किसानों के लिए खेती से जुड़ी प्रमुख खबरें

Published Jan 30, 2023

किसान यहां से ले सकते हैं रंगीन फूलगोभी का प्रशिक्षण

हरियाणा के घरौंडा में इंडो-इज़राइल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स में बैंगनी और पीली फूलगोभी सफलतापूर्वक उगाया गया। रंगीन फूल-गोभी की खेती करने वाले इच्छुक किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

दलहन-तिलहन खरीद की पंजीयन सीमा को 20 प्रतिशत बढ़ाया

राजस्थान में दलहन- तिलहन खरीद की पंजीयन सीमा को 20 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। पंजीयन सीमा बढ़ाने से राज्य के 14 जिलों के 108 क्रय केन्द्रों से मूंग के 11 हजार 562 किसान और लाभान्वित होंगे।

छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी तक की जाएगी धान की खरीद

छत्तीसगढ़ में 1 नवम्बर 2022 से शुरू हुई धान खरीदी अभी भी जारी है। राज्य में किसानों से धान खरीदी का 31 जनवरी 2023 तक की जाएगी।

मशरूम की खेती के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में मशरूम की खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।

किसानों को साग-सब्जियां सुखाने के लिए दिए जाएंगे सोलर ड्रायर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौठानों में सोलर ड्रायर उपलब्ध कराए जाएंगे। धमधा और पत्थलगांव में टमाटर को सुखाकर विक्रय का काम शुरू किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन 30 जनवरी तक

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह में विवाह कराये जाने हेतु इच्छुक कन्याओं से विवाह के लिए आवेदन पत्र 30 जनवरी 2023 तक लिए जाएंगे।

Click Here