Published Sep 24, 2022
अरहर की दाल को प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत माना जाता है लगभग सभी घरो में अरहर की दाल को भोजन में शामिल किया जाता हैं।
भारत विश्व में सबसे ज्यादा अरहर का उत्पादन करने वाला देश हैं।
भारत में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश प्रमुख रुप से अरहर उत्पादन करने वाले राज्य हैं।
अरहर की अच्छी उपज पाने के लिए मिट्टी का पीएच मान 7 से 8 के मध्य होना चाहिए। समतल एवं अच्छी जल निकासी वाली बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त रहती है।
अरहर मुख्य रुप से खरीफ की फसल है। अरहर की बुआई 10 जून से 31 जुलाई के बीच कर देनी चाहिए।
सामान्यत: इसका फसल च्रक 130 से 280 दिन तक का होता है।