मक्का की खेती के लिए जरूरी कृषि यंत्र : कम लागत में ज्यादा लाभ

Share Product प्रकाशित - 14 Jun 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मक्का की खेती के लिए जरूरी कृषि यंत्र : कम लागत में ज्यादा लाभ

जानिए कौन-से यंत्र मक्का की खेती में सबसे ज्यादा कारगर हैं और क्या है उनकी कीमत 

मक्का खरीफ सीजन की एक प्रमुख खाद्यान्न फसल में से एक है, जिसकी खेती भारत के कई राज्यों में बड़े पैमाने पर की जाती है। इसकी उपज बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग बेहद आवश्यक हो गया है। आधुनिक यंत्रों की सहायता से न केवल मेहनत कम होती है बल्कि फसल की क्वालिटी और पैदावर में भी बढ़ोतरी होती है। सरकार की ओर से भी किसानों को इन यंत्रों पर सब्सिडी दी जाती  है ताकि वे इनका लाभ उठा सकें। 

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको मक्का की खेती में उपयोग होने वाले प्रमुख कृषि यंत्रों और उन पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आप मक्का की खेती में इन कृषि यंत्रों का इस्तेमाल करके पैदावार में बढ़ोतरी कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं, इनके बारे में। 

ट्रैक्टर 

मक्का की खेती की शुरुआत खेत की जुताई से होती है और इसके लिए सबसे जरूरी कृषि मशीन ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर का उपयोग खेत की जुताई, बुवाई, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण और कटाई जैसे अनेक कार्यों में होता है। ट्रैक्टर से जोड़कर खेती के अन्य उपकरण या मशीनें चलाई जा सकती है। यदि बात करें खेती के लिए ट्रैक्टर की तो इसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक होती है। हालांकि ट्रैक्टर की कीमत फीचर्स और उसमें दिए गए स्फेसिफिकेशन पर निर्भर करती है। कृषि यंत्र अनुदान योजना जैसी योजनाओं के तहत ट्रैक्टर पर सरकार की ओर से सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। राज्य और किसान की श्रेणी के अनुसार ट्रैक्टर पर दी जाने वाली सब्सिडी 20 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक हो सकती है। यह सब्सिडी ट्रैक्टर के लागत मूल्य पर दी जाती है।

कल्टीवेटर

कल्टीवेटर खेत की मिट्टी को भुरभुरी बनाने और खरपतवार हटाने के लिए काम आता है। इसे ट्रैक्टर से जोड़कर चलाया जाता है। इस यंत्र के माध्मम से जमीन को बुवाई के लिए तैयार किया जाता है। इसमें टाइन या दांत होते हैं जो मिट्‌टी को तोड़ते हैं और खरपतवारों को हटाने का काम करते हैं। बाजार में आमतौर पर कल्टीवेटर की अनुमानित कीमत 25,000 रुपए से 60,000 रुपए तक हो सकती है। वहीं सब्सिडी की बात करें तो कल्टीवेटर पर सरकार की ओर से 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।

स्टैनलेस स्टील हल और डिस्क हल

स्टैनलेस स्टील हल और डिस्क हल ये दोनों ही कृषि यंत्र खेत की गहरी जुताई के लिए उपयोगी होते हैं, जो मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सहायक हैं। इन दोनो की अनुमानित बाजार कीमत 20,000 से 70,000 तक है। सरकार की ओर से इसकी खरीद पर किसानों को 30 से 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। 

एम.आई.पी. हल

एम.आई.पी. हल एक विशेष प्रकार का हल होता है जो कठिन और सूखी भूमि की जुताई के लिए तैयार किया गया है। इससे सूखी व उबड़-खाबड़ भूमि की जुताई के लिए किया जा सकता है। इस कृषि यंत्र की अनुमानित बाजार कीमत 30,000 से 75,000 रुपए तक होती है। इस पर भी राज्य के नियमानुसार सब्सिडी दी जाती है यदि यह यंत्र कृषि विभाग की कृषि यंत्र अनुदान सूची में शामिल हो। 

