टॉप 5 आधुनिक कृषि यंत्र खेती के काम को बनाएंगे आसान : जानिए कीमत, उपयोग और फीचर
प्रकाशित - 16 Nov 2022
by Tractor Junction
जानें, इन यंत्राें की विशेषताएं, लाभ और कीमत
किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती की लागत को कम करना जरूरी है। खेती की लागत को कम करने के लिए आवश्यक है कि फसल उत्पादन में लगने वाले खर्च को कम किया जाए। इसके लिए किसान को परंपरागत कृषि यंत्रों की जगह आधुनिक कृषि यंत्र काे अपनाना चाहिए। इन कृषि यंत्रों को खेती की जरूरत के हिसाब से बनाया गया है। इन यंत्राें की सहायता से किसान कम समय और मेहनत में खेती के काम निपटा सकते हैं। आज के युग में खेती के आधुनिक उपकरण किसान की जरूरत बनते जा रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ही सरकार की ओर से इन कृषि यंत्रों पर किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है ताकि उन्हें सस्ती दर पर आधुनिक कृषि यंत्र प्राप्त हो सकें। वैसे तो खेती में काम आने वाले कई प्रकार के कृषि यंत्र हैं, लेकिन हम यहां ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको खेती में काम आने वाले सिर्फ 5 सबसे महत्वपूर्ण कृषि यंत्राें के बारे जानकारी दे रहे हैं।
1. ट्रैक्टर

खेतीबाड़ी और बागवानी के कामों के लिए ट्रैक्टर एक प्रमुख कृषि यंत्र है। इसकी सहायता से खेती के अनेक काम निपटाए जा सकते हैं। इसके अलावा खेती के काम आने वाले कई यंत्राें को इसके साथ जोड़कर चलाया जा सकता है। ट्रैक्टर एक ऐसी मशीन है जाे खेत की जुताई से लेकर फसल मंडी तक ले जाने के काम आता है। बाजार में अनेक प्रकार के ट्रैक्टर आते हैं। किसानों को ट्रैक्टर खरीदते समय अपनी जरूरत के हिसाब से ट्रैक्टर खरीदना चाहिए। वर्तमान में बाजार में 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी वेरियंट के ट्रैक्टर प्रचलन में हैं। इसके अलावा एचपी और पीटीओ क्षमता के आधार पर भी ट्रैक्टर की श्रेणियां निर्धारित की गई है ताकि किसान अपनी जरूरत के हिसाब से अपने लिए सही ट्रैक्टर का चुनाव कर सकें।
किन कंपनियों के ट्रैक्टर है अधिक प्रचलन में
बाजार में अनेक कंपनियों के ट्रैक्टर प्रचलन में हैं। लेकिन हम किसानों की सुविधा के लिए यहां उन ट्रैक्टरों के बारे में ही बता रहे हैं जो किसानों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय है। ये ट्रैक्टर इस प्रकार से हैं-
- मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर
- स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर
- महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर
- कुबोटा एमयू4501 2WD ट्रैक्टर
- न्यू हॉलैंड 3230 एनएक्स ट्रैक्टर
2. रोटावेटर

खेत की जुताई के काम आने वाले यंत्राें में आजकल रोटावेटर का इस्तेमाल अधिक होने लगा है। इस यंत्र की सहायता से एक या दो जुताई में ही खेत पूरी तरह फसल बुवाई के लिए तैयार हो जाता है। इस यंत्र को ट्रैक्टर से जोड़कर चलाया जाता है। इस यंत्र की सहायता से अवशेष प्रबंधन का काम भी किया जाता है। रोटावेटर मक्का, गेहूं, गन्ना आदि फसल अवशेषों को हटाने के लिए या इसके मिश्रण के लिए उपयुक्त माना जाता है। रोटावेटर के उपयोग से मिट्टी की सेहत में सुधार होता है। इसके अलावा इसके प्रयोग से खेती की लागत, समय और श्रम आदि की बचत होती है। रोटावेटर को किसी भी प्रकार की मिट्टी की जुताई में प्रयोग किया जा सकता है। रोटावेटर के उपयोग में अन्य यंत्रों की अपेक्षा 15% से 35% तक ईंधन की बचत होती है।
किन कंपनियों के रोटावेटर है अधिक प्रचलन में
बाजार में कई प्रकार के रोटावेटर आते हैं। इनमें से जिन रोटावेटर को किसान ज्यादा पसंद करते हैं, वे इस प्रकार से हैं।
- शक्तिमान रेगुलर लाइट रोटावेटर
- मास्कीओ गैस्पर्डो विराट प्रो 150 रोटावेटर
- सोनालिका मिनी स्मार्ट सीरीज चेन ड्राइव रोटावेटर
- बुलज़ पावर डबल रोटर ड्यूरो + रोटावेटर
- लैंडफोर्स रोबुस्टो रोटावेटर
- पैग्रो रोटावेटर
- कैप्टन रोटावेटर
- सॉलिस रोटावेटर
- महिंद्रा जायरोवेटर ZLX+ रोटावेटर
- लैंडफोर्स सुप्रीमो रोटावेटर
3. सीड ड्रिल कम फर्टिलाइजर मशीन

