने वाले कृषि यंत्रों में डिस्क हैरो का भी अपना एक अलग महत्वपूर्ण स्थान है। इसे ट्रैक्टर के साथ जोड़कर चलाया जाता है। डिस्क हैरो पर भी सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। भारत में डिस्क हैरो के काफी अच्छे मॉडल उपलब्ध हैं जो किसान की खेत की तैयारी से संबंधित जरूरत को पूरा करते हैं।

किस काम आता डिस्क हैरो

डिस्क हैरो खेत की तैयारी में काम आने वाले कृषि यंत्रों में से एक है। इसे ट्रैक्टर से जोड़कर चलाया जाता है। इस मशीन की सहायता से खेत की मिट्‌टी को उलट पुलट किया जाता है। यह खेत की मिट्‌टी के ढेलों को तोड़कर मिट्‌टी को भुरभुरा बनाने का काम करता है। डिस्क हैरो खेत को समतल बनाता है जिससे इसमें बुवाई का काम आसान हो जाता है। इसके अलावा डिस्क हैरो खेत में उगी हुई खरपतवारों को निकालने के काम भी आता है। इस तरह इसके प्रयोग से खेत फसलों की बुवाई के लिए तैयार हो जाता है।

किसान कैसे करें डिस्क हैरो का चयन

किसानों के सामने अब बात आती है कि डिस्क हैरो का चयन कैसे किया जाए। इसके लिए किसानों को खेत मिट्‌टी की संरचना के अनुसार हैरो का चयन करना चाहिए। बाजार में कई प्रकार के हैरो उपलब्ध हैं जिसमें डिस्क हैरो, हैवी ड्‌यूटी हाइड्रोलिक हैरो, पॉली डिस्क हैरो या हल, कॉम्पैक्ट मॉडल डिस्क हैरो, माउंटेड ऑफसेट डिस्क हैरो आदि प्रमुख है। किसानों को अपनी मिट्‌टी की जरूरत और संरचना को ध्यान में रखकर इसका चयन करना चाहिए।

डिस्क हैरो की विशेषताएं

डिस्क हैरो में कई विशेषताएं होती हैं। इसके प्रयोग से खेती का काम कम श्रम और समय में पूरा किया जा सकता है। डिस्क हैरो की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार से हैं

  • डिस्क हैरो को किसान ट्रैक्टर की सहायता से खेत में आसानी से चल सकते हैं।
  • इसमें मिट्‌टी को तोड़ने के लिए गोल डिस्क दिए हुए होते हैं। इन डिस्क का आकार 5 से 7 सेंटीमीटर होता है।
  • ये डिस्क हैरो अलग-अलग पावर एचपी में आते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसका चयन कर सकते हैं।

खेत की तैयारी में डिस्क हैरो के प्रयोग से लाभ

डिस्क हैरो से खेत की तैयारी करने पर बहुत से लाभ होते हैं। इसलिए अधिकतर किसान डिस्क हैरो से खेत की तैयारी का काम करते हैं। डिस्क हैरो से खेत को तैयार करने पर जो लाभ प्राप्त होते हैं, वे इस प्रकार से हैं

  • डिस्क हैरो के उपयोग से फसल अवशेषों को नष्ट करने का काम आसानी से किया जा सकता है।
  • इसके उपयोग से खेत की मिट्‌टी को समतल हो जाती है जिससे बुवाई का काम आसान हो जाता है।
  • इसके उपयोग से मिट्‌टी में ढेले नहीं रहते हैं और मिट्‌टी भुरभुरी हो जाती है, जो बुवाई के लिए बहुत जरूरी है।
  • इसमें लगे डिस्क को किसी भी प्रकार की मिट्‌टी के प्रकार के अनुसार समायोजित किया जा सकता है।
  • यह मिट्‌टी के वातन और सतह की एकरूपता में सुधार करता है।

भारत में प्रचलित टॉप 7 डिस्क हैरो

भारतीय बाजार में कई कंपनियों के डिस्क हैरो उपलब्ध हैं, लेकिन जिन डिस्क हैरो प्रचलन अधिक है और जिसे किसान अधिक पसंद करते हैं, वे टॉप 7 डिस्क हैरो इस प्रकार से हैं

फील्डकिंग डिस्क हैरो

फील्डकिंग के 8 मॉडलों में डिस्क हैरो या हैरो हैं जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जिनमें फील्डकिंग पॉली डिस्क हैरो/ प्लाउ, फील्डकिंग टेंडेम डिस्क हैरो हैवी सीरीज, फील्डकिंग टेंडेम मीडियम सीरीज, फील्डकिंग डिस्क हैरो लाइट सीरीज, फील्डकिंग रोबस्ट पॉली डिस्क हैरो/प्लाउ, फील्डकिंग हाई स्पीड डिस्क हैरो प्रो, फील्डकिंग दबंग डिस्क हैरो और फील्डकिंग ट्रेडेड ऑफसेट डिस्क हैरो हैं।

लैंडफोर्स डिस्क हैरो

लैंडफोर्स के 7 मॉडलों में ऐसे डिस्क हैरो हैं जो बाजार में अधिक पसंद किए जाते हैं जिनमें लैंडफोर्स हाइड्रोलिक स्टैंडर्ड ड्‌यूटी, लैंडफोर्स डिस्क (माउंटेड), लैंडफोर्स डिस्क (ट्रेलड), लैंडफोर्स हाइड्रोलिक मध्यम ड्‌यूटी, लैंडफोर्स माउंटेड स्टैंडर्ड ड्यूटी, लैंडफोर्स डिस्क हैरो ट्रेलेड हैवी ड्‌यूटी व लैंडफोर्स डिस्क (हाइड्रोलिक) मॉडल्स हैं।

