लाल केले की खेती से किसान होंगे मालामाल - जानें, पूरी जानकारी

Published Jan 28, 2023

लाल केले के फायदे?

लाल केला में भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। इसमें पोटेशियम, आयरन और विटामिन ज्यादा पाया जाता है।

भारत में लाल केले की खेती?

महाराष्ट्र के ठाणे, जलगांव और सोलापुर इलाके में लाल केले की खेती की जाती है। अब लाल केले की बढ़ती डिमांड को देखते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों में इसकी खेती के प्रति किसानों ने दिलचस्पी दिखाई है।

लाल केले के एक गुच्छे में कितने फल आते हैं?

लाल केले के एक गुच्छे में 80 से 100 फल आते हैं।

उपयुक्त जलवायु

लाल केले की खेती के लिए शुष्क जलवायु अनुकूल रहती है।

लाल केले की कीमत?

सामान्य केले की तुलना में लाल केले की कीमत अधिक होती है। सामान्य केला जहां 30से 40 रुपए प्रति किलो के भाव से बिकता है वहीं लाल केला की कीमत 50 से 100 रुपए प्रति किलो है।

क्या लाल केले के सेवन से डायबिटीज का खतरा कम होता है?

इस केले में शुगर की मात्रा कम होती है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार इसके सेवन से डायबिटीज का खतरा भी कम रहता है।

Click Here