सीड ड्रिल

सीड ड्रिल मक्का के बीजों को तय गहराई और समान दूरी पर बोने का काम करती है। इससे बीजों की बर्बादी नहीं होती और पौधे एक समान विकसित होते हैं। बाजार में 30,000 रुपए से लेकर 80,000 रुपए तक सीड ड्रिल आती हैं। सरकार की ओर से लघु व सीमांत किसानों के लिए विशेष योजना के तहत इस यंत्र पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।

Tj App Banner

थ्रेशर

मक्का की फसल तैयार होने के बाद थ्रेशर का उपयोग दानों को बालियों से अलग करने के लिए किया जाता है। इससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है। बाजार में थ्रेसर की अनुमानित कीमत 50,000 से 1.5 लाख रुपए तक होती है। राज्य आधारित योजनाओं के तहत इस कृषि यंत्र पर 30 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी अलग–अलग राज्यों में वहां के नियमों के अनुसार दी जाती है।  

कंबाइन हार्वेस्टर

यह मक्का खेती की एक बहुउद्देशीय मशीन है जो मक्का की कटाई, थ्रेशिंग और सफाई का कार्य एक साथ करती है। बड़ी जोतों वाले किसानों के लिए यह बहुत उपयोगी है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 15 लाख रुपए से 30 लाख रुपए तक होती है। वहीं कंबाइन हार्वेस्टर पर चयनित राज्यों में 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। योजना के तहत संयुक्त किसान समूहों को प्राथमिकता दी जाती है। 

पावर वीडर

पावर वीडर का उपयोग खरपतवार हटाने और मिट्टी को ढीला करने के लिए किया जाता है। इस मशीन के इस्तेमाल से श्रम व समय की बचत होती है। इस कृषि यंत्र की अनुमानित बाजार कीमत 50,000 रुपए से एक लाख रुपए तक होती है। वहीं पावर वीडर पर राज्य सरकार की योजना के तहत 40 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल सकती है। 

सीड बिन

सीड बिन का उपयोग बीजों को नमी और कीड़ों से सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 5,000 रुपए से 20,000 रुपए तक होती है। इस कृषि यंत्र पर सरकार की ओर से 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। 

नैपसैक स्प्रेयर

नैपसैक स्प्रेयर यंत्र का इस्तेमाल फसल पर कीटनाशक, फफूंदनाशक और अन्य रसायनों के छिड़काव के लिए किया जाता है। इस कृषि यंत्र की अनुमानित बाजार कीमत 1,500 से 5,000 रुपए तक है। इस कृषि यंत्र पर सरकार ओर से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। योजना के तहत विशेष रूप से एससी, एसटी व महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाती है।

स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई सिस्टम

मक्का की सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर और ड्रिप प्रणाली का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस सिस्टम से फसल की सिंचाई करने से पानी की बचत और पैदावार भी अच्छी होती है। बाजार में स्पिंकलर और ड्रिप सिंचाई सिस्टम की कीमत 25,000 से एक लाख रुपए तक हो सकती है। यह खेत के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है कि कितने क्षेत्रफल में आप इस सिस्टम को लगवा रहे हैं, उसी के अनुसार खर्च आता है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तहत किसानों को इस सिस्टम को खेत में लगाने के लिए 50% से 70% तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है।

आप कैसे उठा सकते हैं कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी पाने के लिए इच्छुक किसानों को अपने राज्य के कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), भूमि रिकॉर्ड, बैंक पासबुक और आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। बता दें कि कृषि यंत्रों की खरीद पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना

(RKVY), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) और कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत अलग-अलग श्रेणियों में सब्सिडी दी जाती है। यदि आप भी किसान है और कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए समय–समय पर राज्य सरकारें अपने स्तर कृषि विभाग के माध्यम से कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए आवेदन आमंत्रित करती है। आप उसमें आवेदन करके सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। आप अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क करके भी अपने राज्य में चल रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है या फिर कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके भी इस बारे में पता कर सकते हैं। हालांकि ट्रैक्टर जंक्शन की ओर से समय–समय पर किसानों को सरकार की योजना के तहत अलग–अलग राज्यों में सब्सिडी के लिए आवेदन की जानकारी दी जाती है। आप हमसे जुड़कर अपने राज्य में चल रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं, ट्रैक्टर जंक्शन ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top