सोनालिका डिस्क हैरो

सोनालिका के 6 सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डिस्क हैरो हैं जिनकी बाजार में सबसे अधिक डिमांड रहती है। इसमें सोनालिका 6x6, सोनालिका डिस्क हैरो, सोनालिका 7x7, सोनालिका 8x8, सोनालिका 9x9, सोनालिका 10x10 मॉडल्स हैं जो अधिक बिकते हैं।

Buy Used Harvester

यूनिवर्सल डिस्क हैरो

यूनिवर्सल के 5 सबसे ज्यादा मॉडल्स है जो बाजार में काफी बिकते हैं। इनमें यूनिवर्सल कॉम्पैक्ट मॉडल डिस्क हैरो, यूनिवर्सल माउंटेड मीडियम ड्‌यूटी टेंडेम डिस्क हैरो, यूनिवर्सल माउंटेड हैवी ड्‌यूटी टेंडम डिस्क हैरो, यूनिवर्सल माउंटेन ऑफसेट डिस्क हैरो, यूनिवर्सल हाइड्रोलिक हैरो काफी बेहतरीन मॉडल्स हैं।

कैप्टन डिस्क हैरो

कैप्टन डिस्क हैरो 15 से 25 एचपी में आता है। इसकी लंबाई 1370 मिमी, चौड़ाई 1230 मिमी और ऊंचाई 840 है। इसके काम करने की चौड़ाई 940 मिली है। डिस्क का व्यास 460 मिमी है। इसमें डिस्क की संख्या (एन) 7, नॉच डिस्क की संख्या (एन) 7, इसको चलाने के लिए 15-25 एचपी बिजली की आवश्यकता होती है। वहीं इसमें करीब 11-18 किलोवाट बिजली की खपत होती है। इसका कुल वजन 207 किलोग्राम है।

खेदूत पोली डिस्क हैरो

खेदूत का पोली डिस्क हैरो काफी अच्छा है। ये तीन मॉडल्स क्रमश: KAPDH 06, KAPDH 07 और KAPDH 08 में आता है। इसमें 128 ओडी X 10 टी मिमी का गोल ट्यूबलर फ्रेम है। इसमें बोरॉन स्टील या हाई कार्बन स्टील टाइप का डिस्क आता है। डिस्क का व्यास 610X6/660X6 है। इसमें कल्टर डिस्क साइज 508X5 मिमी है। इसके कार्य की गहराई 150-200 मिमी है। इन मॉडल्स की कार्य की गहराई क्रमश: 1420, 1620,1820 मिमी है। इनका वजन क्रमश: 550, 620, 690 किलोग्राम है। इसके KAPDH 06 मॉडल के लिए ट्रैक्टर पावर 55-75 एचपी चाहिए, जबकि इसके KAPDH 07 और KAPDH 08 मॉडल के लिए ट्रैक्टर पावर 75 से 95 एचपी होना चाहिए।

जॉन डियर डिस्क हैरो

जॉन डियर का एमएटी (मल्टी परपज जुताई यूनिट) है। इसके मुख्य फ्रेम की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 1370 x 740 x 1100 है। यह 3028EN और 3036EN ट्रैक्टर के साथ बेहतर तरीके के साथ काम करता है। यह थ्री-पॉइंट हिच लिंकेज (CAT-I) के साथ आता है।  

डिस्क हैरो पर कितनी मिलती है सब्सिडी (Disc Harrow Subsidy)

सरकार की ओर से संचालित कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को हैरो पर भी सब्सिडी दी जाती है। इसके लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। ये सब्सिडी अलग-अलग राज्यों में वहां निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार दी जाती है। हैरो या डिस्क हैरो पर सब्सिडी की जानकारी के लिए आप अपने जिले या ब्लॉक स्तर के कृषि विभाग कार्यालय पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय बाजारों में डिस्क हैरो की कीमत (Disc Harrow Price)

भारतीय बाजार में डिस्क हैरो की कीमत कंपनी या ब्रांड के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। यदि बात करें फील्डकिंग टेंडेम डिस्क हैरो लाइट सीरीज की तो इसकी कीमत 1,28,000 से 1,63,000 रुपए तक है। वहीं फील्डकिंग ट्रेडेड ऑफसेट डिस्क हैरो की कीमत 48,300 रुपए है। इसके अलावा फील्डकिंग दबंग डिस्क हैरो की कीमत 51,999 रुपए है। यदि आप फील्डकिंग के अलावा उपरोक्त अन्य कंपनियों के डिस्क हैरो का प्राइज पता करना चाहते हैं तो आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करके विभिन्न प्रकार के डिस्क हैरो की कीमत और ब्रांड का पता कर सकते हैं।

कहां से करें डिस्क हैरो की खरीद

अब सवाल उठता है कि किसान भाई कहां से डिस्क हैरो की खरीद करें, तो बता दें कि ट्रैक्टर सहित सभी प्रकार के कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ट्रैक्टर जंक्शन सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है। यहां आपको सभी प्रकार के डिस्क हैरो उचित कीमत पर मिल जाएंगे। ट्रैक्टर जंक्शन पर 30 लोकप्रिय डिस्क हैरो मॉडल उपलब्ध हैं। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी जरूरत के हिसाब से किफायती कीमत पर डिस्क हैरो की खरीद को आसान बना सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back