मौसम समाचार : शीतलहर का रहेगा प्रकोप, ऑरेंज अलर्ट जारी

Share Product Published - 19 Dec 2020 by Tractor Junction

मौसम समाचार : शीतलहर का रहेगा प्रकोप, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम : कहीं-कहीं बारिश या पाला पडऩे की चेतावनी

देश के दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देश के कई राज्यों में कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं बारिश या पाला पडऩे की चेतावनी दी है। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। 

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


उत्तर भारत में अभी और सितम ढाएगी ठड

मौसम विभाग के अनुसार पूरे उत्तर भारत में ठंड अभी और सितम बरपाएगी। बर्फीली हवाओं का प्रकोप पूरे सप्ताह जारी रहेगा। जबरदस्त बर्फबारी के बाद से दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर की वजह से तापमान लुढक़र 3 डिग्री के करीब जा पहुंचा है। दिल्ली में ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि कई राज्यों में कोहरे की भी आशंका है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में भी कोहरे की आशंका जाहिर की है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। दरअसल यहां दिन का तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है।\

 


कई जगह पड़ सकता है पाला

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। ऐसे में इन भागों में कहीं-कहीं पाला भी पड़ सकता है। भारी बर्फबारी का असर उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। अगले सप्ताह के दौरान उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और एक हफ्ते बाद ही थोड़ी राहत की उम्मीद की जा सकती है।


इन जगहों पर दी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के भीतर तमिलनाड़ु के तटीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में एक से दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु और केरल के भी कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है  वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम के साथ कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु और पूर्वी असम में बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

 

 

अगर आप अपनी  कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण,  दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back