सीड ड्रिल कम फर्टिलाइजर मशीन को 35 एचपी से ऊपर के ट्रैक्टर के साथ जोड़कर बेहतर तरीके से चलाया जा सकता है। इस मशीन की सहायता से किसान एक साथ कई कतारों में बीजों की बुवाई कर सकता है। यह मशीन बीज को मिट्टी के अंदर गहराई पर बो सकती है। इस मशीन से खेतों में बीज और उर्वरक को एक निश्चित अनुपात में एक साथ बोया जा सकता है। इस मशीन की मदद से किसान कम समय और मेहनत में बीजाें की बुवाई कर सकते हैं।
किन कंपनियों के सीड ड्रिल कम फर्टिलाइजर मशीन है अधिक प्रचलन में
बाजार में कई प्रकार के सीड ड्रिल कम फर्टिलाइजर मशीन आती हैं। इनमें से जिन सीड ड्रिल कम फर्टिलाइजर मशीन को किसान ज्यादा खरीदना पसंद करते हैं, वे इस प्रकार से हैं।
- खेदूत सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल (मल्टी क्रॉप-इनक्लाइंड प्लेट)
- लैंडफोर्स जीरो टिल ड्रिल (डीलक्स मॉडल)
- दशमेश 911
- लैंडफोर्स रोटो सीडर (हैवी ड्यूटी)
- पैग्रो जीरो टिल ड्रिल मशीन
- महिंद्रा सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल
- जॉन डियर फ़र्टिलाइज़र ड्रिल
- खेदूत ऑटो सीड प्लांटर (मल्टी क्रॉप-इंक्लाइन प्लेन)
- खेदूत न्यूमैटिक सीड ड्रिल
- लैंडफोर्स जीरो टिल ड्रिल ( कन्वेंशनल मॉडल)
4. स्प्रेयर मशीन

स्प्रेयर मशीन एक ऐसा ख़ास कृषि उपकरण है, जिसकी मदद से किसान लिक्विड खाद और कीटनाशक का छिड़काव आसानी से अपने खेतों में कर सकते हैं। इस मशीन से किसान खुद ही स्प्रे कर सकते हैं। इस मशीन की मदद से किसान अपने समय और श्रम की बचत कर सकते हैं। आजकल बाज़ार में कई तरह के स्प्रेयर मौजूद हैं। कुछ ट्रैक्टर से जोड़कर चलाए जाते हैं तो कुछ बैटरी से चलते हैं।
किन कंपनियों के स्प्रेयर है अधिक प्रचलन में
बाजार में कई प्रकार के स्प्रेयर आते हैं। इनमें से जिन स्प्रेयर को किसान ज्यादा खरीदना पसंद करते हैं, वे इस प्रकार से हैं।
- सॉइल मास्टर फील्ड माउंटेड स्प्रेयर
- नेपच्यून एनएफ-608 पावर
- मित्रा क्रॉपमास्टर- 400 हाइड्रोलिक
- मास्कीओ गैस्पर्डो सौरो स्टार्ट
- ग्रीव्स कॉटन जीएसबीएस 20
- नेपच्यून बीएस-13 प्लस
- नेपच्यून बीएस-12 बैटरी
- नेपच्यून बीएस-13 बैटरी
- मित्रा एरोटिक टर्बो - 600
- नेपच्यून हरियाली -12 मैनुअल
5. थ्रेशर

थ्रेशर मशीन का प्रयोग फसल कटाई में किया जाता है। ये अनाज को काटता है और भूसी और डंठल से बीज निकालता है। यह सोयाबीन, गेहूं, मटर, मक्का, और अन्य छोटे अनाज और बीज फसलों को उनके पुआल और भूसे से अलग करता है। थ्रेसर मशीन में ड्राइव पुली, फैन/ब्लोअर, फीडिंग च्यूट, स्पाइक्स, सिलेंडर, अवतल, फ्लाईव्हील, फ्रेम, टोइंग हुक, ऊपरी छलनी, निचली छलनी, ट्रांसपोर्ट व्हील, सस्पेंशन लीवर, कैन पुली, शटर प्लेट आदि घटक शामिल हाेते हैं। थ्रेसर बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने में सहायता करती है। इसके अलावा ये मजदूरों पर निर्भरता को कम करती है जिससे धन की बचत होती है। थ्रेसर कई प्रकार के आते हैं।
किन कंपनियों के थ्रेसर है अधिक प्रचलन में
बाजार में कई प्रकार के थ्रेसर आते हैं। इनमें से जिन थ्रेसर को किसान ज्यादा खरीदना पसंद करते हैं, वे इस प्रकार से हैं।
- महिंद्रा थ्रेशर
- सोनालिका 27×16 बम्पर मॉडल, डबल स्पीड थ्रेसर
- स्वराज P-550 मल्टीक्रॉप थ्रेसर
- दशमेश 641 - पैडी थ्रेसर
- दशमेश मेज़ थ्रेशर
- लैंडफोर्स हारम्भा थ्रेसर (गेहूं)
- केएस ग्रुप मल्टीक्रॉप
- लैंडफोर्स मेज़ थ्रेशर
- सोनालिका 27×14 डबल व्हील, बम्पर मॉडल SM II विदाउट अटैचमेंट
- महिंद्रा M55 थ्रेसर
नोट- उपरोक्त कृषि यंत्रों को खरीदने के इच्छुक किसान भाई ट्रैक्टर जंक्शन से संपर्क कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, फार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।